पुराणी पेन्शन हर कर्मचारी का हक है रेल्वेकर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहा है तभि आप दिनो दिन गाडीयो का स्पीड ओर नई गाडीयो का संचालन कर रहे है विधायक 1 बार चुनकर आये तो असे पेन्शन सुविधा ओर कर्मचारी को पेन्शन नाही @PMOIndia@RailMinIndia@narendramodi@rashtrapatibhvn@FinMinIndia
आज श्रद्धेय माता अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धाम में माता का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती का आयोजन संपन्न किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर माता अहिल्याबाई के सनातन धर्म में अतुल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारीगण तथा अन्य कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुष्पार्पण एवं श्रद्धास्मरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। सनातन लोकचेतना को स्फूर्त एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भी अनेकानेक बार खंडन एवं पुनरोद्धार के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप हेतु माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्ति की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणापुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृत्संकल्प है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत कर इस दायित्व के सुचारू निर्वहन हेतु निरंतर सजग एवं तत्पर है।
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।
#banaras #kashivishwanath #shivbhakt

#banaras #bholenath #shivbhakt #sanatan
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।