आज राजस्थान विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के PhD रिसर्च स्कॉलर्स ने राजस्थान विश्वविद्यालय के शोध छात्रसंघ अध्यक्ष श्री रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में मुलाकात कर "रिसर्च फेलोशिप स्कीम फॉर पीएचडी स्टूडेंट्स स्कीम 2023" के संबंध में चर्चा की।
हमारी कांग्रेस सरकार ने नेट, स्लेट उत्तीर्ण परन्तु दूसरी कोई फेलोशिप नहीं पाने वाले PhD कर रहे स्कॉलर्स के लिए 20,000 रुपये महीने फेलोशिप तीन साल तक देने की घोषणा कर काम शुरू किया।
वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को अघोषित तरीके से बन्द कर दिया है। मुझे कई ��ोधार्थियों ने बताया कि उन्होंने हमारी सरकार की इस योजना के कारण PhD शुरू की परन्तु अब इस योजना के बन्द होने से इनका शहर में रहकर रिसर्च करना बेहद मुश्किल हो गया है। उनकी जमा-पूंजी पूरी खर्च हो चुकी है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रदेश के हित में आग्रह करना चाहता हूं कि ये रिसर्च स्कॉलर्स हमारे लिए असेट हैं। राज्य सरकार को अविलंब इनकी फेलोशिप जारी करनी चाहिए तथा इसकी राशि को भी बजट घोषणा के अनुरूप ही रखना चाहिए। @DrPremBairwa
Giving away 150$ today to one of my followers..
to enter:
1) Like + rt this tweet
2) follow me @tmv_crypto
3) Tag 2 of your favourite influencer under comment.
Good luck