पलासनी गांव पीपाड़ थाना क्षेत्र मैं विवाहिता की मौत को लेकर 3 दिनोंसे लगातार धरने पर बैठे परिजन एवं समाज व गांव के लोगों द्वारा मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है समाज के लोगों का आरोप है कि 3 दिनों से यहां पर कोई भी नहीं पहुंचा इसको लेकर समाज और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है
राजस्थान के बांधों की तलहटी में एक खजाना छुपा हुआ है।इस खजाने की कीमत 20000cr है।खजाने का मतलब सोना-चांदी नहीं बल्कि उस बजरी से है जिसे बेचकर सरकार 20000cr कमाएगी। इससे न सिर्फ सरकार की कमाई बढ़ेगी, बल्कि बजरी की किल्लत भी प्रदेश में दूर होगी और बांधों में पानी भी ज्यादा आ सकेगा।
पाकिस्तान में इस वक्त महंगाई दर 27.6% है। यह 1975 के बाद सबसे ज्यादा है। 1975 के वक्त यह 27.77 हो गई थी।31 जनवरी को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF की एक टीम पाकिस्तान पहुंची है। वह 6 अरब डॉलर के लोन की अगली किश्त(1.2 अरब डॉलर) जारी करने की शर्तों पर बातचीत कर रही है।