नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह के साथ शिष्��ाचार भेंट कर सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की और गुज़कोमासोल की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी भी उन्हें प्रदान की।
@AmitShah @MinOfCooperatn
सहकार सप्ताह के अंतर्गत गुज़कोमासोल मुख्यालय, गांधीनगर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
“स्वच्छता ही सेवा” के भाव के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कार्य कर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। सहकारिता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी की सशक्त अभिव्यक्ति भी है।
आइए, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करें।
@narendramodi@AmitShah@MinOfCooperatn@gujcomasol
#सहकारसप्ताह #स्वच��छताहीसेवा #स्वच्छभारत #सहकारसेसमृद्धि #GUJCOMASOL
गुज़कोमासोल के कर्मचारी ऋत्विक वामजा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
आज गांधीनगर में शोकाकुल परिजनों के साथ दुःख में सम्मिलित हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्��दान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
गरबाड़ा APMC के अध्यक्ष बनने पर गुज़कोमासोल के निदेशक एवं युवा सहकारिता नेता प्रजीतसिंह राठौड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना कर��ा ह��ँ। 🌹💐
न्यू जर्सी स्थित Choose New Jersey कार्यालय में आयोजित विशेष संवाद सत्र में भारतीय सहकारिता आंदोलन की वैश्विक भूमिका और भारत-अमेरिका सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।
श्री बिल नूनन (Chief Business Development Officer, Choose New Jersey), श्री जिम डोरे (President & COO, Inserra Supermarkets), श्री सिद्धार्थ कोहली (NJEDA) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि, उर्वरक, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@ChooseNJ
विश्व बैंक समूह के साथ महत्वपूर्ण बैठक
अमेरिका प्रवास के दौरान भारतीय सहकारी प्रतिनिधि मंडल ने World Bank Group के अधिकारियों के साथ कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विश्व बैंक की कृषि रणनीति, AgriConnect Initiative, भारतीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा सुझाए गए विषयों तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच South-South Learning and Collaboration के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं सहकारी क्षेत्र में नवाचार, क्षमता निर्माण, ज्ञान-विनिमय तथा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।
बैठक में विश्व बैंक की ओर से Gayatri Acharya, Shobha Shetty, Azeb Mekonnen तथा Sabina Khatri Karki उपस्थित रहीं।
यह संवाद भारत के सहकारी क्षेत्र को वैश्विक अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं से जोड़ने तथ��� कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होंगा।
🇮🇳🤝🌍
@WorldBankGroup
अमेरिका प्रवास के दौरान वॉशिंगटन में National Cooperative Business Association CLUSA International (NCBA CLUSA) के Senior Vice President – Programs & Innovation, Carl Hammerdorfer के साथ सार्थक एवं भविष्य उन्मुख चर्चा हुई।
सहकारी शिक्षा (Cooperative Education) एक मजबूत सहकारी आंदोलन की आधारशिला है। यह सदस्यों, नेतृत्वकर्ताओं और पेशेवरों को वह ज्ञान, कौशल, मूल्य एवं सुशासन की समझ प्रदान करती है, जो टिकाऊ, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित संस्थाओं के निर्माण के लि�� आवश्यक है।
अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल के प्रवास के दौरान सहकारी शिक्षा एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय रही। NCBA CLUSA के साथ हुई सकारात्मक बातचीत में प्रशिक्षण, अनुसंधान, नेतृत्व विकास तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
Tribhuvan Sahkari University जैसे संस्थान सहकारी शिक्षा को नई दिशा देने, वैश्विक सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने तथा भारत और अमेरिका के सहकारी संगठनों के बीच ज्ञान-विनिमय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
यह सहयोग किसानों, ग्रामीण समुदायों और सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण के साथ-सा�� वैश्विक स्तर पर सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
🇮🇳🤝🇺🇸
#CooperativeEducation #IndiaUSPartnership #TribhuvanSahkariUniversity #NCBACLUSA #IndiaUSA #Farmers
@NCBACLUSA
🇮🇳🤝🇺🇸 अमेरिका प्रवास के दौरान भारतीय दूतावास, वॉशिंगटन डी.सी. में माननीय डॉ. अजय कुमार (मंत्री, वाणिज्य) एवं श्री अखिलेश जी के साथ सार्थक एवं रचनात्मक संवाद हुआ।
IFFCO एवं PHDCCI के सहकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई इस बैठक में भारत-अमेरिका सहयोग को कृषि, सहकारिता, उर्वरक, एग्रीबिजनेस, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा व्यापार के क्षेत्रों में और सुदृढ़ बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में भारतीय कृषि उत्पादों, नैनो यूरिया, डेयरी सहकारिता, निवेश, तकनीकी नवाचार तथा अमेरिकी बाजार में नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। दूतावास के अधिकारियों ने अमेरिकी व्यापारिक परिवेश, निवेश संभावनाओं तथा बाजार विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच स���कारी क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय, नवाचार एवं दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रहा।
#IndiaUSA #Cooperation #IFFCO #PHDCCI #EmbassyOfIndia #WashingtonDC
@IndianEmbassyUS
🇮🇳🤝🇺🇸
अमेरिका प्रवास के दौरान सहकारी प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, कॉलेज पार्क का दौरा किया। इस अवसर पर डॉ. जॉन एरविन (Head, Department of Plant Science and Landscape Architecture), श्री जिमी डब्ल्यू. स्मिथ (Director, International Programs), डॉ. निधि रावत एवं डॉ. विजय तिवारी सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों के साथ कृषि अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी, जलवायु-स्मार्ट खेती, फसल सुधार और सतत कृषि विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, सहकारी शिक्षा, संयुक्त शोध कार्यक्रमों तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, इफको की नैनो उर्वरक तकनीकों एवं भारत के सहकारी मॉडल की विशेषताओं को भी साझा किया गया।
यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच कृषि, नवाचार, शिक्षा एवं सहकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
#IFFCO #PHDCCI #UniversityOfMaryland #IndiaUSA #Agriculture #Innovation #Cooperatives #ClimateSmartAgriculture #NanoFertilizers
@UofMaryland@IndianEmbassyUS
संस्था की संपत्तियाँ केवल जमीन और इमारतें नहीं होतीं, सही दृष्टिकोण और प्रबंधन के साथ वही विकास, आत्मनिर्भरता और स्थायी आय का मजबूत आधार बन सकती हैं।
पिछले कुछ वर्षों में हमारा प्रयास यही रहा कि गुजकोमसोल की निष्क्रिय पड़ी संपत्तियों को पुनर्जीवित कर उन्हें संस्था और सहकारिता की ताकत में बदला जाए।
आज वही प्रयास आय, विकास और बेहतर व��यवस्थाओं के रूप में दिखाई दे रहा है।
@gujcomasol
“गुजरात की अपनी पहचान — केसर आम” अब दुबई तक अपनी मिठास फैलाने के लिए तैयार है। 🥭🌍
गुजकोमासोल द्वारा “गुजको – बकाली मैंगो फेस्टिवल” के अंतर्गत किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज केसर आम की पहली खेप दुबई के लिए रवाना की गई।
गुज़कोमासोल की यह पहल किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने तथा गुजरात के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट���रीय पहचान प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
अफ्रीका (तांजानिया) के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कृषि व्यवसायी एवं ETG Group से जुड़े श्री महेशभाई पटेल, श्री जय पटेल, गुज़कोमासोल के मुख्य कार्यकारी दिनेश सुथार, महाप्रबंधक जे जे रुपापरा, नरेन्द्रसिंह परमार एवं गुजकोमासोल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मानेसर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष ज़ियाद अल मनासीर एवं जॉर्डन के प्रतिनिधिमंडल ने गुजकोमासोल मुख्यालय का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडल को गुज़कोमासोल की गतिविधियां के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार, गुजकोमासोल के उपाध्यक्ष बिपिनभाई पटेल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश सुथार सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
गुजकोमासोल द्वारा प्राकृतिक खनिज से निर्मित खाद बिक्री का शुभारंभ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
मानेसर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष ज़ियाद अल मनासीर, इफको क��� प्रबंध निदेशक के जे पटेल, विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार, गुजकोमासोल के मुख्य कार्यकारी दिनेश सुथार समेत गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
📍गांधीनगर