आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर दुमका के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। पनीर में स्टार्च की मिलावट मिलने पर 04 किग्रा पनीर एवं 02 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। संबंधित कारोबारियों पर ₹16,000 का अर्थदंड लगाया गया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
@HemantSorenJMM@prdjharkhand
#Dumka #FoodSafety #FestivalSeason #Jharkhand
एसआईआर-2026 के तहत घाट राशिकपुर में दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी म��मलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध सुनवाई एवं निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सुनवाई स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं को सुनवाई की तिथि, समय एवं स्थान की पूर्व सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित न रहे।
@ceojharkhand @prdjharkhand
#SIR2026 #Dumka #Election
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गोपीकांदर के हेल्थ सब सेंटरों में डेंगू जांच किट की अनुपलब्धता पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शोकॉज करने तथा सभी केंद्रों पर जांच किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही एएनसी रजिस्ट्रेशन में सुधार एवं गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य जांच सु��िश्चित करने को निर्देशित किया।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, जनरेटर एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा भवनों की मरम्मत संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Health #Jharkhand
जिला कौशल विकास समिति की बैठक में स्थानीय आवश्यकताओं, बाजार की मांग एवं रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया।
डोकरा ब्रांज एवं एडवांस्ड बैम्बू प्रोडक्ट के लिए विशेष प्रशिक्षण, ईवी वाहनों की तकनीकी सम���्याओं के समाधान हेतु युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, माइनिंग क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने तथा आदिवासी युवाओं के स्थानीय हुनर एवं क्षमताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए प्रशिक्षण के बाद रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #SkillDevelopment #Jharkhand
समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ह�� सेवा 2026 अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। सहायक समाहर्ता एवं कार्यपालक अभियंता ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस दौरान स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने एवं गांव-गांव में जागरूकता लाने का आह्वान किया गया। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#SwachhataHiSeva2026 #SwachhBharat #Dumka
जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट दीप के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत संथाली भाषी छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एआई आधारित ट्रांसलेटर ऐप विकसित किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से संथाली से हिंदी एवं हिंदी से संथाली भाषा में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध होगी।
इससे संथाली भाषा समझने वाले बच्चों और शिक्षकों के बीच संवाद आसान होगा। यह पहल तकनीक के माध्यम से भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करते हुए शिक्षा को अधिक सहज और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
@HemantSorenJMM@prdjharkhand
#ProjectDeep #AI #Dumka #Education #Santhali #DigitalEducation
नीति आयोग के 'आकांक्षी जिला कार्यक्रम' की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने, आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित निगरानी करने तथा नीति आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए सभी विकास लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
@HemantSorenJMM
#NitiAayog #AspirationalDistrict
कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे आमजनों के सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश दिया है।
जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता।
@HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 6 माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले दुमका के 15 युवाओं को रोजगार के लिए चेन्नई रवाना किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों और आगे की योजनाओं की जानकारी लेकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्षेत्र में पूरी लगन, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा नए कौशल सीखते रहने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले के अधिक से अधि�� युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान देन��� का निर्देश दिया है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #KaushalVikas #MukhyamantriSarathiYojana
जीआई टैग से सम्मानित दुमका की पांच पारंपरिक कलाओं जादोपटिया चित्रकला, डोकरा कला, पंची-पड़हान, बानाम (म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट) एवं चादर बादोनी (आदिवासी कठपुतली लोक कला) से जुड़े कलाकारों एवं इनके संरक्षण में योगदान देने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समाहरणालय सभागार में प्रशस्ति प��्र, मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कलाकारों की कला को देश-दुनिया में पहचान दिलाने, बाजार से जोड़ने एवं आमदनी बढ़ाने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही, ‘आर्ट/क्राफ्ट विलेज’ के प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #GITag #TraditionalArt #Jharkhand
डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में पेयजल, 61 स्कूलों में बाउंड्री वॉल, 13 स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं 23 विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है।
साथ ही सरैयाहाट, गोपीकांदर एवं शिकारीपाड़ा CHC के लिए एक-एक BLS एम्बुलेंस की आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता स���निश्चित करने का निर्देश दिया है। कार्यों में ��नावश्यक विलंब पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #DMFT
माननीय विधायक, जामा डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के अवसरों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, तकनीकी सहयोग, मार्केट लिंकेज एवं वित्तीय सहायता से जुड़ी जानकारी दी गई।
पलाश ब्रांड के माध्यम से डोकरा कला एवं स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत 150 उद्यमियों का चयन किया जाना है तथा पात्��� उद्यमियों को ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पात्र उद्यमी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु: https://t.co/L6d4hknRLT
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #Palash #WomenEntrepreneur #DokraArt
कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे आमजनों के सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश दिया है।
जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता।
@HemantSorenJMM
माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री संजय प्रसाद द्वारा संप्रेक्षण गृह हिजला, दुमका का निरीक्षण किया गया। माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने किशोरों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें अपनी गलतियों से सीख लेकर नई शुरुआत करने, अध्ययन एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हुनर हासिल कर एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के ��ौरान उन्होंने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा झालसा द्वारा उपलब्ध मानक संचालन प्रक्रिया एवं मार्गदर्शिका का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@HemantSorenJMM
@prdjharkhand
#Dumka #JharkhandHighCourt #JuvenileJustice #Jharkhand
केंद्रीय कारा, दुमका में संसीमित बंदियों द्वारा संचालित संगीत समूह “The Hope Band” का माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री संजय प्रसाद के कर-कमलों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।
माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने बंदियों की रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
@HemantSorenJMM@prdjharkhand
#Dumka #TheHopeBand #CentralJailDumka #Jharkhand
दिग्घी स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी शिफ्ट करने की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। ओपीडी संचालन से पूर्व सड़क, साइनेज, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, बिजली-पानी, जनरेटर एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
ब्लड बैंक शिफ्टिंग की प्रक्रिया एवं लाइसेंस संबंधी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने, तकनीकी कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा मरीजों को अस्पताल में ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
@HemantSorenJMM@prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #HealthServices
आमजनों से जुड़ी योजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनि��्चित करने का निर्देश संबंधित अभियंत्रण विभागों के पदाधिकारियों को दिया। निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand
दुमका के जनजातीय शिल्पकारों के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आज इंडोर स्���ेडियम में आयोजित TAeM में 55 शिल्पकारों ने अपने हस्तशिल्प, हथकरघा एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया।
दुमका में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्टोर एवं जल्द ही क्लस्टर मार्ट विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तसर, डोकरा आर्ट एवं जादोपटिया जैसे पारंपरिक शिल्प को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस है।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #TRIFED #TribalArtisan
कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे आमजनों के सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश दिया है।
जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता।
@HemantSorenJMM
डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका में नवस्थापित एआई लैब का उद्घाटन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। बच्चों ने AI एवं NotebookLM के माध्यम से नोट्स, वीडियो, प्रेजेंटेश��� और पाठ्यक्रम के विषयों को सरल तरीके से समझने का डेमो दिया।
शिक्षकों को AI आधारित शिक्षण तकनीक की ट्रेनिंग तथा विद्यार्थियों को AI के सही, सुरक्षित एवं रचनात्मक उपयोग की जानकारी देने का निर्देश दिया।
हमारा प्रयास है कि दुमका के बच्चे IIT, NEET सहित UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर IAS, IPS सहित अन्य सेवाओं में जाएं और जिले का नाम रोशन करें।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Jharkhand #AI #Education