मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था क्षम्य नहीं है, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में अव्यवस्थाओं एवं मरीजों को बेड उपलब्ध न होने संबंधी वायरल वीडियो तथा लापरवाही के चलते मरीज की मृत्यु होने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रकरणों की गंभीरता के दृष्टिगत #DyCM श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा
कुलपति, के०जी०एम०यू०, लखनऊ को उक्त प्रकरणों के दोषि��ों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए तीन दिवस के भीतर कृत कार्यवाही एवं जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
कृत कार्यवाही एवं जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु आदेश दिए गए हैं।
मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
��िभिन्न जनपदों में #DyCM श्री ब्रजेश पाठक जी का दौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, निर्माणाधीन भवनों एवं गौशालाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.......
स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज गोंडा में मरीज के बेड के पास चूहों के आवागमन संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत मेरे द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में जांचकर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
02 चिकित्साधिकारियों तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक, जिला पुरुष चिकित्सालय, गोरखपुर व तत्कालीन ए०सी०एम०ओ०, गोरखपुर द्वारा क्रय नीति के विरुद्ध दवाएं खरीदे जाने हेतु सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन से 10% की कटौती किये जाने के निर्देश मेरे द्वारा दिए गए हैं।
05 चिकित्साधिकारियों द्वारा चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही एवं उच्चादेशों की अवहेलना किये जाने हेतु वेतन वृद्धिया��� रोकते हुए परनिन्दा का दण्ड दिए जाने हेतु मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं
1. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, हस्तिनापुर, मेरठ (2 वेतन वृद्धियां रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
2. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, कटेहरी, अंब���डकर नगर (1 वेतन वृद्धि रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
3. चिकित्साधिकारी, सामु०स्वा० केंद्र, समरेर, बदायूं (1 वेतन वृद्धि रोकने एवं परनिंदा का दण्ड)
4. हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामु०स्वा० केंद्र, सिकंदरपुर, बलिया (2 वेतन वृद्धियां रोके जाने का दण्ड)
5. चिकित्साधिकारी, अधीन सी०एम०ओ०, मऊ (3 वेतन वृद्धियां रोके जाने का दण्ड)
वरिष्ठ परामर्शदाता, सिविल चिकित्सालय, लखनऊ द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय, अम्बेडकरनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात�� के दौरान निदेशक प्रशासन से हुई वार्ता की रिकार्डिंग कर वायरल किये जाने जैसे गम्भीर, संवेदनशील एवं अनुशासनहीन कृत्य हेतु 02 वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोकने का दण्ड दिये जाने हेतु मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं।
"उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, आज प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं न सिर्फ सुदृढ़ हुई है, बल्कि मरीजों को सुलभता से उत्तम स्वास्थ्य उपचार भी मिल रहा है"
@BJP4India@BJP4UP