@PMOIndia सर,देश में कुछ लोगों ने अराजकता फैला रखी है,हर कुछ दिन बाद कोई न कोई बे सिर पैर का मसला लेकर ये लोग आ जाते हैं और स्वयं गलत होते हुए भी सरकार को झुका ही देते हैं,इससे हम देश से, सरकार से प्यार करने वाले लोग बहुत दुखी होते हैं, plz इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कीजिए
@nitin_gadkari मंत्री जी,आपकी गाड़ियों का खर्च तो सरकार उठाती है,आप क्यों अपनी जिद/लालच में पेट्रोल में इथेनॉल की ज्यादा मिक्सिंग के लिए अड़े हो,हमारे वाहन का एवरेज कम हो गया है,हमारा पेट्रोल खर्चा बढ़ गया है,हमारे वाहन खराब हो रहे हैं,क्या सरकार के खिलाफ कोई सुपारी ले लिए हो..
@UPGovt@myogiadityanath प्राइवेट स्कूल बेलगाम,शासन,प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं,अपनी मर्जी से मोटे कमीशन के लालच में महंगी किताबों का कोर्स, जो कि उस शहर की सिर्फ एक दुकान पर मिलेगा,हर साल बच्चों की यूनिफॉर्म चेंज,वो भी अजीब से डिजाइन वाली ताकि बाजार में दूसरी न मिल सके,क्या सरकार को ये सब नहीं दिखता..
@myogiadityanath परन्तु स्लो प्रोसेस वाली मशीनें,राशन बंटने का समय आठ बजे से न होकर पांच बजे से होना चाहिए,आठ बजे श्रमिक वर्ग अपने काम पर चला जाता है,राशन के लिए एक दिहाड़ी छोड़नी पड़ती है,तथा राशन डीलर के लिए मौजूदा कमीशन नाकाफी है,इसमें से तुलाई वाले की मजदूरी, दुकान किराया भी देना पड़ता है
@CMOfficeUP@myogiadityanath गरीबों के लिए राशन है,और राशन बांटने का टाइम ऑफिस की तरह है,गरीब आदमी सुबह आठ बजे अपने काम पर निकल जाता है,जबकि राशन बंटने का टाइम आठ बजे है,सुबह पांच बजे से राशन बंटना शुरू होना चाहिए ताकि अपना राशन लेकर काम पर जाया जा सके,अभी काम से छुट्टी लेनी पड़ती है गर्मी शुरू हो चुकी हैं
@CMOfficeUP@myogiadityanath और बेचारे राशन डीलर,उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों,नाम मात्र का कमीशन,किसी मेडिकल सुविधा से कवर नहीं,जबकि सरकार की महत्वपूर्ण योजना का मुख्य अंग,वितरण हेतु मशीन भी ऐसी जो बहुत स्लो प्रोसेस करती है,जिस कारण राशन लेने का नंबर घंटो में,आए दिन सर्वर ठप्प,जनता खुश नहीं इस व्यवस्था से
@gupta_rekha मैडम, तीन दिन बाद आपको याद आई, आपके नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बहुत सख्त कार्यवाही की आपसे आशा की जाती है, ताकि और अपराधियों के लिए भी नजीर बन सके, पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देनी चाहिए थी.. अपने वोटर का साथ दीजिए खुलकर दीजिए..
@ZeeNews सरकार तिब्बत पर चीन के कब्जे को मान्यता क्यों देती है, चीन एक अलग राष्ट्र है जिस पर चीन का जबरन कब्जा है.. भारत और चीन के बीच बफर स्टेट है तिब्बत.. जब भी चीन अरुणाचल पर सवाल उठाए सरकार को तुरंत तिब्बत का मामला उठाना चाहिए..
@bankofbaroda इस ब्रांच की यह specific नहीं general समस्या है, बैंक कर्मी का कहना है कि 04/10/25 से पहले का कोई भी चेक clear नहीं हो रहा है, जबकि चेक देने वाले के account से पैसे निकल चुके हैं, शीर्ष स्तर से ही समस्या बताई गई है ..