इसके लिए मैं युवाओं के साथ मिलकर कई सभाओं का आयोजन कर चुक हूं, जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाता है, आगे भी इसी प्रकार मैं यह कार्य करता रहूंगा ।
#किया_है_आगे_भी_करेंगे
नशा समाज के लिए एक श्राप है, मैंने इससे कई परिवारों को बिखरते देखा है, प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए भी मैंने इसके विरुद्ध कड़े से कड़े कदम उठाए और आगे भी इसी प्रकार उसको रोकने के लिए प्रयासरत हूं, ा
#हमने_किया_है_आगे_भी_करेंगे
मेरे द्वारा आयोजित कराए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कैंपों में हमारे क्षेत्र के युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, इन कैंपों में हम इनको नशा - मुक्ति का संदेश देते हुए खेलकूद के लिए प्रेरित करते हैं, तथा अनुशासनात्मक जीवनशैली अपनाने का प्रशिक्षण देते हैं,
#हमने_किया_है_आगे_भी_करेंगे
मेरे द्वारा आयोजित निशुल्क ट्रेनिंग -कैपों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 20 से अधिक युवाओं का चयन सरकारी सेवा और नेशनल स्तर प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जिसकी मुझे बहुत खुशी है, मैं आगे भी इसी प्रकार के कैंपों का आयोजन करवाता रहूंगा !
हमारे प्रदेश के युवा ही हमारा भविष्य है, परंतु सही प्रशिक्षण ना मिलने के कारण इनका विकास नहीं हो पाता है। इसी क्रम में मैं इनके लिए निशुल्क ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करवाता रहता हूं।
स्वरोजगार ही पलायन रोकने का एकमात्र उपाय है, जिसके लिए मैं हमेशा कार्यरत हूं। भविष्य में मैं युवाओं को स्वरोजगार के लिए और अधिक प्रेरित करके उनको निशुल्क स्वरोजगार की नई-नई ट्रेनिंग करवाऊंगा!
#हमने_किया_है_हम_आगे_भी_करेंगें।
उत्तराखंड में रोजगार ना मिल पाना युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या है। इसी की वजह से युवा अपने गांव छोड़कर पलायन कर जाते हैं। पर अब ऐसा नहीं होगा, मैं इस समस्या को लेकर अत्यंत गंभीर हूं। मैं समय-समय पर निशुल्क ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करवाता रहता हूं।
#हमने_किया_है_हम_आगे_भी_करेंगें।
उत्तराखंड के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है एक सच्चे और ईमानदार मार्गदर्शक की जो उनका मार्गदर्शन कर सके, हमने किया है हम आगे भी करेंगे ।🙂
“रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई”
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में असमय मृत्यु से उत्तराखंड ने अपना वीर सपूत खो दिया। उनकी बहादुरी और नेतृत्व से सदियाँ प्रेरित होती रहेंगी।
#JaiHind#BipinRawat#CDSBipinRawat
"बड़े गौर से सुन रहा था जमाना
बस आप ही सो गए दास्तां कहते-कहते"
आज विधानसभा में कुछ देर का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत जी और अन्य वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी व 11 अन्य वीर सपूतों का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।