साहित्य/कला की दुनियाँ और उन्हें बनाने और मिटाने वालों से करजोर विनती है कि बनाने-मिटाने का काम लेखकों/कलाकारों के जीवित रहते हुए करें, इससे हिन्दुत्व का बड़ा फ़ायदा होगा ।
बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबे कार्यकाल के लिए मोदी जी को बधाई और शुभकामनाएँ । लेकिन कार्यकाल को लंबा होना जरूरी नहीं था, कार्यकाल को 'नेहरू' होना जरूरी था ।
मोदी जी को बढियाँ कवरिंग फायर मिल रहा है । शायद एक की शहादत से उनकी सरकार को संजीवनी मिल जाए ?
क्या राष्ट्रीय रोग(पेपरलीक्स) के शिकार शिक्षामंत्री होंगे ?
सैनिकों, पुलि��,डाॅक्टर, जजों और चौकीदारों,पहरेदारों से भी उनकी जाति पूछी जाएगी जाति जनगणना में । विपक्ष को अपने जाति-जनगणना के हठ पर पुनर्विचार करना चाहिए ।
दिल्ली जिमखाना क्लब को बंद करना मुनासिब नहीं, बेहतर होगा कि दिल्ली के दिल बसे उस धरोहर क्लब को सबों(आम और खास) के लिए नियमबद्ध तरीके से खोल दिया जाए । लोकनीति तो यही कहत�� है ।