बिलासपुर मंडल में “पेंशनर समाधान शिविर-2026” का सफल आयोजन। सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों से प्राप्त सभी 20 मामलों का शिविर के दौरान ही त्वरित एवं शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया।
#PensionerSamadhanShivir2026#SECR#BilaspurDivision
रेल यात्रा के दौरान मोबाइल का उपयोग जिम्मेदारी से करें।
तेज़ आवाज़ में गाने या वीडियो चलाने से अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ईयरफोन का उपयोग करें, सहयात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें और शांतिपूर्ण यात्रा वातावरण बनाए रखें।
आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और सभी के लिए सुखद रेल यात्रा सुनिश्चित करें।
#ResponsiblePassenger #SECR #BilaspurDivision #IndianRailways
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यात्री सुविधा के लिए एक और पहल। शालीमार–उदयपुर एवं दुर्ग–हटिया मार्ग की ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
#ExtraCoach #RailwayUpdates #IndianRailways #SECR #BilaspurDivision
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश की उपस्थिति में वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन!
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 221 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं रेल परिवार के सदस्यों ने अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
#SECR #IndianRailways #ChessChampionship #ChessTournament #RailwaySports
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश की उपस्थिति में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के अनुरक्षण कार्यों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोनल सेमिनार का आयोजन!
सेमिनार में तकनीकी दक्षता, इन-हाउस अनुरक्षण एवं नवाचार पर चर्चा हुई। 11 तकनीकी प्रस्तुतियों एवं 3 तकनीकी सत्रों के माध्यम से आत्मनिर्भरता और संरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
#SECR #SignalAndTelecom #SelfReliance #RailwayTechnology #RailwaySafety
India’s Journey Beyond the Sky 🇮🇳🚀
Celebrating India’s remarkable journey of science, innovation and exploration, reaching new heights and inspiring the world.
#NationalSpaceDay#ISRO#SECR
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को बनाएं और अधिक सुगम।
#ShravaniMela #Mankatha #PassengerConvenience #BilaspurDivision #SECR #IndianRailways
Say NO to Strangers!
सफ़र में अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की कोई चीज़ न लें, उसमें नशीला पदार्थ हो सकता है। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत रेलवे स्टाफ अथवा हेल्पलाइन 139 पर सूचित करें।
#SECR#IndianRailways#PassengerSafety#SafeJourney
India’s journey of exploration continues beyond the skies.
Celebrating innovation and progress.
Happy National Space Day
#NationalSpaceDay#IndiaInSpace
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज–विशाखापट्टनम–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। प्रयागराज-विशाखापटनम-प्रयागराज के मध्य 16 -16 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ प्रयागराज एवं विशाखापटनम की यात्रा में मिलेगी विशेष सुविधा।
#SpecialTrain #Prayagraj #Visakhapatnam #TrainUpdate #SECR #BilaspurDivision
पेंड्रा रोड–बिलासपुर सेक्शन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के तहत 13 ट्रेनों की जांच की गई। अभियान में 130 मामलों में ₹79,510 का जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेल परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करें।
#TicketCheckingDrive #ValidTicket #PendraRoad #SECR #BilaspurDivision
संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे, तो सतर्क रहें और तुरंत सूचना दें!
स्टेशन या ट्रेन में कुछ संदिग्ध नजर आए तो रेलवे स्टाफ या 139 पर तुरंत सूचित करें। आपकी सतर्कता, सभी की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है।
#SECR#IndianRailways#RailSafety#BeAlert
बिलासपुर-पेंड्रा रोड-बिलासपुर सेक्शन में 21 अगस्त को टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 13 ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान 130 मामलों से कुल ₹79,510 जुर्माना वसूला गया।
यात्रियों से अपील है कि हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करें और रेल परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य लें।
#TicketCheckingDrive #PendraRoad #ValidTicket #BilaspurDivision #SECR