शिक्षकों के घर कैसे जलेगा दीपक._.दीपावली अवकाश चुनावी कार्यों में बीतेगा, धनतेरस के दिन करवाएंगे वोटिंग..शिक्षक कैसे जा पायेंगे अपने घर...सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार.. सनातन सरकार से की जाएगी गुहार...मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग..राजस्थान प्राथमि�� एवं माध्यमिक शिक्षक संघ
तबादला नीति लागू करवाने, लम्बित डीपीसी सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षक जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन भाजपा सरकार शिक्षकों की जायज़ मांगों पर यथोचित कार्यवाही करने की बजाय उनकी आवाज़ को दबाने में लगी है। धरना स्थल पर बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बंद करना सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही रवैये को दिखाता है।
हमारे शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण के आधार हैं, जिनकी मांगों पर सरकार गंभीरता दिखाए और त्वरित सकारात्मक हल निकाले।
@BhajanlalBjp@RajCMO
जयपुर: शिक्षा मंत्री और शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की वार्ता बिना समाधान विफल रही। वार्ता में मंत्री ने 3rd ग्रेड शिक्षकों पर विवादित तंज कसा, "तुम्हारे नंबर कम आते हैं, इसलिए इतनी दूर रह रहे हो।" इस बयान को अपना भारी अपमान मानकर भड़के शिक्षक वापस धरना स्थल लौट आए हैं और प्रदर्शन जारी है।
#तृतीय_श्रेण��_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
सालों से घर से दूर बैठे तृतीय श्रेणी शिक्षक साथी ट्रांसफर की राह देख रहे हैं।
इसी राह को लेकर आज जयपुर में 10000 शिक्षक साथी आंदोलन कर रहे हैं। संवेदनशील सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।🙏🙏
#महाआंदोलन_05_अगस्त
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लंबे समय से लंबित तबादला प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि शिक्षकों की मांग का समाधान हो सके और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उनकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थि��ियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले तथा पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करे। @BhajanlalBjp @RajCMO
मोबाइल टोर्च की रोशनी में आंदोलन जारी - तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मोबाइल टोर्च की रोशनी में धरना देते तृतीय श्रेणी शि���्षक।।।।