आज राजधानी जयपुर में घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू (DNT) समाज की महापंचायत के उपरांत राजस्थान की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है | लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने, अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने और मुख्यमंत्री से मिलने का पूरा अधिकार है। यदि महापंचायत के बाद समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, तो सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय लाठियों को अपना माध्यम बना लिया।
जो सरकार जनता की आवाज़ सुनने से डरती हो, वह संवाद नहीं, दमन का रास्ता चुनती है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
���े पूछना चाहता हूं कि क्या यही भाजपा का सुशासन है ? सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र लाठी के बल पर नहीं, जनता के विश्वास और संवाद से चलता है।
घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू समाज पर हुआ यह लाठीचार्ज केवल एक समुदाय पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।
@RajCMO
जयपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण महापड़ाव पर बैठे घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागने की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इस प्रकार बल प्रयोग कर जनभावनाओं को दबाने का प्रयास न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, बल्कि यह संवाद और संवेदनशीलता की भावना को भी आहत करता है।
घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर सरकार द्वारा की गई इस दमनात्मक कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और सरकार से मांग करता हूँ कि डीएनटी समुदाय के प्रतिनिधिम���डल के साथ तत्काल वार्ता की जाए और जल्द से जल्द उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
@PMOIndia
@RajCMO
अपने हक़ की आ��ाज़ उठाने वालों को दबाना लोकतंत्र नहीं, दमन है। पाली के बालराई की ये तस्वीरें भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और तानाशाही की गवाही है।
पशुपालक संघ और DNT समाजों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस का बल प्रयोग और आंसू गैस के गोले ��ाजपा सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता है।
सरकार को चाहिए कि इन समाजों की मांगों को सुने, संवाद करे और न्याय सुनिश्चित करें। न कि लाठियों और आंसू गैस के गोलों के सहारे अपनी असफलता छिपाए।
पाली जिले के बालराई गांव में अपने हक और अधिकार से जुड़ी विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलित देवासी समाज सहित डीएनटी समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा राजस्थान की BJP सरकार के इशारे पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय कदम है | भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले इस समुदाय के साथ सत्ता में आने के बाद न्याय करने की बात कही मगर जब यह समाज न्याय के लिए मांग करने लगा तो बदले में लाठियां मिली |
मेरी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील है कि मौके पर लोग आंदोलित है और जल्द से जल्द राज्य सरकार के स्तर से निर्देश जारी करके आंदोलित समाजों की मांगो का सकारात्मक समाधान निकाले ,क्योंकि मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि देवासी समाज की बड़ी भूमिका चुनावों में भाजपा के पक्ष में ही रहती आई है |
@RLPINDIAorg
एक बेटी को न्याय नहीं मिल रहा है हरियाणा की मनीषा की तरह बालोतरा में भी एक बेटी की हत्या हुई है
सोरकी देवासी घर से निकली, लेकिन दो दिन बाद उसका शव मेगा हाईवे की झाड़ियों में सड़ा-गला मिला।
#Justice_for_sorki
बहन सोरकी का अपहरण हुआ, परिवार प्रशासन से गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्यवाही की।
फिर कुछ दिनों बाद बेटी का सड़ा गला शव मिला लेकिन न्याय दिलाने की जगह प्रशासन ने लीपापोती शुरू कर दी।
आख़िर कब तक बेटियों के साथ अन्याय होगा?
#Justice_for_Sorki
भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मंत्री
भीनमाल नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सांवलारामजी देवासी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मै उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन कि कामना करता हू।
@sanwalaramm#Sanwalaram#SRDbhinmal
देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपना जीवन बलिदान करने वाले, महान क्रांतिकारी, युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर बलिदानी भगत सिंह जी ��ी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#BhagatSinghJayanti
#भगत_सिंह_अमर_रहे
रानिवाडा के लोकप्रिय विधायक एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राजस्थान के जनता की दबंग आवाज आदरणीय रतन देवासी जी को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@RatanDevasiINC 💐♥️
रानीवाड़ा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आदरण���य
श्री रतन जी देवासी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
"ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें "
#HappyBirthdayrd
#HappyBirthdayrdsir
@RatanDevasiINC
विगत दिनों राईका समाज द्वारा चलाए गए अभियान के तहत राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम राईका बाग करने की मांग उठाई गई थी। हाल ही केंद्र सरकार और माननीय रेल मंत्री जी ने संवेदन शीलता दिखते हुए उनकी उचित मांग को गंभीरता पूर्वक लिया, और राई का बाग स्टेशन का नाम राईका बाग रेलवे स्टेशन करने का निर्णय लिया।
मैं समस्त राईका समाज को इस ऐति��ासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
साथ ही भारत सरकार और माननीय रेल मंत्री जी अश्विनी जी वैष्णव को खूब खूब धन्यवाद देता हूं।
@AshwiniVaishnaw