आधुनिक शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य
बिहार में मॉडल स्कूलों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज के जरिए JEE और NEET परीक्षा तैयारी की राह भी आसान हुई।
#ModelSchool
#samratchoudhary
#CMSamrat
विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिहार सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे आस्था और श्रद्धा के साथ आने वाले भक्तों को सुगम एवं बेहतर अनुभव मिल सके।
#PitruPakshaMela2026#samratchoudhary#CMSamrat
जहां आस्था की गूंज और अध्यात्म की अनुभूति होती है, वही गया जी अब विकास की नई कहानी लिख रहा है। विरासत के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ आगे बढ़ रहा है गया जी।
#samratchoudhary#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में सुदृढ़ औद्योगिक आधार तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस बदलाव की एक तस्वीर मुजफ्फरपुर के मोतीपुर मेगा फूड पार्क में दिखाई दे रही है। लगभग 144 एकड़ में विकसित इस फूड पार्क में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और बाजार से जुड़ाव के लिए Dry Warehouse एवं MSME के लिए Plug & Play Sheds जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
#MegaFoodPark
#samratchoudhary
#CMSamrat
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 763
दिनांक :- 28.09.2026
*लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक*
जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन तथा अभियोजन की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करना था।
बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, उत्पाद, श्रम, सामान्य वाद सहित विभिन्न श्रेणियों के लंबित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित वादों की संख्या, निष्पादन की प्रगति तथा मामलों के निष्पादन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजकों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कम प्रगति वाले मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित लोक अभियोजकों से कारण-पृच्छा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियोजन की निष्पादन दर में सुधार के लिए सुनियोजित एवं प्रभावी रणनीति के साथ कार्य किया जाए। साथ ही प्रत्येक माह अभियोजन की प्रगति की समीक्षा करने एवं प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अभियोजकों को लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अभियोजकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने अभियोजन की सफलता के लिए पुलिस एवं अभियोजकों के बीच बेहतर समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 409 से संबंधित मामलों में गवाहों की अनुपस्थिति के कारण आरोपियों के रिहा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में कुल 454 कांड लंबित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, नवादा, डीएसपी मुख्यालय, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो, एनडीपीएस एवं एससी/एसटी) सहित जिले के सभी लोक अभियोजक उपस्थित थे।
@IPRDBihar@ravidinkar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में सुदृढ़ औद्योगिक आधार तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस बदलाव की एक तस्वीर मुजफ्फरपुर के मोतीपुर मेगा फूड पार्क में दिखाई दे रही है। लगभग 144 एकड़ में विकसित इस फूड पार्क में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और बाजार से जुड़ाव के लिए Dry Warehouse एवं MSME के लिए Plug & Play Sheds जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
#MegaFoodPark
#samratchoudhary
#CMSamrat
25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक गया जी में आयोजित पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9266628168 पर संपर्क करें।
#PitraPakshaMela2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में गृह विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को कम करना है। यह पहल भारत सरकार के Vision-2030 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 50 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#samratchodhary
#CMsamrat
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए QR Wrist Band, Translation Help Desk, AI आधारित सुरक्षा व्यवस्था, नि:शुल्क आवासन, स्वास्थ्य शिविर, ई-रिक्शा और सात्विक भोजन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
#PitraPakshaMela2026
#samratchoudhary
#CMSamrat
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए QR Wrist Band, Translation Help Desk, AI आधारित सुरक्षा व्यवस्था, नि:शुल्क आवासन, स्वास्थ्य शिविर, ई-रिक्शा और सात्विक भोजन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
#PitraPakshaMela2026
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट पर बड़े विमानों के संचालन के अनुरूप रन-वे एवं आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इससे मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय सहित आसपास के जिलों और श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर हवाई सुविधा मिलेगी।
वहीं, उन्होंने कहा कि सोनपुर एयरपोर्ट को बड़े विमानों के संचालन, कार्गो सुविधा एवं बेहतर कनेक्टिविटी के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार के 22 जिलों सहित झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने दोनों परियोजनाओं में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास के इससे बढ़ावा मिलेगा।

संख्या :- 762
दिनांक :- 28.09.2026
*जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश*
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में थाना नेमदारगंज, ग्राम फुलमा निवासी केदार प्रसाद सिंह द्वारा वंशावली बनवाने से संबंधित, थाना मुफस्सिल, ग्राम गोनी निवासी मीनू देवी द्वारा कांड संख्या 332/26 से संबंधित, थाना काशीचक, ग्राम बौरी निवासी परवेज आलम द्वारा भूमि विवाद तथा थाना वारिसलीगंज, ग्राम मसूदा निवासी शांति द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें तथा परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
@IPRDBihar@ravidinkar #cmsamrat #SamratChaudhari
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में अजगैबीनाथ धाम एवं सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के प्रथम चरण में ₹3,500 करोड़ तथा सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण में ₹6,500 करोड़ का निवेश पीपीपी मोड पर प्रस्तावित है।

ट्रेनिंग से कारोबार तक का सफर
शेखपुरा के चंदन कुमार ने ‘आत्मा’ योजना के तहत मुर्गी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण से मिली तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर उन्होंने अपना मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया।
आज यह प्रशिक्षण उनके लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गया है। बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर चंदन कुमार ने अपने कारोबार का विस्तार किया और आर्थिक रूप से मजबूत बने।
#KahaniBiharKeBadlavKi

छत्तीसगढ़ से गया जी की पावन भूमि पर पिंडदान के लिए आए शौर्य शर्मा ने पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आस्था के इस पावन अवसर पर गया जी में मिली सुविधाओं और व्यवस्थाओं से उनका अनुभव सुखद रहा।