“जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।”
कोटा के बाद, देहरादून के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ प्रयागराज पहुंच रही है।
यह वो शहर है जहां लाखों नौजवान सालों से तैयारी कर रहे हैं - फ़ॉर्म भरते हैं, फीस देते हैं, और इंतज़ार करते रहते हैं।
पेपर लीक ने उनका आज छीना। रुकी हुई भर्तियों ने उनका कल। और अभी कुछ दिन पहले, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए - सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने अपने हक़ की बात की।
हम उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे और उन्हें इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे। अब बहाने नहीं चलेंगे - जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए।
8 अगस्त - प्रयागराज में मिलते हैं।
#ChhatronKiGoonj
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़
जिला कांग्रेस कमेटी का केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सावर में विरोध प्रदर्शन एवं विशाल जन-सभा में आप आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
05 अगस्त, 2026
📍सावर
आज पुष्कर स्थित पारीक धर्मशाला में आयोजित पुष्कर व रूपनगढ़ ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में सम्मानित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की।
संगठन की वास्तविक ताकत हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। बैठक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी साथियों को पूर्ण एकजुटता के साथ जनता के बीच रहने का संदेश दिया।
बैठक में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर जी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी जी, नसीराबाद प्रत्याशी श्री शिव प्रकाश गुर्जर, विधानसभा प्रभारी बुड़ानिया जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सौरभ बजाड जी, हाजी इंसाफ अली जी, बाबूलाल दगदी जी, अशरफ बुलन्द जी, दामोदर शर्मा जी, रामविलास थाकन जी, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुर्जर जी, गंगाराम रावत जी, जगदीश कुर्डिया जी, बैजनाथ पाराशर जी, नगर अध्यक्ष प्रमोद पाराशर जी सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय जोशी एवं जीवन भाकर जी को सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामना!
संगठन ही शक्ति है ✊
आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पीसांगन में जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं — जिला प्रभारी बड़े भाई चेतन डूडी जी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर जी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी जी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर जी, पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर जी, विधानसभा प्रभारी इकबाल जी सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में बूथ स्तरीय रणनीति, संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और सामंजस्य पर सार्थक व विस्तृत मंथन हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भाई शिवप्रकाश गुर्जर जी को बधाई एवं आभार।
कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर हम जन-जन के विश्वास के साथ इन चुनावों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे!
#Congress #AjmerRural #Pisangan #OrganizationalStrength
आज अजमेर जिले पीसांगन दौरे के दौरान जेठाना, कालेसरा, मांगलियावास, गोविंदगढ़ सहित जगह-जगह देवतुल्य कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार!
आपकी यह ऊर्जा, स्नेह और अटूट विश्वास ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। शानदार आयोजन एवं गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए धन्यवाद।
जय हिंद, जय कांग्रेस !
#Congress #Ajmer
#अजमेर प्रभार जिला अजमेर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशन में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री विकास चौधरी जी सहित जनप्रतिनिधि गण, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशीगण, जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस मीटिंग संगठन की मजबूती एवं चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
@DrVikasAjmer
पंचायती राज व निकाय चुनाव तैयारियों के तहत आज पुष्कर विधानसभा के ग्राम सराधना पहुँचने पर बड़ी संख्या में युवा शक्ति एवं ग्रामीण जनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदय से आभार।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। आप सभी का यह अटूट विश्वास और उत्साह ही हमारी असली ताकत है।
📍सराधना, पुष्कर!
#AjmerRural #pushkar #Saradhana #Congress
आज किशनगढ़ सोशल सेवा संस्थान द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर युवाओं और सम्मानित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए भाई राजू शर्मा जी एवं संस्थान के सभी सदस्यों को इस शानदार आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
रक्तदान - महादान🩸
आज दूदू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरू पहुँचकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से सेवानिवृत्त आदरणीय श्री सीताराम जाट के गरिमामयी सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उन्हें उनके दीर्घ, निष्कलंक एवं जनसेवा से परिपूर्ण प्रशासनिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
आज अजमेर में Big4 Gym के शुभारंभ अवसर पर पहुँचकर युवा साथियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आशा है कि यह नया जिम युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
साथ ही किशनगढ़ की सब्जी मंडी स्थित मुख्य बाज़ार में पहाड़िया परिवार के नवीन प्रतिष्ठान Yashika Smile Centre याशिका स्माइल सेंटर के शुभारंभ अवसर पर पहुँचकर बधाई दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति, सफलता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे।
पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ !
किसानों के हक में बुलंद आवाज ✊🌾
आज रूपनगढ़ तहसील के ग्राम सिंगला, सिणगारा, थल, सलेमाबाद और नोनंदपुरा के किसानों के धरना स्थल पर पहुँचकर उनकी जायज़ मांगो को पूर्ण समर्थन दिया।
किसानों की उपजाऊ भूमि पर नामांतरण रोककर KCC व अन्य राजस्व कार्य पूर्ववत जारी रखने के विषय को लेकर दुरभाष के माध्यम से अजमेर जिला कलेक्टर से बात की।
सरकार से पुरजोर मांग है कि अन्नदाताओं की भावनाओं को समझते हुए जल्द से जल्द उनके हित में न्यायपूर्ण फैसला ले।
#StandWithFarmers #Rupangarh #FarmersProtest
आज किशनगढ़ आवास पर पधारे किसान प्रतिनिधिमंडल एवं क्षेत्रवासियों से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान उनकी समस्याओं का संकलन कर समाधान का प्रयास किया।
#Peoplefirst#ajmer
आज देर रात किशनगढ़ आवास पर अजमेर ज़िले के सिंगला बांध संघर्ष समिति के सदस्यों एवं किसान भाइयों ने माँग पत्र सौंपा।
किसानों की मांग पर कल धरना स्थल पर उनके समर्थन के लिए पहुँचूँगा।
#FarmerFirst