•Vocational Training is concerned with imparting and acquisition of skills, knowledge & attitude. It includes pre- service Training, apprenticeship Training .
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल संख्या-10 में 25 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित Government Achievements and Schemes Expo 2026 के द्वित��य दिवस पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विभागीय स्टॉल पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
स्टॉल पर आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्रों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार किए गए जॉब्स, प्रोजेक्ट्स एवं नवाचार आधारित मॉडल्स ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने विभागीय योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा प्रदर्शित मॉडल्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।
@medhaorg मेधा लर्निंग फाउंडेशन एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान से 22 से 24 जुलाई,2026 तक प्रदेश के 41 जनपदों के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी (TPOs) के लिए त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशि��्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आईटीआई एवं उद्योगों के बीच सुदृढ़ साझेदारी स्थापित करना था। प्रतिभागियों को उद्योगों से प्रभावी संवाद एवं सहभागिता, OJT, DST तथा प्लेसमेंट से आगे बढ़कर उद्योग सहयोग को मजबूत करने की रणनीतियों पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही NAPS 2.0 के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया, जिससे राज्य में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसरों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
दिनांक 17 जुलाई 2026 को रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकैडमी, जलालपुर के कक्षा 8 के 85 छात्र-छात्राओं एवं 05 अध्यापकों का दल शैक्षिक भ��रमण हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, टांडा, अम्बेडकर नगर में आया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को संस्थान में संचालित विभिन्न व्यवसायों, कार्यशालाओं एवं तकनीकी प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक रुचि दिखाई। उक्त शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।विद्यार्थियों को इस शैक्षिक भ्रमण से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्र��� @myogiadityanath जी द्वारा 'कौशलम्' पुस्तिका का विमोचन किया गया। उन्होंने युवाओं को कौशल और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और उनकी भूमिका को विकसित उत्तर प्रदेश के लिये महत्वपूर्ण बताया।
वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री @KapilDevBjp एवं प्रमुख सचिव @dr_hariom_ias तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया।
"प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 को सफल बनाने हेतु 12 जुलाई 2026 को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ��े अधीन प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता के साथ वृहद वृक्षारोपण किया गया।"
दिनांक 12 जुलाई 2026 को 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित किया जाना ह��। इस निमित्त कार्यक्रम का सफ़लता पूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने हेतु माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, श्री @KapilDevBjp की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव @dr_hariom_ias द्वारा समस्त मंडलिय संयुक्त निदेशकों, प्रधानाचार्यों एवं निदेशालय को दिशानिर्देश प्रदान किए गए.
आज दिनांक 07 मई 2026 को लोक भवन सभागार में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath की गरिमामयी अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के 272, आयुष विभाग के 202 तथा ��िव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 07 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। @MSDESkillIndia @UPSDMOfficial @dr_hariom_ias @narendramodi @KapilDevBjp
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चारबाग, लखनऊ में 'सीखो कमाओ योजना' के तहत विशेष पहल
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को निदेशक महोदय ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चारबाग, लखनऊ में 'सीखो कमाओ योजना' के अंतर्गत चल रहे व्यवसायों - विशेष रूप से 'आर.ए.सी. मोटर म���केनिक' एवं 'फैशन डिजाइनिंग' - में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बाजार से वास्तविक कार्य लाकर आईटीआई के प्रशिक्षुओं द्वारा करवाने का सुझाव दिया, ताकि उनकी ट्रेनिंग की गुणवत्ता बेहतर हो, आय हो सके तथा गरीब बच्चों को प्रशिक्षण के साथ-साथ अल्पकालिक रोजगार भी मिल सके।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य श्री राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य चारबाग श्री प्रदीप सिंह चौहान, प्रधानाचार्य महिला आईटीआई अलीगंज श���रीमती शिवानी पंकज, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
@dr_hariom_ias @MSDESkillIndia @narendramodi @UPSDMOfficial @KapilDevBjp
आज दिनांक 07 अप्रेल 2026 को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पी0 एम0 सेतु योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जाने के सम्बन्ध में 67 उद्योग एवं औद्योगिक संगठनों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की एक कान्फ्रेंस आयोजित की गई।
इसको श्री आलोक कुमार, ए0सी0एस, डा0 @dr_hariom_ias प्रमुख सचिव एवं श्री अभिषेक सिंह, विषेश सचिव एवं निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा कर औद्योगिक समूह से योजना में प्रतिभाग करने का आव्हान किया गया तथा औद्योगिक प्रतिनिधियों के समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया।
@KapilDevBjp
आज दिनांकः 19.03.2026 को भारत सरकार की वरिष्ठ आई0 ए0 एस0 देवाश्री मुखर्जी सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज-लखनऊ के संस्थान में पहुँचने पर प्रमुख सचिव, @dr_hariom_ias एवं निदेशक, प्रशिक्षण श्री अभिषेक सिंह तथा श्री पुलकित खरे, मिशन निदेशक एवं नोडल प्रधानाचार्य, श्री राज कुमार यादव ने बुके देकर स्वागत किया। उसके उपरान्त सचिव महोदया ने प्रधानाचार्य कक्ष में सभी व्यवसायों के बारे में विधिवत जानकारी ली उसके उपरान्त रेमण्ड टेलरिंग सेन्टर में चल रहे टेलरिंग प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली तथा निरीक्षण किया एवं टाटा टेक्नोलॉजी का विधिवत निरीक्षण किया प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में फीड बैक लिया तथा रायल इन्फील्ड के वर्कशॉप का निरीक्षण किया तथा मारूति सुजुकी के वर्कशॉप का भ��� निरीक्षण किया एवं ऑटोकैड लैब के निरीक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त किया और बच्चों से आधुनिक तरीके से ऑटो कैड के माध्यम से ड्राइंग बनाने की तारीफ की उसके ��ाद टर्नर वर्कशॉप का निरीक्षण किया बच्चों से फीड बैक भी लिया तथा एच0सी0एल0 फाउन्डेशन समर्थित ग्रे सिम लर्निंग फाउन्डेशन के द्वारा दिये गये स्क्लि रथ का भी निरीक्षण किया गया एवं उसकी भी प्रशन्सा की गयी निरीक्षण के समय सचिव महोदया के साथ आई0ए0एस0 निदेशक, प्रशिक्षण श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्री मानपाल सिंह, श्री राजेन्द्र प्रसाद, अतिरक्ति निदेशक, निदेशक (प्राविधिक) श्री डी0 के0 सिंह, श्र�� अनिल वर्मा, संयुक्त निदेशक लखनऊ मण्डल एवं श्रीमती शिवानी पंकज, प्रधानाचार्य महिला आई0टी0आई0 सहित निदेशालय के अधिकारी गण मौजूद रहे। @KapilDevBjp
Uttar Pradesh invites leading industries to partner as Anchor Industry Partners (AIPs) under PM‑SETU and shape the next generation of skilled talent.
Through a Hub‑and‑Spoke cluster model across Kanpur, Muzaffarnagar, Meerut, Lucknow, Varanasi, Prayagraj, Gorakhpur & Agra, industries can co‑lead ITI upgradation, align training with workforce needs, and build a future‑ready talent pipeline.
Join us to co‑create impact, productivity, and prosperity—while building #NayeBharatKaNayaUP.
#PMSETU #SkillIndia #IndustryPartnership #WorkforceDevelopment #UPGrowth
https://t.co/AoGlElQn3P
Pradhan Mantri skilling and Employability transformation through upgraded ITIs (PM-SETU) योजना के ��न्तर्गत उत्तर प्रदेश में 8 क्लस्टर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, तथा प्रयागराज के लिए जैम पोर्टल https://t.co/UC0DBIq0Mg के माध्यम से एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के चयन हेतु आर० एफ०पी० अपलोड कर दी गई है।
इच्छुक इंडस्ट्री अपना बिड दिनांक 13 अप्रेल एवं 16 अप्रेल 2026 तक अपलोड कर सकती है।