कुछ मुलाकातें केवल वर्तमान से नहीं जुड़ी होतीं, वे अपने साथ बीते हुए समय की अनेक स्मृतियाँ भी ले आती हैं।
आज लेखक गाँव, देहरादून में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @ShahnawazBJP जी से आत्मीय भेंट हुई। मिलते ही युवा मोर्चा के दिनों की अनेक स्मृतियाँ, साथ चले संघर्ष के रास्ते और सार्वजनिक जीवन की आरंभिक यात्राएँ सहज ही स्मृतियों के पटल पर उतर आईं।
संसद में साथ बिताए आत्मीय क्षणों, जनसेवा से जुड़े कार्यों और उन दिनों की चर्चाओं की यादें भी जैसे फिर से जीवंत हो उठीं।
25 years of Seva. A journey of transformation. And a vision that looks firmly towards the future. 🇮🇳
• 25 Years: A quarter-century of public service
• 4 Pillars: Seva, Sushasan, Vikas & Vishwas
• 1 Vision: Building a #ViksitBharat by 2047
The journey continues. The future beckons. 🚀
#SevaSankalpAbhiyan
सुप्रभात!
मेरे कविता संग्रह ‘‘दर्पण अन्तर्मन का’’ से एक कविता ‘‘संसार शून्य है’’
मानवता के बिना
शून्य ये संसार है,
परहित न कर सके
तो शून्य वो विचार है।
संवेदना न हो जहाँ
कहाँ का वो प्यार है,
संवेदनहीन ही तो
इस धरती पर भार है।
जो खपा परहित सदा
हर कंठ का वो हार है,
कर्मण्यवाधिकारस्ते
जीवन का सार है।
एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए MMA का पहला कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली सुचिका तरियाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक सफलता आपके अदम्य साहस, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आपकी इस उपलब्धि से देशवासियों का गौरव बढ़ा है और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आप निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और विश्व पटल पर भारत का तिरंगा इसी प्रकार शान से लहराएँ।
जय हिंद!
#AsianGames2026
𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐬𝐭𝐫𝐞𝐬𝐬𝐞𝐝 𝐛𝐚𝐥𝐚𝐧𝐜𝐞 𝐬𝐡𝐞𝐞𝐭𝐬 𝐭𝐨 𝐬𝐭𝐫𝐨𝐧𝐠𝐞𝐫 𝐛𝐚𝐧𝐤𝐬. 🏦
India's banking sector underwent a major transformation after 2014 under Modi government.
Recognising hidden NPAs, time-bound recovery through the IBC, and recapitalisation and consolidation of public sector banks addressed deep-rooted challenges, including the twin-balance-sheet problem.
PSBs moved from sustained losses to ₹1.98 lakh crore in aggregate net profit in FY2025-26, while bad loans fell to historic lows.
#SevaSankalpAbhiyan
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय @satpalmaharaj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
भगवान बद्री केदार जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
सुप्रभात!
मेरे कविता संग्रह ‘‘दर्पण अन्तर्मन का’’ से एक कविता ‘‘सुनहरी सुबह’’
भय
बिना मौत के अंधियारी मौत है
निराशा
आशा के पथ का भीषण काँटा है,
इनके रहते हुए
न स्वाभिमान है, न सम्मान है।
शंका और कुंठाओं ने तो
जीते जी जीवन को बाँटा है,
शंका भी जीवन का काँटा है।
आत्मविश्वास और आशा
संजोओगे तो
जिंदगी बदल जायेगी,
हर रोज तुम्हारे पास
खूबसूरती के साथ
सुनहरी सुन्दर सुबह आयेगी।
संकल्प से सेवा,
सेवा से विश्वास,
और विश्वास से देश की नारीशक्ति का आशीर्वाद...
मोदी जी की 25 वर्षों की अनवरत सेवा यात्रा ने जनसेवा को संकल्प और संकल्प को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति बनाया है।
आइए, सेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और #SevaSankalpAbhiyan से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#NaMoSevaAnkahiKahaniyan
ये है नए भारत के विकास की रफ्तार… झारखंड की बरकाकाना-रांची रेल लाइन की तस्वीर! 🚆
जिन पहाड़ियों और हरियाली के बीच कभी आधुनिक रेल का सपना मुश्किल लगता था, आज वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजर रही है।
पहाड़ों से प्रगति तक… मोदी सरकार में हर पटरी पर विकास की नई कहानी! 🇮🇳
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री एवं कुशल संगठनकर्ता श्री @sunilbansalbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान बद्री केदार जी आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें और दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
पायल मेहता जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कर्मठता, संवेदनशीलता और जमीनी सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
भगवान बदरी-केदार जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में धैर्य, संबल एवं दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐮𝐬𝐢𝐧𝐞𝐬𝐬 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐢𝐬 𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐫𝐢𝐯𝐢𝐧𝐠. 🇮🇳
A stronger business climate, sustained presence among the world’s top markets, and rising investment intent are reflecting growing global confidence in India’s growth story.
From opportunity to investment, India is building an ecosystem where businesses can think bigger, move faster and grow further. 📈
एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुज़ुर्ग माँ को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ़ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मज़ाक उड़ाया।
यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहाँ राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है? ⬇️