गृह मंत्रालय ने फ्लाइट उड़ने से ठीक 10 मिनट पहले नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का वीजा रद्द करके यह सोचा था कि एक विदेशी पत्रकार की आवाज को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया जाएगा, लेकिन दिल्ली के हुक्मरानों का यह दांव अब उन पर ही सबसे भारी पड़ ग��ा है! हैदराबाद के इंडिया समिट में जिस पत्रकार को महज कुछ सौ लोगों के सामने मीडिया के भविष्य और प्रेस की आजादी पर बोलना था, सरकार की इस बचकानी और डरपोक हरकत ने आज उसकी बात को पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों तक पहुंचा दिया है। इसे ही कहते हैं—चोरी छिपाने के चक्कर में खुद ही चौराहे पर ढोल पीट देना!
वीजा रद्द होने के बाद हेले लिंग चुप बैठने वालों में से नहीं थीं। उन्होंने इस तुगलकी फरमान के बाद सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात रखते हुए भारतीय सत्ता के अहंकार की धज्जियां उड़ा दी हैं। हेले का ��ाफ कहना है कि उन्हें भारत की धरती पर कदम रखने से तो रोका जा सकता है, लेकिन उनके सवालों और सच्चाई को सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने तंज कसते हुए यह संदेश दिया कि प्रेस की आजादी के सेशन में जाने से पहले ही जिस तरह गृह मंत्रालय ने उनका वीजा काटा, उसने बिना उनके एक शब्द ��ोले ही पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया कि आज भारत में प्रेस की आजादी किस वेंटिलेटर पर सांस ले रही है! सबसे मजेदार बात यह रही कि समिट के जिस मंच पर हेले की कुर्सी खाली रही, वह खाली कुर्सी किसी भी भाषण से ज्यादा जोर से दिल्ली की सत्ता के डर की गवाही दे रही थी।
इस घटना के सामने आने के बाद से ही देश और दुनिया के जागरूक नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सोशल मीडिया यूजर्स की जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उस���े सरकारी प्रचार तंत्र को बगलें झांकने पर मजबूर कर दिया है। लोग खुलकर पूछ रहे हैं कि—अगर सरकार का दामन साफ है और देश में वाकई लोकतंत्र का अमृतकाल चल रहा है, तो फिर एक महिला पत्रकार की कलम और उसके चंद सवालों से इतनी घबराहट क्यों? जनता तंज कस रही है कि यह नया भारत है, जहां अरबों रुपये लेकर देश के बैंकों को चूना लगाने वाले घोटालेबाज तो आराम से एयरपोर्ट से बाहर उड़ जाते हैं, लेकिन सवाल पूछने की हिम्मत रखने वाले पत्रकारों के लिए एयरपोर्ट के दरवाजे फ्लाइट से 10 मिनट पहले बंद कर दिए जाते हैं!
दूसरी तरफ, हमेशा की तरह सरकार की चरणवंदना में जुटी ट्रोल आर्मी ने इस शर्मनाक हरकत को भी राष्ट्रभक्ति और विदेशी साजिश का जामा पहनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस बार आम लोगों ने ही कमेंट बॉक्स में उन्हें ऐसा आईना दिखाया कि बोलती बंद हो गई। लोगों का सीधा कहना है कि अपने ही देश के पत्रकारों को दलाल मीडिया बनाकर और विदेशी पत्रकारों के वीजा रद्द करके आप घर के भीतर तो विश्वगुरु का ढोल बजा सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इससे देश की छवि को जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई कौन करेगा?
दरअसल, सत्ता के नशे में चूर लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि विचार और सवाल किसी वीजा के मोहताज नहीं होते। हेले लिंग को रोककर सरकार ने खुद अपने ��ाथों से यह प्रमा��ित कर दिया है कि उसे सिर्फ आम कैसे खाते हैं और 'बटुआ क्यों नहीं रखते जैसे दरबारी सवाल ही पसंद हैं। एक पत्रकार का रास्ता रोककर सत्ता ने अपनी ताकत नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी कमजोरी दुनिया के सामने रख दी है—और जनता की अदालत में अब इस डर की खूब चर्चा हो रही है!
Courtesy Ashok Jha fb post
@ChennaiRains@Deltarains Kudos to you Sir! Now that’s sportsmanship acknowledging one’s strengths & weakness, giving credit where it’s due :) hopefully the other lot (the likes of @jhrishi2 ) from your weather school too follow suit for what’s a healthy exercise sans ego-bias!
@rahila_jawahar@praddy06 Madam, a humble suggestion would be to follow @Deltarains if you wanna hear such optimism with clarity & confidence this NEM He’s been doing a pretty sound prediction for a while now & even better explains the scientific rationale behind them. Why don’t we give youngsters credit?
Outer bands and high clouds from the developing system are spreading over Chennai, bringing gloomy skies and a cloudy day.
It has gradually consolidated and appears like a Depression now. Cyclone "Akavan" will form in the next 24hrs.
Compared to earlier projections, models are now slowly aligning towards a more southward track. The interplay between the two ridges will be crucial in determining its eventual movement.
Things are looking increasingly hopeful for Tamil Nadu and Chennai! November 18–19 are the days to watch. Let's see how this unfolds!
#ChennaiRains #NEM2026 #CycloneAkvan
@VictorBen10jam@praddy06@Deltarains Last year @Deltarains was the only weather blogger who foresaw the deluge spell that clogged North Chennai on December 2,3 while the rest seemed surprised by the quantum in real time! FYI I’m no newbie, my profile might be bit I’ve been an ardent pluviophile following from 2015!
@praddy06 My gut instinct says the new Gen @Deltarains is gonna emerge as the undisputed winner in this league of credible weather forecasting & the panic/ insecurity in your camp is pretty visible already Sir, given your sly potshots! I’d recommend a scientific debate b/w you both!
@VictorBen10jam@praddy06@Deltarains Last year @Deltarains was the only weather blogger who foresaw the deluge spell that clogged North Chennai on December 2,3 while the rest seemed surprised by the quantum in real time! FYI I’m no newbie, my profile might be bit I’ve been an ardent pluviophile following from 2015!
@_atulAGRAWAL@manickamtagore Gotta be the best joke of 21st century! If that were the case what holy hair were they plucking b/w 2021-2023 when they had a majority through engineered defections? This post clearly reeks of your cynical manghi mindset & lays bare the 🧠less bakt/ troll that you might be!