3. First Few Months – Life Returns to “Normal”
This is where the real change begins.
The simple things become better:
• You feel music more deeply
• Conversations become closer to reality
• Motivation comes more easily to you
Why?
Because your brain is no longer exhausted from constant stimulation.
And you start enjoying real life again.
कर्नाटक के गडग जिले के ऐतिहासिक लक्कुंडी गांव में घर की नींव खोदते समय रित्ती परिवार को 466 ग्राम सोने के आभूषण मिले थे। परिवार ने ईमानदारी दिखाते हुए यह खजाना सरकार को सौंप दिया था।
अब खजाना मूल्यांकन समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ये आभूषण 500-600 साल पुराने हैं और विजयनगर साम्राज्य काल के हैं। केवल सोने के वजन के अनुसार इनकी कीमत 80 लाख रुपये है, लेकिन 'एंटीक' होने के कारण इनकी असली कीमत 10 गुना अधिक, यानी करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस भारी-भरकम मूल्यांकन के बाद रित्ती परिवार ने सरकार से नई मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें इस 8 करोड़ रुपये की कुल एंटीक वैल्यू का 20% (पांचवां हिस्सा) कानूनी तौर पर दिया जाना चाहिए।
इससे पहले सरकार ने परिवार की ईमानदारी के लिए उन्हें एक प्लॉट, 5 लाख रुपये नकद और मां को संविदा पर नौकरी देने की घोषणा की थी।