रंगों, रचनात्मकता और सीख से सजा विकसित भारत का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ के कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में जनपद स्तरीय ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता एवं TLM प्रदर्शनी आयोजित की गई। बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
विद्यार्थियों की कलाकृतियों और TLM में रचनात्मकता, संस्कार, वैज्ञानिक सोच एवं विकसित भारत की परिकल्पना की सुंदर झलक दिखाई दी। चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बच्चों की प्रतिभा और सृजनशीलता को मंच देते हुए शिक्षा को संस्कार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha
#25CroreBachchonKeSapnoKaBharat
#SchoolsForViksitBharat
#SevaSankalpAbhiyan
#MereSapnoKaBharat
A Walk down memory lane...
Archana Nishad - India's U-19 Women’s T20 World Cup Champion returns to the school where she began her journey - Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya, Unnao...
#KGBV#WomenInSports#EducationForAll
हर खामोशी सामान्य नहीं होती….
छोटे बच्चे भी तनाव, डर और भावनात्मक चुनौतियों से गुजर सकते हैं।
उनकी खामोशी, बदलता व्यवहार और आदतें, मदद की एक अनकही पुकार हो सकती हैं।
समझ, सहयोग और सही मार्गदर्शन ही बच्चों को आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाते हैं।
बचपन को समझें, भविष्य संवारें।
Child Mental Health | Early Intervention | Child Development | Mental Health Awareness
#MentalHealthAwareness #TeleMANAS #HealthyChildhood #NHMUP
मेरे प्यारे बच्चों,
नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।
सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। 01 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 की अवधि में चलने वाला 'स्कूल चलो अभियान' हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है।
'विकसित उत्तर प्रदेश' का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा।
दिनाँक 28.2.26 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' के अंतर्गत नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि @dmbulandshahr द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
On the occasion of Republic Day, a special awareness campaign was conducted across five locations in Bulandshahr district - Bulandshahr, Anupshahr, Siyana, Sikandrabad, and Dibai.
Through direct community outreach, key government initiatives such as Balvatika, digital education, girls’ education, RTE, Operation Kayakalp, Mid-Day Meal, self-defence, and other welfare schemes were showcased, strengthening public awareness and participation in nation-building efforts.
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#RepublicDay #गणतंत्र_दिवस_2026
जनपद बुलंदशहर में समावेशी शिक्षा की ऐतिहासिक मिसाल पेश करते हुए 77वें #गणतंत्र_दिवस पर 77 बच्चों ने निरंतर 77 घंटों तक भारत के #संविधान का लेखन कर राष्ट्रीय एकता और समानता का सशक्त संदेश दिया। लेखन समाप्ति कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
@basicshiksha_up
मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि सभी पुरस्कार विजेता बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिये हैं। वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, innovation, science & technology, समाज-सेवा और खेल-कूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपकी असाधारण बाल-प्रतिभा का परिचय प्राप्त हुआ है।
रविवार छुट्टी नहीं, अवसर है।
जनपद बुलंदशहर के विकासखण्ड जहांगीरबाद स्थित पीएम श्री विद्यालय, टिटौटा में हर रविवार NMMSE परीक्षा की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं।
इस पहल के माध्यम से बच्चों को विशेषज्ञों से डिजिटल मार्गदर्शन व महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स प्राप्त हो रहे हैं।
#DigitalLearning #BasicEducationUP
ज्ञान की नन्हीं किरणों को विज्ञान का स्पर्श!
जनपद बुलंदशहर के विकास क्षेत्र जहांगीराबाद स्थित PM Shri School, टिटौटा में विद्यार्थियों ने डिजिटल बोर्ड की सहायता से एक रोचक गतिविधि में भाग लिया।
स्वयं प्रयोग करते हुए उन्होंने जाना कि कौन-सी वस्तुएं सुचालक हैं और कौन-सी कुचालक।
इस अनूठी प्रक्रिया ने बच्चों के ज्ञान को आनंद और अनुभव की संगति में और भी समृद्ध कर दिया।
#LearningByDoing #BasicEducationUP
#हर_घर_तिरंगा_अभियान अन्तर्गत आज निंकुज हाल से काला आम चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झण्डा लिए प्रतिभाग किया। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। #आज़ादी_का_अमृत_महोत्सव
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व #हरघरतिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज नुमाइश मैदान में #तिरंगामेला एवं #प्रदर्शनी का भव्य आयोजन मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृतिक कार्यक्रम किये गए व काला आम चौराहे तक तिरंगा रैली निकाली गई।
आज #स्वतंत्रता_दिवस2025 के अवसर पर प्रा.वि. जश्नावली खुर्द, अगौता में मॉडल बाल वाटिका का उद्घाटन किया गया।
बच्चों के द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को आजादी के महत्व पर जानकारी दी गई ।
@AmritMahotsav