श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजनगर स्थित GDA पार्किंग में 75 फीट लंबी भव्य रंगोली का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
फूलों, पत्तियों एवं प्राकृतिक रंगों से द�� दिवस में तैयार की गई इस रंगोली में गाजियाबाद की विशिष्ट पहचान—रैपिड रेल, हवाई अड्डा, घंटाघर एवं दूधेश्वरनाथ मंदिर के साथ राष्ट्रीय ध्वज के चक्र को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है।
रंगोली के दोनों ओर निपुण भारत, समग्र शिक्षा, ODOP, मिशन शक्ति, NRLM, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जल संरक्षण, कृषि एवं पशुधन तथा डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का रचनात्मक चित��रण किया गया है।
इस अभिनव प्रयास की ऐसी रचनात्मक पहलें जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गाजियाबाद की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
सेवा संकल्प अभियान—समृद्ध गाजियाबाद की भव्य रंगोली
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा चीनी मिल मोदीनगर में चल रह�� रिपेयर-मेंटेनेंस कार्यों का हाउसवार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस, पावर हाउस एवं डायलर में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान गन्ना खरीद केंद्रों की स्थापना, कृषकों की गन्ना तौल, गन्ना आपूर्ति एवं गन्ना मूल्य भुगतान की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही चीनी मिल के गोदामों में उपलब्ध चीनी स्टॉक का आर.जी.-1 रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया।
पेराई सत्र 2026-27 के सुचारु एवं समयबद्ध संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखने हेतु निर्देशित किया गया।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3@dm_ghaziabad@UpRuralDev@InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्त���रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान एवं जनसंतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद ने जिलाधिकारी, महोदय की अध्यक्षता में आयोजित जिला जनगणना समन्वयक समिति की बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण-जनसंख्या गणना की तैयारियों, प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति, प्रशिक्षण, प्रगणक ब्लॉकों के पुनर्गठन तथा सीएमएमएस पोर्टल पर कार्यों की समयबद्ध प्रगत�� की समीक्षा की गई।
स्व-गणना हेतु 16 से 30 नवम्बर 2026 तक व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जनसुनवाई के दौरान आमजन की श��कायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन एवं नियमानुसार परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराया जाए तथा निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
जनसुन���ाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करते हुए शासन की मंशानुरूप जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3@dm_ghaziabad @uprural
श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की स��ीक्षा बैठक आयोजित हुई। अगस्त माह में 561 के लक्ष्य के सापेक्ष 740 सोलर रूफटॉप संयंत्र स��थापित किए गए।
सितंबर माह में 1,000 संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लंबित ऋण प्रकरणों, मीटर स्थापना एवं निरीक्षण में तेजी लाने तथा अधिकाधिक जागरूकता कैंप आयोजित कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3 @dm_ghaziabad @UpRuralDev @InfoDeptUP