Delighted to join the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce. Over the years, this institution has given generations of students the opportunity to learn, grow and make a difference.
@SRCCOfficial
https://t.co/2YyZBJuFAy
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सानिध्य में सम्मिलित हुआ।
शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान से समाज को दिशा देने वाले 67 शिक्षकों का सम्मान इस अवसर पर किया गया।
एक शिक्षक के हाथों में केवल किताब नहीं, बल्कि एक पीढ़ी का भविष्य होता है। ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है।
समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@vishnudsai@tankramvermabjp
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे संस्कार, विचार और जीवन की सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षा और शिक्षक के सम्मान की यह परंपरा सदैव यूँ ही सशक्त बनी रहे।
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राधाकृष्ण मंदिर, महेश कॉलोनी में आयोजित भव्य जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित होकर लड्डू गोपाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस पावन अवसर पर शहरवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा समस्त नगरवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो।
जय श्रीकृष्ण। 🙏
पीएम श्री SAGES कन्नेवाड़ा, जिला बालोद के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में संगीत का इतना सुंदर अभ्यास करते देखकर मन गद्गद हो उठा।
शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। कला, संगीत, गायन-वादन, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आयाम हैं।
हमारा प्रयास है कि हमारे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रुचियों को पहचानने, उन्हें निखारने तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।
इन बच्चों को पूरे समर्पण और मनोयोग से तैयार कर रहे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को साधुवाद। शिक्षकों का यह समर्पण ही बच्चों की प्रतिभा को दिशा देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
इन नन्हीं प्रतिभाओं की यह सुंदर साधना देखकर मन में विश्वास और भी दृढ़ होता है कि हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है।
मातृत्व जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील पड़ाव है। इस दौरान माँ को पोषण, स्वास्थ्य और आवश्यक जरूरतों की चिंता से मुक्त कर आर्थिक संबल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से हमारी सरकार पात्र गर्भवती महिला निर्माण श्रमिकों को ₹20,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
माँ सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे और हर शिशु को जीवन की एक मजबूत एवं स्वस्थ शुरुआत मिले, सुशासन सरकार की यही प्रतिबद्धता है।
“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥”
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पावन बेला पर आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
“वासुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥”
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार हो तथा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।
जय श्रीकृष्ण
सुशासन में जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
हमने व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाई, तकनीक के माध्यम से सेवाओं को सरल बनाया और यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।
जनता के हक और प्रदेश के संसाधनों की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं - यही हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है।
आज जिला सुकमा के विकासखंड कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत केरलापाल में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया।
महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आय के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अभिनव पहल है। लगभग ₹10 लाख की लागत से निर्मित इस पंचायत कैफे का संचालन जीवन संदेश स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।
यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्राम स्तर पर सामुदायिक परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन और स्थानीय सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बनेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सशक्त नारी, आत्मनिर्भर गांव और समृद्ध बस्तर’ के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
@vishnudsai
आज ज़िला सुकमा के नियद नेलानार क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त करने के लिए, जिला प्रशासन के सहयोग से ₹1 करोड़ 14 लाख 6 हजार 136 रुपये की लागत से 8 फोर्स ट्रैक तूफान वाहन महिला संकुल संगठनों को वितरित किए।
इन वाहनों से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा के विस्तार के साथ महिलाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। सशक्त नारी, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर बस्तर, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
@vishnudsai
विकासखंड कुआँकोंडा के माध्यमिक शाला कलारपारा, मैलावाड़ा में विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें जूते उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही, बच्चों से संवाद के दौरान उनकी शिक्षा एवं सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
KGBV की अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं से संवाद कर छात्रावास में ही निवास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आवासीय विद्यालयों में क्षमता के अनुरूप अधिकतम प्रवेश के साथ रिक्त 260 सीटों पर ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। KGBV एवं पोटा केबिन केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि बच्चों के लिए घर से भी बड़ी जिम्मेदारी का स्थान हैं, यह भाव कार्यशैली में दिखाई देनी चाहिए।
बेटियों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के लिए कराटे, आत्मरक्षा, मलखंभ सहित खेल एवं कौशल प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही, शौचालय विहीन विद्यालयों के लिए VB-GRAM G से स्वीकृति हेतु प्रस्ताव और छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
बस्तर की बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य विष्णुदेव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
गौराबेड़ा, भैरमगढ़ (जिला बीजापुर) स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों एवं सामाजिकजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय विषयों पर संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय अभिनंदनीय है।
यह निर्णय हमारी आस्था, सनातन संस्कृति और जनभावनाओं के सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनभावनाओं के अनुरूप इस संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।
जय यादव, जय माधव
@vishnudsai