झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR 2026।
त्योहारों की खुशियां भी, लोकतंत्र की जिम्मेदारी भी।
त्योहारों का मौसम, मौका अपनो से मिलने और खुशियां बांटने का.. @ECISVEEP@ceojharkhand
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026
जिला प्रशासन की अपील है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची म��ं अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें। नाम दर्ज नहीं होने पर ECINET App, https://t.co/6sn8Vpugnd अथवा अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र भरें।
लोकतंत्र में भागीदारी निभाएँ, मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @ceojharkhand
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।
दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने जमुआ, धनवार, सरिया, बगोदर, डुमरी समेत विभिन्न प्रखंडों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया।
🔹 सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था: पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 यातायात प्रबंधन: भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन एवं जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर।
🔹 आवश्यक सुविधाएं: पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, अग्निशमन सेवा एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 सतर्कता एवं समन्वय: संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश।
इस अवसर पर उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करना ज��ला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गिरिडीह जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बगोदर थाना क्षेत्र के हथियाप��थर में बड़ी कार्रवाई की।
करीब 5 घंटे तक चली छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब एवं निर्माण सामग्री जब्त।
🔹 करीब 7,200 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब (लगभग 800 कार्टन) बरामद।
🔹 करीब 100 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब एवं 350 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त।
🔹 शराब की पैकेजिंग में प्रयुक्त हजारों ढक्कन, लेबल, होलोग्राम एवं अन्य सामग्री बरामद।
🔹 अवैध शराब निर्माण में संलिप्तता के मामले में दो आरोपियों की पहचान; दोनों फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है।
अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अवैध का���्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. विमल कुमार ने देर रात्रि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्ष�� व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
🔹 पंडालों में विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा।
🔹 भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही पर विशेष जोर।
🔹 पूजा समितियों द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश।
🔹 पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल।
इस दौरान उपायुक्त ए���ं पुलिस अधीक्षक ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जिला प्रशासन, गिरिडीह दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन की अपील — सभी श्रद्धालु आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
22 अक्टूबर तक दो बार सुनवाई के बावजूद दस्तावेज नहीं देने वाले मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार करें ईआरओ एवं एईआरओ।
फॉर्म 6 के घोषणा पत्र हेतु सहायक दस्तावेज उपलब्ध करने में असमर्थ, पात्र भारतीय नागरिकों की सूची बीएलओ अपने रजिस्टर में तैयार करें।
नवंबर के पहले सप्ताह में इन सूचियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ 5वें बैठक में किया जाए साझा एवं सभी मतदान क���ंद्रों पर हो इसका प्रकाशन– श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
@ECISVEEP
गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, 11.2 किलोग्राम अवमानक एवं दूषित मिठाइया�� नष्ट।
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
🔹 बिरनी, सरिया एवं बगोदर में 25 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
🔹 मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड स्टॉलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच।
🔹 अवमानक एवं दूषित पाए गए कुल 11.2 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया।
🔹 खाद्य कारोबारियों को वैध लाइसेंस, स्वच्छता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्��ा सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने नोटिस सुनवाई एवं प���रित आदेशों के डिजिटाइजेशन का जिलावार समीक्षा किया, कहा, फॉर्म 6 भरते समय घोषणा पत्र के सहायक दस्तावेज एवं नोटिस की सुनवाई में दस्तावेजों के अभाव वाले व्यक्तियों का बूथवार सूची तैयार करें एवं आउटरीच कार्यक्रम चलाकर ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों की सहायता करें।
@ECISVEEP
दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट।
सुरक्षा, सुगम यातायात एवं बेहतर पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारी।
गिरिडीह में आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, गिरिडीह श्री धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, महिला एवं पुरुष वॉलंटियर्स की तैनाती तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्���ेश दिए गए।
🚦 यातायात व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश
शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं प्रवेश निषेध लागू रहेगा। आमजनों से निर्धारित रूट का पालन करने तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई है।
निर्धारित पार्किंग स्थल
शहर में वाहन पार्किंग ��े लिए निम्नलिखित स्थलों को चिह्नित किया गया है—
▪️ बस स्टैंड (टेंपो स्टैंड)
▪️ अंटा बंगला मैदान
▪️ उत्पाद मैदान, बरमसिया
▪️ झंडा मैदान
▪️ ओल्ड बस स्टैंड, कोलडीहा
▪️ सर्कस मैदान
▪️ पुराना जेल परिसर
इसके अतिरिक्त, स्टेशन रोड क्षेत्र में पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए अंटा बंगला मैदान के उपयोग के संबंध में रेलवे के DRM से वार्ता की जा रही है।
बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध
▪️ 15 स�� 17 अक्टूबर 2026: सुबह 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक।
▪️ 18 से 21 अक्टूबर 2026: सुबह 09:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक।
उक्त अवधि में शहर में बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, यातायात को सुगम बनाना तथा आमजनों को अनावश्यक असुविधा से बचाना है। जिला प्रशासन, गिरिडीह की अपील: सभी पूजा समितियां, श्रद्धालु एवं वाहन चालक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित त्योहार आयोजन में सहयोग करें।
दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंड��धिकारी, श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आमजनों को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।
जिला प्रशासन की अपील: सभी जिलेवासी दुर्गा पूजा ��ा पर्व शांति, सद्भाव एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्च���त की गई हैं। जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं थाना स्तर तक शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी से आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।
समस्त जिलेवासियों से अपील है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सद्भाव एवं भाईचार�� के साथ मनाएं और जिला प्रशासन का सहयोग करें।
उपायुक्त श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता ही सेवा-2026, विश्व हाथ धुलाई दिवस, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों के सुचारू संचालन तथा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अवैध शराब के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई।
उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बेंगाबाद थाना अंतर्गत सोनबाद एवं महुवार में ���घन छापेमारी अभियान चलाया गया।
🔹 400 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त।
🔹 4,500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ विनष्ट।
अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में छापेमारी एवं कार्रवाई आगे भ��� निरंतर जारी रहेगी।
आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जोड़ा बैल योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लाभुकों की सूची के अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभुकों के पारदर्शी चयन, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके और उनकी आजीविका सुदृढ़ हो।
स्वास्थ्य आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल।
उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने गिरिडीह जिला मुख्यालय में ₹51.24 करोड़ की लागत से निर्मित 100 शय्यायुक्त क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य 100% पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने साफ-सफाई एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए दीपावली से पूर्व भवन को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। ज���ला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
गिरिडीह में मिलावटी एवं अवमानक खाद���य पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी।
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
🔹 बड़डीहा, पचंबा, मधुबन, चिरकी एवं धनवार में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
🔹 12 लीटर खराब खाद्य तेल एवं 9.5 किलोग्राम अवमानक मिठाई नष्ट क��ाई गई।
🔹 धनवार में 16 प्रतिष्ठानों की जांच, बिना वैध खाद्य लाइसेंस कारोबार करने वाले 7 संचालकों को नोटिस।
🔹 3 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं वैध लाइसेंस संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता—आमजनों के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। नि��मों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। @JharkhandCMO @prdjharkhand
कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने की समीक्षा।
उपायुक्त ने कृषि, आत्मा, पशुपालन, गव्य विकास, ��त्स्य, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों तक योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
✅ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने का निर्देश।
✅ पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर।
✅ कृषि प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ���नाने तथा लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
✅ योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लाभुकों के समयबद्ध चयन एवं नियमित निगरानी पर विशेष बल।
प्रशासन की प्राथमिकता—किसानों एवं पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाया जाए।