2023 में आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट को पूरा होना था। सुप्रीम कोर्ट में दिसंबर 2025 का हलफनामा देने के बाद भी आज तक काम पूरा नहीं हुआ और उल्टा घर खरीदारों को ही @OfficialNBCC दोषी बता रहा है कि वो पोजीशन लेने नहीं आ रहे हैं। बिना समुचित सुविधाओं के लोग कैसे शिफ्ट करे?
, @narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@mlkhattar@MoHUA_India#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ��्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सफल उद्घाटन गौतम बुद्ध नगर जनपद तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से हमारे जनपद की प्रतिष्ठा में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है।
हालाँकि, इस खुशी के साथ-साथ एक मायूसी भी है। लाखों की आबादी वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज भी सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं ���ै। विगत दस वर्षों से हम क्षेत्रवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो रेल परियोजना की मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।
हम आशा करते हैं कि केंद्र सरकार शीघ्र इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान करेगी, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भी मेट्रो की सौगात मिल सके और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी तथा यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।
#Metro4GreaterNoidaWest
#NoidaInternationalAirport
#KabAayegiMetro
.@SCJudgments@scobserver@LiveLawIndia@Mihirlawyer@MoHUA_India@mlkhattar@PMOIndia@OfficeofARM@narendramodi@rashtrapatibhvn
कोर्ट रिसीवर ऑफिस में आम्रपाली घर खरीदारों का पज़ेशन से लेकर रजिस्ट्री तक की प्रक्रिया को समझें:
1) सबसे पहले आपको अपने कार्यालय या अपने काम- काज से 2 से 3 महीने की छुट्टी लेनी होगी।
2) उसके बाद अपने फ्लैट से संबंधित सारे काग़ज़ात को इकट्ठा करें।
3) अगर इसमें कुछ भी खो गया है तो पुलिस में शिकायत दर्ज करें।
4) सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर रिसीवर ऑफ़िस को मेल करें, अगर कोई भी डॉक्यूमेंट रह गया तो उस डॉक्यूमेंट के साथ, दुबारा सभी डॉक्यूमेंट के साथ मेल करें।
5) सबकुछ सही रहने पर आपको ऑनलाइन प्रोविजनल NOC मिल जाएगा। लेकिन बात यहाँ ख़त्म नहीं हुई, अब इसके बाद ही असली परेशानी की शुरुआत होती है। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के कुछ महीने बाद, दुबारा से फिजिकल वेरिफिकेशन होगी, उसके लिए आगे की प्रक्रिया को समझें।
6) फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आपको बीबीए/अलॉटमेंट लेटर/पेमेंट रिसिप्ट/बैंक स्टेटमेंट का प्रिंट लेना होगा। अगर आपका पेमेंट बैंक से 10-15 साल पहले गया है, तो बैंक को एप्लीकेशन दीजिए और अगर अकाउंट बंद है या फिर किसी कारण स्टेटमेंट नहीं मिल पा रहा है तो ये आपकी गलती बताई जाएगी और आपको पुनः पेमेंट करने के लिए बोला जाएगा। ये अलग बात है कि आपकी पूरी payment डिटेल उनके पास है क्यूंकि ��नके पास फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट है, वो उससे भी वेरीफाई कर सकते है, लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं! क्यूंकि वहाँ मौजूद शख्स को आपको परेशान देखने में बहुत मजा आता है।
7) डॉक्यूमेंट पूरे करने के बाद, आप सुबह 10 बजे सेक्टर 62 ऑफिस पहुंचे, साथ में लंच बॉक्स, इवनिंग स्नैक्स और BP/Sugar/Headache की दवाई जरूर रख लें।
8) ऑफिस के गार्ड से लेकर वहाँ बैठे सभी स्टाफ के सामने, आँखें नीचे रख कर बात करें नहीं तो आपको सुप्रीम कोर्ट मे�� देख लेने या फ्लैट कैंसिल कर देने की धमकी मिलेगी।
9) सुबह 11:30-12:30 बजे इनके वेरिफिकेशन वाले स्टाफ से मुलाकात होगी। आपका नंबर आने पर आप अपना सारा डॉक्यूमेंट उनके सामने रखें। उनके द्वारा जो भी बोला जाएगा उसे सिर्फ सुनें और बिल्कुल सवाल ना करें।
10) ऑनलाइन NOC और पूरी तैयारी होने के बाद भी आपको कम से कम 10 बार बुलाया जाएगा और याद रखें इस दौरान अपने BP को ��ियंत्रित रखें क्यूंकि वहाँ सिर्फ आपको सुनने का अधिकार है, बोलने का नहीं।
11) आख़िरी में जब वेरिफिकेशन क्लीयर्ड होगा तो NOC और पज़ेशन के लिए 1 महीने से लेकर 6 महीने तक इंतज़ार करें। इसके लिए आपको लगातार 10-12 बार ऑफिस जा कर फॉलो-अप लेना होगा।
ये तो हो गया वेरिफिकेशन, का अब समझिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया:
12) रजिस्ट्री के लिए दुबारा से ऊपर बताए गए तरीके से अपना डॉक्यूमेंट तैयार करें।
13) उसे AOA को सौंपें, AOA उसे वेरीफाई करने के बाद सेक्टर-62 ऑफिस में बैठे एक अति-विशिष्ठ व्यक्ति को सोपेगा, जिसे लोगों को परेशान देख कर बहुत ही आनंद आता है। उस ऑफिस में इस व्यक्ति की ये ताक़त है की, वो किसी को भी कुछ नहीं समझता, चाहे वो CR हो या सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त फोरेंसिक ऑडिटर ही क्यों ना हो!
14) उस व्यक्ति के मूड पर डिपेंड करता है की वो आपका नाम रजिस्ट्री के लिए लिस्ट में डलेगा या नहीं।
15) अगर उसका मूड बढ़िया है औ�� आपने उसकी बात नहीं टाला और कोई जवाब नहीं दिया, उसने जो बोला आपने किया। साथ ही उसे कुछ देर के ल��ए भगवान माना और बताया की आप भगवान है, आप नहीं रहते तो घर नहीं मिलता। ये सब सुनने के बाद, आपकी किस्मत अच्छी होगी तो 2-3 महीने में आपका नाम रजिस्ट्री के लिए आ जाएगा।
हाँ ये जरूर याद रखें, उस महान हस्ती से बातचीत के दौरान यदि आपका कोई कॉल आ गया या आपको वॉशरूम जाना हो या थोड़ा इंतजार के बाद दोबारा बुलाया गया हो तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपको फिर पूछा जाएगा कि: तुम कौन हो, इधर कैसे आ गया, क्या काम है और वापस से आपको सारा प्रोसेस जो कि आपने शुरू से उनके सामने रखा था, उसका गुणगान, सब कुछ दुबारा करना पड़ेगा।
यह हालत, उस व्यक्ति के कारण सेक्टर 62 ऑफिस की हो गई है। उस व्यक्ति की शिकायत सैकड़ो बार कोर्ट रिसीवर के सामने की गई है, परंतु पता नहीं ऐसी कौन सी बातें हैं जो कोर्ट रिसीवर को उस पर कार्रवाई करने से रोकता है।
,@OfficialNBCC@MoHUA_India@MLJ_GoI कल नेफ़ोवा ऑफिस पर #AmrapaliHomeBuyers की महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें घर खरीदारों को आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई.
1. जिसमें मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आदर्श आवास योजना फेज-4/5 टावर (H2-W2) के वैसे बायर्स जिनके प्रोजेक्ट को बिना किसी अप्रूवल के आम्रपाली ने बे�� दिया था और अब कोर्ट रिसीवर के द्वारा भी ना उनकी कोई सुनवाई हो रही न उनको फ्लैट दिया जा रहा।
2. कोर्ट रिसीवर ऑफिस के द्वारा सैकड़ो ऐसे लोगों के फ्लैट कैंसिल किए गए हैं जिन्होंने पूरा पैसा जमा किया हुआ है. इसके अलावा वैसे लोगों के भी फ्लैट को बिना किसी सूचना के कैंसिल कर दिया गया है जिन्होंने बार-बार कोर्ट रिसीवर ऑफिस को अपने समस्याओं के बारे में अवगत करवाया (जैसे बैंक द्वारा लोन नहीं देना या बिल्डर बायर एग्रीमेंट का ना होना या अन्य) परंतु न उन्होंने कभी इसका निदान नहीं किया ना कभी उन्होंने कोशिश की।
3. आम्रपाली की परियोजनाओं में कंस्ट्रक्शन शुरू होने के बाद भी बहुत सारे चैलेंज थे। कुल मिलाकर इनकी संख्या हजारों में है जो पिछले 15 वर्षों से अपने आशियाने के लिए इंतजार कर रहे थे और अब पता चल रहा है कि उनके फ्लैट को कैंसिल करके बेच भी दिया गया है।
4. इसके अलावा प्रोजेक्ट में हो रहे विलंब पर भी शामिल लोगों ने सवाल उठाया।
कल मीटिंग में शामिल हुए घर खरीदारों ने यह कहा था कि हम लोग की अगर सुनवाई नहीं होगी तो शांतिपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट के बाहर तख्ती लेकर खड़े हो जाएंगे और अपनी बात जज साहब तक पहुंचाएंगे.
इन सभी जरूरी मुद्दे पर यही तय किया गया है कि हम लोग जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय में एप्लीकेशन लगा रहे हैं और पीड़ित घर खरीददारों के साथ हमारी संस्था खड़ी है, जिससे सबको न्याय मिल सके।
आम्रपाली बायर्स तो यहाँ तक बोलते हैं की कोर्ट रिसीवर के आदेश को भी अनसुना करता है, तथा चीजों को लटकाने में और लोगों को नीचा दिखाने में इसकी ज्यादा रुचि होती है! कई बार कोर्ट रिसीवर से इसके बारे में लोगों ने शिकायत किया है परंतु वह भी कुछ नहीं कहते हैं!
@MLJ_GoI@OfficialNBCC
कोर्ट रिसीवर ऑफिस में यदि किसी #Amrapali बायर्स की फाइल एल शिवरमन के पास वेरिफिकेशन के लिए जाए तो मान कर चलें कि वह अनावश्यक अड़ंगा लगाकर महीनों लटका देगा. उत्तर भारतीयों को घृणित नजरों से देखना और लोगों को परेशान कर इसे मजा आता है @OfficialNBCC@MoHUA_India@PMOIndia@MLJ_GoI
हम सभी #AmrapaliHomeBuyers को उम्मीद है कि इसके साथ-साथ अन्य जो लंबित मुद्दे हैं उस पर पर भी सकारात्मक रुख रखते हुए कोर्ट रिसीवर की टीम काम करे तथा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए फ्लैट को कैंसिल करने की धमकी ना देकर उसको पूरा करवाने पर फोकस करे. @OfficialNBCC@Mihirlawyer
#AmrapaliHomeBuyers के लिए बहुप्रतीक्षित FAR Sell मुद्दा का लगभग समाधान हो गया.कोर्ट रिसीवर एवं @OfficialGNIDA के बीच में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है.इस पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी भी मिल जाएगी और आम्रपाली की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की दिक्कत इस से दूर होगी.
इसका नकारात्मक असर चल रही परियोजनाओं पर पड़ेगा क्योंकि होम बायर्स से कुल कंस्ट्रक्शन कॉस्ट का एक तिहाई ही आना था.
13 साल से अपने घर का इंतजार कर रहे पीड़ित घर खरीदार सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से गुहार लगा रहे हैं कि तत्काल #Amrapali केस के लिए बेंच का गठन किया जाए.
और उस पर भी चाहे जस्टिस अजय रस्तोगी हो या फिर उससे पहले के मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस यू यू ललित, दोनों में से किन्ही ने भी FAR sell पर कोई ऑर्डर नहीं दिया और सेवानिवृत्त हो गए. यदि इसी तरह से FAR का मामला लटकता रहेगा और नई बेंच में केस की सुनवाई नहीं हुई तो
" तारीख पे तारीख,तारीख पे तारीख"
#AmrapaliHomeBuyers की सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई 26 अप्रैल 2023 को हुई थी उसके बाद आज तक नई बेंच नहीं बनने के कारण सुनवाई टलती जा रही है।
24 अप्रैल से लगभग डेढ़ साल पहले तक सिर्फ FAR ��े मुद्दे को सुना गया . @rashtrapatibhvn @ANI @Mihirlawyer
भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना अनुसार @nefowaoffice के अध्यक्ष @abhishek_nefowa को प्रतिष्ठित केंद्रीय सलाहकार परिषद में सदस्य नियुक्त किया गया। आपके नेतृत्व में संस्था इसी तरह घर खरीददारों की आवाज़ को बुलंद कर उनको न्याय दिलवाती रहे. सभी को बहुत बहुत बधाई💐