युवाओं के भविष्य, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई।
कांग्रेस सदैव युवाओं, किसानों और आमजन की आवाज़ बुलंद क���ती रही है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
आप सभी साथियों के समर्थन एवं सहयोग हेतु आभार।
#जोधपुर
आज Govind Singh Dotasra जी के निर्देशानुसार शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सर्किट हाउस, Jodhpur में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोधपुर संगठन प्रभारी श्री Vikram Singh Shekhawat जी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ सहभागिता की।
अगर किरोड़ी लाल जी ईमानदार होते तो कृषि विभाग में उनके नाम पर हुई करोड़ों की वसूली की जांच के लिए खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखते। इस्तीफा देकर ED या किसी स्वतंत्र ए��ेंसी से जांच की मांग करते।
2.43 करोड़ रुपए की बरामदगी उन लोगों से हुई है जो कृषि मंत्री के साथ छापेमारी करते थे, जिन लोगों को किरोड़ी जी की टीम और डिकॉय ऑपरेशन से जुड़ा बता��ा गया। ये लोग 1200 से अधिक छापों में शामिल रहे।
राजस्थान में बड़ी चर्चा है कि खाद-बीज व्यापारियों को कार्रवाई का डर दिखाकर 500 करोड़ की वसूली की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी को इस वसूली की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना चाहिए।
@GovindDotasra
आज साहब से जोधपुर सर्किट हाउस में आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मेरे लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहा है। उनसे हर मुलाकात नई ऊर्जा और जनसेवा का संकल्प देती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🙏
MPs and MLAs are now being bought and sold the way horses, donkeys, buffaloes, and goats are traded.
Journalist : Sir, is Operation Lotus underway in Rajasthan again?
My reply : Don't make me spell it out. This government is destroying democracy. In West Bengal, out of 80 MLAs, 60 were split away; out of 28 MPs, 20 disappeared, and yesterday six more MPs left.
In West Bengal, out of 80 MLAs, 60 were split away; out of 28 MPs, 20 disappeared, yesterday six MPs left.
MPs and MLAs in this country are now being bought and sold the way horses, donkeys, buffaloes, and goats are traded.
This is what has brought us to such a situation. They will ruin democracy if the public still does not wake up. If the younger generation does not come forward, then I cannot say what the future of this country will be.
The programme that was held in Kota was part of the campaign which Rahul Gandhi ji has launched to save the constitution. What are students going through because of examinations, especially NEET? How much money is the government collecting, and how much is it actually spending? He placed all the figures before the entire country.
Every young person has now come to know how much revenue the government is earning from students and how much its education budget actually is. Tell me, what could be more shameful than this?
पत्रकार का स���ाल : राजस्थान में भी ऑपरेशन लोटस चल रहा है क्या सर वापस?
जवाब : अब भैया, मेरे मुँह से म��� कहलवाओ। यह सरकार डेमोक्रेसी ख़त्म कर रही है। बंगाल में अस्सी में से साठ एमएलएज़ अलग, 28 में से 20 एमपीज़ गायब, कल छह एमपी चले गए।
घोड़े और गधे और भैंस और बकरी जैसे बिकते हैं, उस प्रकार एमपी बिकने लग गए हैं देश के अंदर और एमएलएबिकने लग गए हैं। इस कारण से यह सब नौबत आ रही है। यह बर्बाद कर देंगे डेमोक्रेसी को अगर पब्लिक नहीं चेती अभी भी, युवा पीढ़ी आगे नहीं आएगी, तो पता नहीं देश का भविष्य क्या होगा, मैं कह नहीं सकता।
और राहुल गांधी जी ने जो संविधान बचाने की जो कैंपेन शुरू करी है, वो जो कोटा में प्रोग्राम हुआ था, उसी का पार्ट था। बच्चों पर क्या बीत रही है एग्जाम को लेके, नीट को लेकर के? क्या सरकार पैसा वसूल कर रही है और कितना खर्च कर रही है? सारे आँकड़े उन्होंने प्रस्तुत कर दिए पूरे देश के सामने। सभी नौजवानों को मालूम पड़ गया, इतना पैसा रेवेन्यू आ रहा है इनका बच्चों से, इतना इनका बजट है शिक्षा का। अब बताइए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी?
कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और दो माताओं की हालत गंभीर होने का समाचार बेहद चिंताजनक है।
प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया होना और किडनी खराब होने जैसी गंभीर स्थिति पैदा होना चिकित्सा व्यवस्था में आई भारी गिरावट और गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ शहर में सरकारी आयोजन और वीआईपी दौरों की चमक बिखेरी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ हमारी माताओं-बहनों की जिंदगी खतरे में थी और प्रशासन सच्चाई छुपाने में जुटा रहा।
आज जोधपुर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करूंगा।
आज @ashokgehlot51 जी के Circuit House Jodhpur आगमन पर #बिलाड़ा#पीपाड़_शहर#भोपालगढ़ के समस्त जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आज कोटा एयरपोर्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का स्वागत किया।
श्री राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कोटा में स्टूडेंट्स में बड़ा उत्साह है। भाजपा सरकार द्वारा रोकने के प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रह�� हैं। @RahulGandhi
Heartfelt birthday greetings to the Leader of the Opposition, Shri @RahulGandhi .
A tireless champion for the youth, women, and underprivileged, Rahul ji has become a powerful voice for the unheard across India. His unwavering commitment to protecting constitutional values, social justice, and democratic principles continues to inspire millions.
Praying for his long life, good health, and continued strength to serve the nation with resolve.
युवाओं के प्रेरणास्रोत, संविधान के सशक्त प्रहरी और जननायक के रूप में आपका संघर्ष व समर्पण करोड़ों लोग��ं को न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करता है।
NEET समेत देश में हो रहे लगातार पेपर लीक ने लाखों छात्रों को मानसिक तनाव में धकेल दिया है। सालों की मेहनत और माता-पिता की गाढ़ी कमाई डूबने पर भी केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
ऐसे में युवाओं की आवाज़ बनकर श्री राहुल गांधी आगामी 17 जून को कोटा में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके मन की बात सुनेंगे।
आइए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के इस संघर्ष से जुड़ें। यह लड़ाई देश के भविष्य को बचाने की है!
स्वास्थ्य मंत्री की बयानबाजी एवं गवर्नेंस (सुशासन) से जुड़े मुद्दे पर सवाल का जवाब:
"देखिए, जब मैं यह कहता हूँ कि राजस्थान के अंदर गवर्नेंस (��ुशासन) नाम की ��ोई चीज़ नहीं बची है, तो यह परिस्थितियां खुद-ब-खुद सब बयां कर देती हैं। आपने तो अभी केवल दो उदाहरण दिए हैं; ऐसी अनेकों बातें और किस्से हैं जो इस सरकार के बारे में कहे जा सकते हैं। आज प्रदेश में जिस प्रकार के हालात हैंएक तरफ मंत्री जी खुद औचक निरीक्षण (छापेमारी) कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हीं के कथित 'एजेंट' भ्रष्टाचार के मामलों में रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। और इस पर मंत्री जी का बयान आता है कि 'मैं इस्तीफा दे सकता हूँ।' वैसे, मंत्री जी ने इससे पहले भी एक बार इस्तीफा दिया था, है ना? और फिर बाद में अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया था।
अब वे भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर दबाव बना रहे हैं कि 'अगर मेरी बात नहीं मानी गई, तो मैं पद छोड़ दूँगा।' सच तो यह है कि यह आदरणीय किरोड़ी लाल मीणा जी की फितरत क��� हिस्सा है। जब से उन्होंने राजनीति शुरू की है, तब से उनका सार्वजनिक दृष्टिकोण और बोलने का तरीका यही रहा है। यही उनकी 'यूएसपी' (पहचान) है। किरोड़ी मीणा जी की यूएसपी ही यही है कि वे अपनी ही सरकार और अपने ही मुख्यमंत्री पर खुलकर कटाक्ष करते हैं, और जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं कि 'मैं यह कदम उठा लूँगा, मैं वह कदम उठा दूँगा।' वे लगातार यही सब करते आए हैं, इसलिए उनकी इस बयानबाजी पर अब क्या ही बात की जाए!
और जब खुद कैबिनेट मंत्रियों का यह हाल है, तो आप बाकी मंत्रियों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। आज सरकार में यह आलम है कि मंत्रियों के फोन तक उनके विभाग के सेक्रेटरी (सचिव) नहीं उठाते! आप यह सब बातें मेरे मुँह से क्यों कहलवाना चाहते हैं? हकीकत यह है कि यदि कोई कैबिनेट मंत्री या यहाँ तक कि डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) स्तर के लोग भी अपने ही विभागों में फोन करते हैं, तो प्र��ासनिक अधिकारी, चाहे वे सेक्रेटरी हों या विभाग के एचओडी (विभागाध्यक्ष), उनका फोन तक रिसीव नहीं करते। यह बात खुद वो मंत्री अपने कार्यकर्ताओं से ऑफ-रिकॉर्ड कहते हैं कि 'भाई, अधिकारी हमारा फोन ही नहीं उठाते, तो हम आपकी क्या मदद करें?' जब कोई आम कार्यकर्ता उनके पास जाकर गुहार लगाता है कि 'साहब, जरा अधिकारियों को एक फोन तो कर दीजिए,' तो मंत्रियों का जवाब होता है'जब वे मेरा फोन ही नहीं उठाते, तो मैं क्या फोन करूँ!' आज राजस्थान सरकार में प्रशासनिक समन्वय की यह बदतर स्थिति हो चुकी है। यही इस सरकार की असली तस्वीर है।"
गत दिवस जयपुर के खो नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों का गम बांटा।
पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं समुचित राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया है।
देश के युवाओं की आवाज़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दों पर देशभर में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
इस जनआंदोलन की शुरुआत 17 जून को शिक्षा नगरी #कोट�� , राजस्थान से होगी।
आइए, युवाओं के भविष्य, न्याय और जवाबदेही की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#Congress #RahulGandhi #Kota #StudentConference #PaperLeak #YouthVoice #Jobs #Justice #Accountability @INCIndia @INCRajasthan