मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi व केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah को अवगत करवाना चाहता हूं कि कल राजस्थान के भरतपुर में भरतपुर,धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओ��ीसी आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर आयोजित विशाल रैली में लाखों लोगों ने भाग लिया l संवैधानिक अधिकारों और मांगों के लिए लोकतंत्र में वैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है लेकिन जाट समाज की इस रैली की सफलता से बौखलाई राजस्थान की भाजपा सरकार व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
तथा उनके कुछ मंत्री इस रैली में सम्मिलित होने वाले भरतपुर जिले के पथैना सरपंच सहित जाट समाज क��� अन्य मौजिज लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने को आतुर है, राजस्थान सरकार का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना के अनुरूप नहीं है |
सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए संवाद के माध्यम से समाध���न निकालने का होता है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है मगर राजस्थान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को नजरअंदाज कर रही है |
राजस्थान सरकार को यह समझने की जरूरत है कि संवैधानिक हकों के लिए उठने वाली आवाज को सत्ता के दम पर दबाने का प्रयास किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
@PMOIndia
भरतपुर, डीग और धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में OBC आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए आज भरतपुर में आयोजित जाट आरक्षण हुंकार महारैली में मैंने कहा कि आज हम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों और न्यायपूर्ण हिस्सेदारी की मांग को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं। भरतपुर की धरती केवल राजस्थान की नहीं, बल��कि पूरे भारत के इतिहास में स्वाभिमान, शौर्य और संघर्ष की पहचान रही है।
लोहागढ़ फोर्ट का इतिहास दुनिया जानती है, विभिन्न आक्रांताओं ने कई बार इस किले को जीतने का प्रयास किया, लेकिन लोहागढ़ अजेय रहा। ��ह केवल एक किला नहीं, बल्कि जाट समाज की अस्मिता, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। भरतपुर, डीग और धौलपुर जिले का जाट समाज सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किए जाने की मांग वर्षों से करता आया है। यह मांग संविधान के दायरे में है, लोकतांत्रिक है और न्यायसंगत है इसलिए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द यहां के जाटों को आरक्षण देना चाहिए |
@RLPINDIAorg
कल दिनांक 22 जून 2026 को भरतपुर में जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा भरतपुर, धौलपुर एवं डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर आयोजित होने वाली विशाल रैली में सम्मिलित होने के लिए सुबह 10:15 बजे जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास से प्रस्थान करूंगा |
जाट समाज के हक और अधिकारों के समर्थन में आयोजित इस विशाल रैली में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#भरतपुर_चलो
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी ने आज आयोजित होने वाली RE-NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है |
श्री बेनीवाल जी ने विद्यार्थियों को कहा कि आपने इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम, समर्पण और धैर्य के साथ तैयारी की है। परीक्षा के दौरान शांत मन से प्रश्नों का उत्तर दें, अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपका उज्ज्वल भविष्य ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , गृह म���त्री श्री @AmitShah व BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन का वादा किया ,कांग्रेस काल में हुए पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से करवाने का वादा किया,भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने की बात कही,मगर सत्ता में आते ही BJP ने इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया |
BJP सरकार के निर्णयों से स्पष्ट हो रहा है कि अब भजनलाल जी भी गहलोत सरकार के नक्शे कदम पर चलने लग गई जो यह साबित करता है कि भाजपा व कांग्रेस आपस में मिली हुई है |
BJP सरकार द्वारा RPSC जैसी संस्थानों के संदर्भ में लिए जा रहे ��िर्णयों से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सरकार RPSC जैसी संवैधानिक संस्थाओं का भी बंटाधार करने में लगी है |
राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व राज्य सरकार से यह जानना चाहते हैं कि चुनावी वादे कब पूरे होंगे ?
@BhajanlalBjp @RajCMO