उनकी स्मृतियाँ आज भी हमारे हृदय में सदा जीवंत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हम सभी को उनकी पावन स्मृतियों से प्रेरणा लेने की शक्ति दें।
आज अपने प्रिय पुत्र, स्वर्गीय शरद त्रिपाठी जी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति। 🙏🏼
मन माया की कोठरी, तन संशय का कोट।
बिषहर मंत्र माने नहीं, काल सर्प की चोट॥
स्मृतिशेष प्रिय शरद की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति संयोजन दिवस में आप सभी के स्नेहिल आगमन एवं सहभागिता की हार्दिक अपेक्षा है। 🙏🏼
प्रदेश के ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे और देवरहा बाबा का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे।
@kpmaurya1
इस ऐतिहासिक विजयश्री के मौके पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को नेतृत्व और आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सूक्ष्म नियोजन के लिए धन्यवाद करता हू। यह जीत हम सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। 🙏🏼
जहां जन्मे मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। 🚩
पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते आज मेरा मन भावनाओं से भरा हुआ है। आज एक धेय पूरा हुआ है, एक सपना साकार हुआ है। आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आत्मा गदगद होगी।
#Bengal
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायिका के बारीकियों को समझने आए एक प्रतिनिधिमंडल से मिल उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा के कर्मठ अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने अपने कार्यकाल में किए गए सार्थक प्रयासों को सभी के बीच साझा किया जो सराहनीय है।
@Satishmahanaup
राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#BJP
चक दे इंडिया 🇮🇳
टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के जज़्बे और मेहनत ने पूरे देश का दिल जीत लिया।
पूरी टीम को इस शानदार जीत की हार्दिक बधाई। 🎉
#IndiaVsNewZealand#ICC@BCCI
सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
@BJP4India@NitinNabin
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात्, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मां भारती के महान सपूत एवं पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हमारे संस्थापक सदस्यों की चेतना ही हमारे संगठन की वैचारिक आधारशिला है। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए राष्ट्रनिर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।
ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है।
ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है।
ॐ ही साधना में साध्य है।
ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है।
ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं।
आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला। उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है।
ॐ तत् सत्!!
हर साल की भांति इस साल भी आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए सदैव आभारी हूँ। साल भर आप सभी मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर चलते रहे, संगठन के साथ-साथ समाज को गढ़ते रहे। लोगो के सुख-दुख में आप सभी का सहयोग अतुलनीय रहा है और उम्मीद है की आने वाले सालों में भी यह यही बरक़रार रहेगा।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है। आज सुशासन दिवस पर लखनऊ में इसका लोकार्पण कर अपार गौरव और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
आज महराजगंज में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठन व विकास के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
@DrRamapati#BJP#Maharajganj
दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥✨
आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया प्रकाश लेकर आए और सभी का जीवन सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।
शुभ दीपावली 🪔🪔🪔