नंबर नया है, रिश्ता वही पुराना। 🤝
आपसे संवाद और जुड़ाव का यह सिलसिला यूँ ही निरंतर बना रहे।
📱 मेरा नया मोबाइल नंबर: 79000 15000
WhatsApp एवं कॉल के माध्यम से जुड़ने के लिए QR Code स्कैन करें।
कृपया ध्यान दें - मेरा पुराना मोबाइल नंबर अब उपयोग में नहीं है।
आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
🧵 धागों में विरासत, हाथों में हुनर और बुनाई में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प...
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमारी उस ���मृद्ध परंपरा का उत्सव है, जिसने स्वदेशी को शक्ति दी और पीढ़ियों से लाखों बुनकर परिवारों को सम्मान व आजीविका से जोड़ा है।
आइए, स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ, बुनकरों के कौशल को सम्मान दें और भारतीय हथकरघा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएँ।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
#राष्ट्रीय_हथकरघा_दिवस #VocalForLocal #स्वदेशी #आत्मनिर्भरभारत
भारतीय हैंडलूम केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक नहीं, बल्कि वैश्विक बाज़ार में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
आइए, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री @narendramodi जी के आह्वान पर अपने बुनकरों की कला और परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को, दुनिया तक पहुँचाने के लिए हम अपना पसंदीदा हैंडलूम उत्पाद खरीदें और उसका #NationalHandloomDay हैशटैग के साथ वीडियो बनाकर प्रचारित करें���
उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम… हर घर तिरंगा! 🇮🇳
भारत के हर घर में और हर भारतीय के दिल में तिरंगा…
मोदी जी का आह्वान है, ‘हर घर तिरंगा’ हर भारत���य के हृदय का अभियान है!
जय हिंद! 🇮🇳
#HarGharTiranga
साहित्य जगत के अमिट हस्ताक्षर, विश्वविख्यात कवि और राष्ट्रगान के रचयिता गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
अपनों संग सुंदर स्मृतियाँ...
कुछ पल बीत जा��े हैं,
कुछ यादें जीवन भर साथ निभाती हैं।
अपनों के साथ बिताया हर क्षण,
जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन जाता है।
विनम्र स्वभाव एवं सरलता की प्रतिमूर्ति 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
सुषमा जी का जीवन जनसेवा व राष्ट्रोत्थान को समर्पित रहा। प्रखर वक्ता व विभिन्न भूमिकाओं में निर्वहन की गई कर्तव्यनिष्ठा के लिए वे सदैव हम सभी की प्रेरणा हैं।
राजनीतिक मर्यादा, वैचारिक स्पष्टता और सादगीपूर्ण नेतृत्व के प्रतीक, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक, स्व. हरिशंकर जी भाभड़ा की जयंती पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि।
उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, ईमानदारी और लोकमंगल के आदर्शों को समर्पित रहा। राजनीति में शुचिता और शालीनता के जो मानक उन्होंने स्थापित किए, वे आज भी अनुकरणीय हैं।
शुभ जन्मदिवस...!
पोकरण विध��यक, तारातरा मठ के मठाधीश परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत प्रताप पुरी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके आध्यात्मिक सान्निध्य व जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रभु श्री रामजी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सक्��िय एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।
आपका आशीर्वाद यूँ ही हम सभी पर बना रहे - ऐसी प्रभु से करबद्ध प्रार्थना है।
@PratapPuriJi
"पन्द्रह सौ पैंतालवे, सुद बैसाख सुमेर |
थावर बीज थरपियो, बीका ��ीकानेर"||
जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के पुत्र व बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की जयंती पर कोटिशः नमन।
#RaoBikaji
5 अगस्त — भारत के नवयुग का स्वर्णिम अध्याय।
यह तिथि केवल कैलेंडर का एक दिन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक स्वाभिमान के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
5 अगस्त 2019 — माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के साथ "एक राष्ट्र, एक संविधान" का संकल्प साकार हुआ और जम्मू-कश्मीर विकास की नई धारा से जुड़ा।
5 अ���स्त 2020 — अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन ने भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और गौरव को नई ऊर्जा प्रदान की।
5 अगस्त भारत की अखंडता, आस्था और आत्मगौरव क�� अमिट प्रतीक है।
🚩 जय श्रीराम!
🇮🇳 जय हिंद!
#5August #Article370 #RamMandir #EkBharatShreshthaBharat #JaiShriRam #JaiHind
विकास की नई रफ्तार, सशक्त होता खींवसर...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए राजस्थान निरंतर विक��स के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में खींवसर क्षेत्र की 28 नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों (कुल 56.80 किलोमीटर) के निर्माण हेतु ₹11.99 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति क्षेत्र के आधारभूत विकास को नई गति प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
यह स्वीकृति ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आवागमन को सुगम करने तथा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को और अधिक गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस जनहितकारी सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
सशक्त आधारभूत संरचना ही विकसित खींवसर और विकसित राजस्थान की मजबूत नींव है।
#ViksitBharat #Khimsar #DevelopmentWorks #BJP4Rajasthan #Infrastructure #Rajasthan
वीर शिरोमणि राणा उदय सिंह जी को भावपूर्ण पुण्य स्मरण...!
मेवाड़ के स्वाभिमान को आक्रांताओं के समक्ष कभी झुकने न देने वाले अरावली के घने जंगलों में नदी की बाढ़ रोक, उदयसागर नामक सरोवर का निर्माण कर "उदयपुर" को राजधानी के रूप में बसाने वाले राणा सांगा ज�� के सुपुत्र, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के पिता राणा उदयसिंह जी की जयंती पर बारम्बार नमन।
हर हर महादेव 🚩
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
न���त्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः॥
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ॐ नमः शिवाय
#HarHarMahadev #हर_हर_महादेव
रविवार का सदुपयोग
साप्ताहिक सूक्ष्म ब्लॉग | संवाद से परिवर्तन का प्रयास
अंश : 202वाँ
पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026: युवाओं के भविष्य की सुरक्षा क��� सशक्त संकल्प
https://t.co/yJTxBLlis0
हृदय की कलम से
आपका
धनंजय सिंह खींवसर
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आत्मीयता, विश्वास और सहयोग से परिपूर्ण मित्रता हमारे जीवन की ऐसी अमूल्य निधि है, जिसमें संवेदना, कर्तव्य और समर्पण सदैव नैतिक मूल्यों को परिष्कृत करते हैं।
श्रीकृष्ण-सुदामा जैस��� मित्रता को हम आत्मसात करें, यही कामना है।