नेत्र के जूनियर डॉक्टर की ट्रेनिंग के लिए पोस्ट ग्रैजुएट टीचिंग का कार्यक्रम UP स्टेट आफिथेलमिक सोसाइटी के तत्वाधान में नेत्र विभाग GSVM मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न शहरों के जूनियर डॉक्टर्स ने प्रतिभाग किया जैसेकि प्रयागराज, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, इटावा आदि
जीएसवीएम के नेत्र रोग विभाग में अब विश्व स्तरीय सुविधायें! रोटरी क्लब के सहयोग से, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग में नवीनीकरण का शुभारंभ किया गया। आधुनिक उपकरणों के साथ, अब मरीजों को मिलेगी बे���तर सेवाएं।
#MeUP #MedicalEducation #MedicalCollege #Optometry #GSVM #Kanpur #Healthcare #UttarPradesh
चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का सहयोग इसी के अंतर्गत MeUP के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में हाईटेक डिवाइस की मदद से लेजी (सुस्त) आई / भेंगापन की जटिलतायें होंगी दूर। नेत्र रोग व��भाग में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 10 बेड की अलग पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी यूनिट विकसित करने की तैयारी शुरू, शिशुओं की नेत्र संबंधी जटिलताओं का सभी प्रकार का इलाज होगा उपलब्ध।
▪ निःशुल्क डिवाइस के लिये गुरूवार को हैलट के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन की कवायद शुरू
▪ ऑप्थल्मोलॉजी डिपार्टमेंट में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा रेटिना व आकृप्लास्टी समेत विभिन्न अन्य आंख की जटिलताओं का इलाज किया जाता रहा
#MeUP #MedicalEducation #Kanpur #HalletHospital #ArtificialIntelligence #Ophthalmology #Pediatric #UttarPradesh
जिले के नेत्र रोगियों के लिए अच्छी ख़बर अब MeUP के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के नेत्र रोग विभाग में डिसेक मशीन द्वारा बिना पुतली हटाए होगा कार्निया प्रत्यारोपण।
▪ रोटरी क्लब ने नेत्र रोग विभाग को करीब 60 लाख रुपये कीमत की डिसेक मशीन भेंट की
▪ मशीन की मदद से नहीं करनी पड़ेगी पूरी कार्निया प्रत्यारोपि��
▪ एक परत के प्रत्यारोपण द्वारा लौट सकेगी मरीज़ों की आंख की रोशनी
#MeUP #MedicalEducation #Kanpur #UttarPradesh #MedicalCollege #Healthcare #HalletHospital
नेत्रदान के प्रति लोगों में बढ़ रही जागरूकता परिणामस्वरूप MeUP के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के नेत्र रोग विभाग को मिला साल के पहले सप्ताह में ही 10 कॉर्निया का दान, कॉर्नियल अंधता से पीड़ित मरीज़ों को मिलेगा लाभ।
👁 पहली बार एक साथ इतनी संख्या में मिली कॉर्निया
👁 केवल मृत्यु के पश्चात ही नेत्रदान द्वारा प्राप्त की जा सकती है कॉर्निया
#MeUP #MedicalEducation #Kanpur #UttarPradesh #MedicalCollege #Healthcare #EyeDonation #HalletHospital