आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर द्वारा एम.वाय.एच. हॉस्पिटल इंदौर में फार्मासिस्ट पद पर पदस्थर राकेश गोरखे के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी के नाम से बडे पैमाने पर चल-अचल संपत्ति की जानकारी उजागर हुई।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), ग्वालियर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि देने के एवज में रिश्वत लेने वाले ग्राम रोजगार सहायक को राशि रूपये 5000/- रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा अशोक नगर, वेयरहाउस का संचालक, एनसीएमएल कंपनी के कर्मचारी एवं हितग्राहियों द्वारा आपस में मिली भगत कर लगभग 549.88 लाख का गबन करने पर EOW ग्वालियर द्वारा अपराध पंजीकृत किया गया ।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा किसानों से फर्जीबाड़ा करने वाले पटवारी अरुण सनोडिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया, आर���पी के द्वारा PhonePe पर लगान एवं डायवर्सन के पैसे लेकर खुद फर्जी चालान बनाए। राशि रूपये 6 लाख का गबन किया ।
ईओडब्ल्यू द्वारा एमपीईबी के एडीशनल सी.ई. और ई.ई. को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा। ठेकेदार के 10 लाख रुपये के भुगतान के लिये रिश्वत की मांग की गई थी। ��डीशनल सी.ई. प्रहलाद मर्सकोले को 10 हजार रुपये लेते हुये एवं ई.ई. चंद्रशेखर मेहरा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ा।
EOW रीवा द्वारा जनपद पंचायत मैहर (जिला मैहर) में अपात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल (BPL) सूची में जोड़ने और फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी कर भ्रष्टाचार करने के मामले में आपराधिक प्रकरण पंजीकृत किया गया।
हिलटॉप सोसाइटी के पदाधिकारियों के द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में EOW द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया। 40 वर्ष पहले पैसे देने के वावजूद भी अभी तक नहीं दिए गए प्लॉट्स
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर द्व��रा नगर निगम जबलपुर के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, पोलाराव के आवास पर अनुपातहीन संपत्ति की छापा कार्यवाही में 2.82 करोड़ रुपए की संपत्ति उजागर हुईं, करवाई जा रही है।
ईओडब्ल्यू, ग्वालियर द्वारा ट्रैप कार्रवाई में तहसीलदार गोसपुरा, ग्वालियर के रीडर सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा आवेदक से प्लाट के नामांतरण के लिए ₹40,000 की रिश्वत की मांग की गई थी।
वीएसीएल (VACL) जन सहयोग क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा फिक्स डिपॉजिट एवं बचत योजनाओं के नाम पर निवेश कराकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने पर ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों पर (FIR) दर्ज की गई
मिलते जुलते नाम की फर्जी फर्म बनाकर फर्जी खाते में भुगतान प्राप्त किया , 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी पर EOW में FIR तीन पूर्व प्राचार्यों और लेखापाल सहित 7 लोगों पर कार्यवाही
EOW Ujjain द्वारा मृत व्यक्ति का फर्जी वारिस बनकर जमीन हडपने वाले आरोपी व षडयंत्र में सहयोगी सरपंच, सचिव, पटवारी, तहसीलदार सहित अन्य के विरूद्ध किया अपराध पंजीबद्ध
13 लाख 75 हजार के प्लॉट को 1.25 करोड. का दर्शाकर बैंक में गिरवी रखकर बैंक के साथ धोखाधडी करने के संबंध में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर में बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थी के विरुद्ध FIR दर्ज
कालोनाइजर से टी.एन.सी.पी. को रिपोर्ट भेजने के लिये रिश्वत मांगने पर ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर द्वारा एस.डी.एम. तेंदूखेड��ा के स्टेनो सौरभ यादव को राशि 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।