The video made me feel really sad. That boy’s body language was so apologetic, as if being poor is some kind of crime. Watching this video today made me realize how many people like this are actually around us but we don’t pay much attention.
End of an era in Bihar politics.
He took charge when the state was struggling and helped restore law and order. Governance, development, and girls’ education became central to Bihar’s progress during his early years.
His first decade will always be remembered for changing the direction of the state. His contribution to bringing stability and confidence back to Bihar will remain part of its history.
#NitishKumar #Bihar
Thank you for everything you have done for Bihar. From bringing the state out of difficult times to restoring pride, improving governance, and promoting girls’ education, your contribution will always be remembered.
Your legacy will live in the progress and confidence of Bihar’s people.”
#nitishkumar
Indian Army Begins Dismissal Process Against Missing Special Forces Officer Major Sharyf Bhonsle :
• Officer has been absent since Aug 2014 after proceeding on annual leave and not returning
• Probe found he traveled to Spain for para-jumping without mandatory Military Intelligence clearance
• Later social media activity reportedly traced him to Norway; exact whereabouts unknown for 10+ years
• Army issued Apprehension Roll in 2016, but search efforts yielded no results
• On Oct 27, 2025, Army HQ served Show Cause Notice citing serious misconduct under Army Act, 1950
• Notice delivered to his Pune residence; given 30 days to respond
• Failure to reply will lead to termination of commission
आजकल इंस्टाग्राम पर 'बुआ' को विलेन बनाने वाले रील्स की बौछार है। एक ज़माना था जब लाख झगड़ा-झंझट के बावजूद बहन-ब���टी के यहाँ विभिन्न मौक़ों पर सनेस/सनेसा भेजा ही जाता था।
बिहार के भोजपुरी-मैथिली क्षेत्रों में मैंने भी बचपन में इसे क़रीब से देखा है। नेपाल के मधेस में भी 'कोसेली' भेजने की परंपरा रही है। वैसे अर्थ के हिसाब से देखें तो 'सनेस/सनेसा' का मतलब है सन्देश या Message. लेकिन, ये सिर्फ़ कोई लिखित सन्देश नहीं होता था बल्कि उसके साथ-साथ खाने-पीने की वस्तुएँ भी आती थीं।
छठ के बाद लगभग 2 हफ़्तों तक विवाहित बेटियों के घर प्रसाद भेजे जाते थे। इसी तरह, मकर संक्रांति के दौरान लाई पहुँचाते थे। इसके साथ-साथ साड़ी, चूड़ी-बिंदी सहित श्रृंगार के सामान भी भेजे जाते थे। कई बार नकद रुपए भी होते थे। कभी परिवार का कोई सदस्य तो कभी किसी क़रीबी जना-बनिहार (मजदूर) को भेजते थे। ये लोग घर से अलग नहीं होते थे, बल्कि जिन बहन-बेटियों के यहाँ ये जाते थे उन्हें इन्होंने गोद में खिलाया रहता था। उन्हें देखकर भी ससुराल में विवाहित बेटियों को ऐसा ही लगता था जैसे मायके से पिता या भाई आ गए हों, उनके स्वागत में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाती थीं। वो साथ में घर का हालचाल भी लेकर जाते थे।
इसी तरह, फगुआ (होली) के दौरान भी 'सनेस' भेजा जाता था। आम वगैरह के मौसम में फल तोड़े जाने के बाद भी भेजे जाते थे। साल में दो-चार बार ऐसा हो ही जाता था। मैंने बुजुर्ग महिलाओं तक के नइहर (मायका) से सनेस आते हुए देखा है। महानगरों में तो आजकल के बच्चों को तो पता तक नहीं होगा कि उनके दादी के मौके में कौन-कौन हैं।
ये सही है कि आज पूरी दुनिया ऑनलाइन हो गई है और सब एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं, लेकिन इसने इन लोक-परंपराओं को लगभग ख़त्म सा कर दिया है। आजकल कोई भी चीज कहीं से कहीं ऑनलाइन ऑर्डर की जा सकती है। वैसे आजकल जब प्लास्टिक पैक्ड चीजें ख़रीदकर खाने का युग है, ऐसे समय में भी गाँव के किसान खेत से निकले ऑर्गनिक माल बहन-बेटियों के यहाँ भेजते हैं। जो शहर में बस गए, उनके पास न भेजने के लिए कुछ है और न समय है।
ट्रॉली बैग्स के ज़माने में बाँस की बनी हुई टोकरी-छैंटा अब तो मिलने भी दुर्लभ हैं, कभी इन्हीं में रखकर 'सनेस/सनेसा' भेजे जाते थे। ये रिश्तों की निरंतरता का सन्देश था, पिता-भाई की तरफ़ से ये सन्देश था कि शादी के बाद बहन-बेटी मायके से कट नहीं गई है बल्कि ये बंधन और ���जबूत हुआ है।