अद्भुत पराक्रम और दृढ़प्रतिज्ञा के लिए व���ख्यात, राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, बलिदान की अमर मिसाल, मातृभूमि के सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर देने वाले अपराजित योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#MahaRanaPratapJayanti
स्नेह स्वरूपा, वात्सल्य और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति, अपनी ममता रूपी छांव से सदैव आच्छादित रखने वाली, प्रेम एवं त्याग की प्रतीक समस्त मातृ शक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, प्रसिद्ध कवि, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनके अनमोल विचार एवं दर्शन भारतीय जनमानस में अनंतकाल तक चेतना का संचार करते रहेंगे।
"श्रमेव जयते"
राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली में अपने कठोर परिश्रम और लगन के बल पर अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिकों व कर्मयोगियों को श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहे जाने वाले सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक दादा साहब फाल्के जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#dadasahebphalke