सिक्किम के ऐतिहासिक पर्व 'पांग ल्हाबसोल' के अवसर समस्त सिक्किम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ ।
"पांग ल्हाबसोल के अवसर पर सिक्किम के मुख्य संरक्षक देवता के रूप में प्रतिष्ठित माउंट कंचनजंगा के प्रति हम अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हैं।
यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति आदरभाव रखने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देता है।
यह दिन 'काबी लुङचोक' में लेप्चा और भूटिया समुदायों के बीच हुए ऐतिहासिक भाईचारे और संधि के समझौते का भी प्रतिनिधित्व करता है।
हमारा प्रदेश विविधता में एकता, पारस्परिक विश्वास और सद्भाव का प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर, मैं हमारे संरक्षक देवता से प्रार्थना करता हूँ कि वे समस्त सिक्किम वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें तथा हमारे सामाजिक और सामुदायिक सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान करें।
आइए, इस अवसर पर हम सब एकजुटता के साथ राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर अग्रसर होने का संकल्प लें।
@PMOIndia
नेपालको रसुवा जिल्लामा आज अचानक आएको भीषण बाढी र फ्ल्यास फ्लडका ( flash flood ) कारण सयौँको संख्यामा स्थानीय र भारतीय नागरिकहरू प्रभावित भएको समाचार प्राप्त भएको छ।
यस संकटको समयमा सिक्किमका नागरिक र सरकार नेपालको साथमा छन्। तिब्बत सीमा नजिकका धेरै गाउँ, सडक, पुल र जलविद्युत (हाइड्रोपावर) आयोजनाहरू बगाएका छन् भने सुरक्षा बलका जवानहरू पनि हताहत भएका छन्।परमेश्वरसँग प्रार्थना गर्दछु कि चाँडै नै सबै व्यवस्थाहरू सामान्य बनून् र जनजीवन सुचारु होस्।
@PMOIndia
दिल्ली में आज मेरे पारिवारिक सदस्य प्रिय अनुज श्री प्रदीप जी शेखावत (पूर्व सूचना आयुक्त- हरियाणा सरकार) की धर्मपत्नी से ILBS अस्पताल में मुलाकात की, श्रीमती कृष्णा जी पिछले दिनों से अस्वस्थ हैं , संस्थान के निदेशक वरिष्ठ चिकित्सक मेरे मित्र डॉ. शिव सरीन जी भी साथ रहे ।
प्रभु से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ हों ।
लोकभवन में आयोजित एट होम देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ, मुख्यमंत्री श्री @PSTamangGolay जी, सरकार के मंत्रीगण , उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी, सिक्किम स्थित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण , राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार विजेता एवं गणमान्य नागरिकों की विशिष्ट उपस्थिति रही ।
@PMOIndia
श्री गिरधारी लाल जी मीणा IAS ( सवाई माधोपुर ) सयुंक्त सचिव, सिक्किम सरकार द्वारा लिखित पुस्तक ‘ छत्र ‘ का विमोचन करना मेरे लिये प्रसन्नता की बात है ।
श्री मीणा ने यह पुस्तक ग्रामीण परिवेश से आने वाले अपने पिता और पुत्र के सम्बन्धों पर लिखी है, किस प्रकार अल्प संसाधनों के साथ एक पिता अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करता है और उन्हें संस्कारों के साथ परवरिश करते हुये अपनी आवश्यकताओं को संकुचित करते हुए अपना संपूर्ण जीवन उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगा देता है । श्री गिरधारी मीणा जी को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामना ।
@PMOIndia
कुल श्रेष्ठ
कवि श्रेष्ठ
भारत रत्न
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
@PMOIndia#AtalBihariVajpayee
आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक अनुज श्री @KiranDeoBJP जी से मुलाकात की ।
उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है, प्रभु से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ ।
@PMOIndia
राज्यपाल बनने के दूसरे वर्ष में विभिन्न अवसरों पर दिए गए भाषणों एवं उद्बोधनों का संकलन “विचार और दृष्टि” पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है। यह कृति मेरे सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त विचारों, अनुभवों और दृष्टिकोणों का एक दस्तावेज है।
इस पुस्तक को अत्यंत लगन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्रकाशित करने हेतु मेरे सचिव श्री जितेन्द्र सिंह राजे, वरिष्ठ IAS, संपादक श्री रतीश चतुर्वेदी, संपादक मंडल के सदस्य श्री अखिलेश मिश्र, श्रीमती ममता अवस्थी, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी तथा छायाकार श्री ताकजेन लेप्चा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
लोकभवन में आज सिक्किम सशस्त्र पुलिस (SAP) को उनके बल के लिए नई समारोहक टोपी ( Ceremonial Hat) प्रदान की , यह हैट ‘राज्यपाल विवेकाधीन निधि ‘ के माध्यम से SAP को प्रदान की गयी है ।
यह टोपी कल १५ अगस्त को राज्य स्तरीय परेड में पहली बार SAP द्वारा पहनी जाएगी , पुलिस बल की ओर से यह सम्मान पुलिस अधीक्षक श्री नोरबू छिरिंग शेरपा ने ग्रहण किया ।
@PMOIndia
मुझे प्रसन्नता है की आज के पावन दिवस पर प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल STNM में अंग प्रत्यारोपण केन्द्र एवं पोस्ट-ट्रांसप्लांट आईसीयू ( Post Transplant ICU ) का उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @PSTamangGolay जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री जी.टी. ढुंगेल जी एवं चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे ।
इस श्रेष्ठ व ऐतिहासिक कार्य के लिये मुख्यमंत्री जी उनके सहयोगियों एवं संबद्ध चिकित्सकों को हृदय से बधाई ।
@PMOIndia
८०वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर राजकीय निवास लोकभवन, गंगटोक के प्रांगण में ध्वजारोहण किया,हम सभी राष्ट्र की अखंडता, समरसता, और सद्भाव के प्रति संकल्पित हों, विकसित भारत की यात्रा के सभी सहचर बनें , सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हृदय से शुभकामना ।
जय हिन्द 🇮🇳
जय सिक्किम 🇮🇳
@PMOIndia
८०वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने आज राजकीय निवास लोकभवन, गंगटोक के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने आव्हान किया की हम सभी राष्ट्र की अखंडता, समरसता, और सद्भाव के प्रति संकल्पित हों, विकसित भारत की यात्रा के सभी सहचर बनें , सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हृदय से शुभकामना ।
जय हिन्द 🇮🇳
जय सिक्किम 🇮🇳
@PMOIndia
लोकभवन में आज प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जी. टी. ढुंगेल तथा विभागीय सचिव श्री छेवांग ग्याछो भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के पहले अंग प्रत्यारोपण केन्द्र एवं पोस्ट ट्रांसप्लांट आईसीयू के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप रहने हेतु आमंत्रित किया ।
@PMOIndia
लोकभवन में आज सिक्किम के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों , कुलसचिवों एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ सार्थक एवं सकारात्मक बैठक हुई। बैठक में विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा तथा विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण एवं नशा मुक्त विकसित भारत के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुले सत्र में विस्तृत चर्चा हुई।
मुझे विश्वास है कि सभी विश्वविद्यालय समन्वित प्रयासों के माध्यम से सिक्किम को उत्कृष्ट उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
@PMOIndia
लोकभवन में आज सिक्किम स्थित देश की सभी बड़ी फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक संवाद का अवसर मिला।
बैठक के दौरान सिक्किम में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, औषधि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास, निवेश की संभावनाओं तथा जनहित में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
विभिन्न हितधारकों से उनको आने वाली चुनौतियों, कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली गयी, निश्चित रूप से उनका समाधान किया जायेगा ।
बैठक में सहभागी सभी प्रतिनिधियों की ओर से उनके विचारों एवं रचनात्मक सुझावों के लिए हार्दिक आभार। व्यवसाय के साथ जनकल्याण और सामाजिक विकास के उद्देश्य से अन्य कार्य करने को भी सभी से कहा गया, ऐसे सार्थक संवाद निरंतर आगे भी जारी रहेंगे ।
@PMOIndia