आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन में आयोजित बजट सत्र के शुभारंभ से पूर्व विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी सहित माननीय सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी बजट सत्र की कार्यवाही एवं राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
आज रायपुर कार्यालय में भाजपा धमतरी जिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। संगठन में मिला यह दायित्व सेवा, समर्पण और नेतृत्व का अवसर है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
#Dhamtari @BJP4CGState
आज ग्राम सिहाद में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं स्वागत पथ का लोकार्पण, तथा नगर पंचायत भखारा में अटल परिसर का लोकार्पण एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
सभी के सहयोग और विश्वास से ही विकास ��ी यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। ये सभी कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए जनजीवन को और सुगम बनाएंगे।
@BJP4CGState @ajayjamwalbjp @NitinNabin @shivprakashbjp @PawanSaiBJP @narendramodi @JPNadda @blsanthosh
आज ग्राम संकरी के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
हम निरंतर प्रयासरत हैं कि क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को उत्तम शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान हो और जिससे समग्र विकास को गति मिले।
आज भुवनेश्वर, ओडिशा में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के आवास पर पहुँचकर उनके पूज्य पिताश्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ��्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
अटल जी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए। जीवन भर राष्ट्रसेवा को समर्पित रहे। उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्राप्त हो एवं परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।
@dpradhanbjp
आज बिलासपुर जाते समय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के मन की बात कार्यक्रम के 120 वें संस्करण का श्रवण किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम में योग, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, चैत्र नवरात्रि सहित अनेक विषयों पर बात की एवं देश के विकास संबंधी विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला।
#मन_की_बात
🏆 चैंपियन भारत! 🇮🇳
जीत उन्हीं की होती है, जो हर हाल में खेलते हैं,
मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जो हर मुश्किल से लड़ते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने #ChampionsTrophy2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा चैंपियंस ट्रॉफी को जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पूरी भारतीय टीम को बधाई!
यह गौरवशाली क्षण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
रायपुर स्थित कार्यालय में धमतरी जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें जीत की बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
हैदराबाद से रायपुर लौटने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर समेत कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर रमन मंदिर वार्ड के पार्षद श्री सूर्यकांत राठौर जी को निर्विरोध सभापति बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आपके नेतृत्व से निगम सदन में जनसेवा और विकास कार्य���ं को और गति मिलेगी। भगवान महादेव से प्रार्थना है कि आप सदैव इसी तरह जनकल्याण के कार्यों में समर्पित रहें।
ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार ने 330 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें ग्रामीण मार्गों पर पुल निर्माण (30 करोड़ रुपये), मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना (100 करोड़ रुपये) और समग्र विकास योजना (200 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन योजनाओं से गांवों में परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और समग्र विकास को गति मिलेगी।
#CG_की_प्रGATI_का_बजट
नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत खरोरा से सुनीता अनिल सोनी जी, नगर पंचायत कूंरा से गोविंद साहू जी एवं नगर पालिका तिल्दा से चंद्रकला खुमान वर्मा जी को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस दौरान पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल जी, खरोरा नगर पंचायत चुनाव प्रभारी श्री वेदराम मनहरे जी सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव-2025 के संदर्भ में चुनाव आयोग संपर्क व न्यायिक मामले समिति का गठन किया है।
@KiranDeoBJP
निकाय चुनाव के लिए भाजपा के घोषणा पत्र हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने मतदाताओं से सुझाव देने का आग्रह किया।
#मोर_सुझाव_2025@KiranDeoBJP
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम, महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर आप सभी को हृदय से बधाई। यह जिम्मेदारी न केवल आपके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी निष्ठा और ���रिश्रम से नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।
आपके इस नए दायित्व में सफलता और क्षेत्र के विकास के लिए अनवरत प्रयास हेतु मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
आपके नेतृत्व में हमारा नगर होगा स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध।
नगरीय निकाय चुनाव-2025 हेतु नगर पालिक निगम, महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारे माननीय मुख्यमंत्री @vishnudsai जी के सुशासन ने मोदी की गारंटी को जन- जन तक पहुंचाया है और जनता के आशीर्वाद व विश्व��स से प्रदेश के सभी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी।