एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में मुख्य अभियंता महोदय एवं अधीक्षण अभियंता महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया @MdPvvnl@CE2Gzb@dm_ghaziabad@pvvnlghaziabad@MaheshU80951780
विद्युत वितरण मंडल के अंतर्गत तेज़ आंधी तूफान के कारण समस्त उपकेन्द्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित है । तूफान शांत होने के उपरांत पेट्रोलिंग कराकर विद्युत ��पूर्ति बहाल की जाएंगी । @UPPCLLKO @MdPvvnl @pvvnlghaziabad @CE2Gzb @MaheshU80951780
विद्युत चोरी से न केवल जान-माल का खतरा बढ़ता है, बल्कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित होने की संभावना बनी रहती है।
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि विद्युत चोरी से दूर रहें। कहीं भी बिजली चोरी दिखाई दे तो तुरंत 1912 पर सूचना दें। ☎️
सुरक्षित ब���जली, जिम्मेदार नागरिक।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा है कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही बिजली का उपयोग करें। जिम्मेदारी और समझदारी के साथ बिजली का उपयोग करना हम सभी का नागरिक दायित्व है। आइए, अनावश्यक बिजली खर्च से बचें और ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदा�� दें, ताकि सभी को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
#SaveElectricity #EnergyConservation #ResponsibleCitizen #UPPCL
@UPGovt
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपदवार नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जहाँ विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें और समस्याएँ तुरंत दर्ज कराई जा सकती हैं।
अब हर उपभोक्ता की आवाज़ सुनी जाएगी और समाधान होगा तेज़, सरल और प्रभावी। ⚡📞
@MdPvvnl@CE2Gzb@manjushiwach@pvvnlghaziabad
अधीक्षण अभियंता महोदय के नेतृत्व में रघुनाथपुर उपकेंद्र पर इंडस्ट्री एसोसिएशन संग बैठक सम्पन्न हुई। विद्युत समस्याओं व उनके त्वरित समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता सहित एसडीओ व जेई उपस्थित रहे@mduppcl@CE2Gzb@manjushiwach@pvvnlghaziabad@MaheshU80951780
ग्राम-कलछिना, मोदीनगर में आज अधीक्षण अभियंता महोदय के निर्देशानुसार मॉर्निंग रेड अभियान के तहत विभागीय टीम, प्रवर्तन दल एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त चेकिंग की गई। अभियान में 18 व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया,जिनके विरुद्ध धारा-135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई @MdPvvnl
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में विशेष शिविर 15 मई से 30 जून आयोजित कि��� जाएंगे।
उपभोक्ता निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। @@MdPvvnl @AjitpalTyagiBJP @manjushiwach @CE2Gzb @pvvnlghaziabad
आज राष्ट्रीय लोक अदालत, गाज़ियाबाद में विद्युत बिल, नए कनेक्शन, मीटर एवं अन्य विद्युत संबंध��� प्रकरणों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर आमजन को सरल व प्रभावी न्याय प्रदान किया गया।
आज @manjushiwach जी के साथ बैठक कर खंड के अंतर्गत नव निर्मित उपकेंद्र सीकरी का शिलान्यास करने हेतु समय उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया,तथा निर्बाध आपूर्ति प्रदान करने हेतु किया जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया गया । बैठक में SE @GzbEdc, EXEN मोदीनगर,SDO मौजूद रहे। @MdPvvnl@CE2Gzb
मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव:’
निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे।
विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है।
जिसके अनुसार अब:
1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।
2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा।
4. बिल ��िलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें।
5. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।
7. साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय।
8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।
9. फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
10. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है।
आपका सहयोग प्रार्थनीय है।
माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।
सबको शुभकामना।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
@UPPCLLKO @EMofficeUP @PVVNLHQ @KESCoHQ
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress