'जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।'
आधुनिक भारत के चेतना-पुरुष, नवजागरण के प्रणेता, अद्वैत-दर्शन के अप्रतिम व्याख्याता एवं युगद्रष्टा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपकी जीवन-साधना मनुष्यता के लिए आत्मोन्नयन तथा सनातनी-निष्ठा की प्रेरणास्रोत बनी रहेगी🙏🏻🇮🇳
#SwamiVivekananda
Eight accused associated with the proscribed terror organisation Jaish-e-Mohammed (JeM) arrested from various districts of Gujarat and Madhya Pradesh. They were actively working on behalf of Jaish-e-Mohammed to set up an active network in the state of Gujarat to further its terror activities. A case has been registered against all 8 accused under sections 13, 17, 18, 38, 39 of UAPA and sections 148, 61 of BNS: Gujarat ATS
The accused have been identified as -
Ahmed S/o Abdullah Ghaziwala
Ibrahim S/o Mohammad Hussain Ghagha
Mudassir S/o Abdullah Ghaziwala
Zakaria Durani S/o Mohammad Ammar Ghagha
Mufti Faujaan S/o Ismail Dauwa
Mohammad Amin Shera
Mohammad Abdul S/o Rehman Sawdi
Bilal Mohammad S/o Ammar Ghagha
He is the grandson of Aroor Singh who honoured Gen Dyer at Sri Harmandir Sahib after the Jallianwala massacre in his position as Sarbra;
He on camera confessed charging huge sums of money for issuing support letters for seeking asylums abroad;
Even while serving as IPS, he claimed to have issued “Verification Letters” to questionable characters to get Tatkal passports under and escape the country;
He calls Shaheed Bhagat Singh a terrorist.
He openly demands Khalistan;
In a recent interview he is seen claiming that late Gov Gadgil was served Saag mixed with non-veg at their residence.
All this only goes to prove that India is good at tolerating traitors and seditious people.
JaiHind🇮🇳
अपनी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान से भारतीय सेना के गौरवशाली अध्यायों में अपना नाम अंकित कर 'परमवीर' इतिहास गढ़ने वाले कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर प्रणाम। आपकी शौर्यगाथा युगों तक भारतीयों की चेतना में देशभक्ति की लौ प्रज्ज्वलित करती रहेगी। 🙏🏻🇮🇳
गीत-ग़ज़ल और नवगीत की रसधारा को अपनी काव्य-सर्जना से अनुप्राणित करने वाले, साहित्य-जगत् के प्रखर मनीषी, मेरे कक्षा-गुरु व शोध निर्देशक स्वर्गीय डॉ. कुँवर बेचैन जी का आज जन्मदिन है।
वाणी के ऐसे वरदपुत्र देहावसान के उपरांत भी स्मृति-शेष नहीं होते; उनकी सृजन-धर्मिता कालप्रवाह में निरंतर स्पंदित होती रहती है। आज उनके जन्मदिन पर मॉं गंगा के तट पर पढ़ी गयी उन्हीं की एक रचना आप सबको निवेदित कर रहा हूँ। अपने छंद की गंध से सुर-लोक को सुवासित करते मेरे गुरू जी तक मेरा चरण-स्पर्श और आप सब की श्रद्धांजलि पहुँचे। 🙏🏻❤
"राम हमारी पृथ्वी की मर्यादा हैं, कृष्ण इसका रस हैं और शंकर पृथ्वी का मंगल हैं।"
@DrKumarVishwas जी
सुनिए इन त्रिवेणी के कल्याणमय रूप की अप्रतिम व्याख्या ✨👇🏻
#अपने_अपने_राम
Saif Ali Khan: "Taimur means iron. We had no idea but people said, there was an ASIAN TURKISH INVADER of India with a similar name that was negative."
Kareena Kapoor Khan: "Saif loves history, he is very articulate. He likes warriors, and he reads about them. He was a fan of Mongol Taimur."
Whom will you believe — Husband or the wife?
जिस युग में भारत को अपनी स्वतंत्र चेतना पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता थी, उस समय बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जी की लेखनी ने एक ऐसे गीत को लयबद्ध किया, जिसे गाकर राष्ट्रप्रेम की मंदाकिनी लोक के अंतिम व्यक्ति की शिराओं में प्रवाहित होने लगी। 'वन्देमातरम्' के माध्यम से उन्होंने जन-जन को मातृभूमि की ऐसी वंदना दी, जो कालांतर में स्वतंत्रता-संग्राम का उद्घोष बन गई। साहित्य, पत्रकारिता और राष्ट्रचिंतन के अद्वितीय पुरोधा की जयंती पर सादर प्रणाम। 🙏🏻❤️🇮🇳
The sacrifice of Hazrat Imam Hussain (AS) continues to inspire many people to remain steadfast in the pursuit of truth and justice. It is also a reminder of the enduring power of courage and conviction.
छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी सुवास को विश्व-पटल तक पहुँचाकर हास्य और कविता को जन-जन का उत्सव बना देने वाले, व्यक्तिगत तौर पर मुझे अपने अनुज की तरह स्नेहाशीष देने वाले कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर स्मरण।
भैया! एक वर्ष हो गया लेकिन आपकी खिलखिलाती हँसी, आपकी सहजता एवं आपका अपनापन आज भी हृदय में वैसे ही स्पंदित है। रायपुर से जुड़ी मेरी असंख्य स्मृतियों में आपका स्नेहिल व्यक्तित्व सदैव जीवित रहेगा। भावभीनी श्रद्धांजलि🙏🏻
रणकौशल एवं राष्ट्रगौरव के उज्ज्वल ध्वजवाहक कप्तान मनोज कुमार पाण्डेय जी के जन्मदिन पर शत-शत नमन। अपने अदम्य साहस एवं अनुपम शौर्य से "परमवीर" विशेषण को परिभाषित करने वाले वीर योद्धा की यशोगाथा युगों तक भारतीय युवता को प्रेरणा देती रहेगी। कृतज्ञ प्रणाम ! जय हिन्द! 🇮🇳
श्रीरामकथा परिवार को संस्कार, समरसता और कर्तव्यबोध से अनुप्राणित करने वाली दिव्य जीवन-संहिता है। भगवान एकलिंगजी की आज्ञा एवं कृपा से उदयपुर में भगवान राघवेंद्र सरकार के गुण-स्तवन का पावन सुयोग बना। महादेवाभिपूजित राजीवलोचन श्रीराम आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें🙏
#ApneApneRam
योग भारत की उस सनातन चेतना का अमूल्य उपहार है, जिसने मानव मात्र को शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का मार्ग दिखाया। आज विश्व योग दिवस के अवसर पर पृथ्वी के कोने-कोने में योग की अनुगूंज सुनाई दे रही है; यह भारतीय ज्ञान-परंपरा के वैश्विक प्रकाश का अभिनंदन है। ‘योग’ का अर्थ ही है- जोड़ना। स्वयं को स्वयं से जोड़ना, मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना और अंततः समस्त सृष्टि को एकत्व के सूत्र में पिरो देना। ऐसे समय में, जब विभाजन, द्वेष और वैमनस्य को पोषित करने वाली शक्तियाँ समाज को खंडित करने का प्रयास कर रही हैं, तब योग हमें प्रेम, सह-अस्तित्व और समरसता का संदेश देता है। आइए, इस विश्व योग दिवस पर हम केवल शरीर को नहीं, अपने विचारों, व्यवहारों और संबंधों को भी योगमय बनाने का संकल्प लें। ईश्वर करे, मनसा-वाचा-कर्मणा हम सभी योग की अनुभूतियों से आलोकित, ऊर्जस्वित और कल्याण-पथ पर अग्रसर रहें।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026