भा०खा०नि०, मंडल कार्यालय, मालदा का संसदीय राजभाषा समिति द्वारा किया गया निरीक्षण सफल
मालदा : संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा दिनांक: 19.05.26 को गंगटोक में भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, मालदा का राजभाषायी निरीक्षण सफल रहा।
एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (ONORC) के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
यह पहल सुनिश्चित करती है कि आप शहर में हों या गाँव में, आपके राशन का अधिका�� हर जगह आपके साथ है।
#PMGKAY #DFPD
#स्वच्छतापखवाड़ा2026 के तहत स्कूली बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया और स्वच्छ भारत का संकल्प लिया।
#SpecialCleanlinessDrive#SwacchtaPakhwada#FCI
फ्लाइट लेफ्टिनेंट (सेवा निवृत्त) आद��णीय श्री मनोज कुमार गोगोई, कार्यकारी निदेशक (पूर्व) का मंडल कार्यालय, मालदा एवं खाद्य संग्रह भण्डार, मंगलबाड़ी का दौरा दिनांक- 14 एवं 15 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय मालदा द्वारा #राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस (25 जनवरी) पर अ���िकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
“मतदान जैस��� कुछ नहीं, मैं अवश्य मतदान करूंगा” के संदेश के साथ सशक्त लोकतंत्र के प्रति संकल्प।
#nvd2026
#votersday
#fci
भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, मालदा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। उनकी वी��ता, त्याग और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
@FCI_India
आज #जनजातीय_गौरव_दिवस पर हम महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा जी का स्मरण करते है। जिन्होंने उलगुलान का नेतृत्व कर जनजातीय समाज को अपनी पहचान और अधिकार���ं के लिए एकजुट किया। उनका साहस और जनजातीय अस्मिता के संरक्षण के प्रति समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
भारतीय खाद्य निगम, मण्डल कार्यालय मालदा ने ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव गर्व के साथ मनाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया और भारत माता को नमन करते हुए सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के दौरान भारतीय खाद्य निगम, मालदा ने 31/10/2025 को गजोल ग्राम पंचायत कार्यालय में नागरिक अखंडता प्रतिज्ञा, पीडीएस, पीआईडीपीआई के बारे में एक सतर्कता जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
@FCI_India
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के दौरान भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय मालदा पर सभी कर्मचारी द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई जिससे समाज ��े सभी को सतर्क व जागरूक रहने का संदेश प्रसारित होता है I
@FCI_India
भारतीय खाद्य निगम, मालदा द्वारा 31 अक्तूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकता की शपथ ली और सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया।