🚨 कमिश्नरेट गाजियाबाद में वाहनों पर अवैध काली फिल्म और स्टंटबाजी पर कड़ा प्रहार!
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) महोदय के आदेशों के क्रम में, कमिश्नरेट गाजियाबाद में वाहनों पर अवैध काली फिल्म एवं स्टंटबाजी के विरुद्ध एक विशेष सघन अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के कुशल नेतृत्व तथा अपर पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट के तीनों ज़ोन के सभी नौ सब-ज़ोन में व्यापक स्तर पर संचालित किया गया, जिसके तहत वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाई गई और नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
कमिश्नरेट के सभी ज़ोन और नौ सब-ज़ोन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाकर
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म हटाई गई। साथ ही आवश्यक विधिक चालानी कार्यवाही भी की गई।
⚠️ यातायात पुलिस गाजियाबाद की अपील:
यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी है।
वाहनों पर अवैध काली फिल्म न लगाएं और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। ज़िम्मेदार नागरिक बनें, सुरक्षित सफर चुनें।
@Uppolice@uptrafficpolice@ghaziabadpolice@dgpup
@Malvika95402854 नासिरपुर फाटक बंद होने के कारण हॉली चाइल्ड गोलचक्कर पर यातायात का दबाव चल रहा है। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद रहकर यातायात संचालन कराया जा रहा है।
🚛 अगर आपको ट्रक का शीशा नहीं दिख रहा, तो शायद ट्रक चालक को भी आप दिखाई नहीं दे रहे।
बड़े वाहनों के ब्लाइंड स्पॉट से दूरी बनाए रखें और जल्दबाज़ी में ओवरटेक करने से बचें।
सुरक्षित दूरी रखें, सुरक्षित घर पहुँचें। ❤️
🪖🚗 हेलमेट हो या सीट बेल्ट—सुरक्षा में कोई समझौता नहीं।
दो पहिया हो या चार पहिया, सफर शुरू करने से पहले अपनी सुरक्षा पक्की करें।
हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएँ और सुरक्षित घर पहुँचें। ❤️
🚶♂️ सड़क सिर्फ वाहनों की नहीं, पैदल यात्रियों की भी है।
पैदल यात्रियों को रास्ता दें, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सम्मान करें और सड़क पर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
सड़क पर थोड़ी सी सावधानी, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकती है।❤️
🚗👶 कार में बच्चे को अकेला छोड़ना कभी सुरक्षित नहीं।
कुछ मिनटों के लिए भी बच्चे को वाहन में अकेला न छोड़ें। बंद कार के अंदर तापमान तेजी से बढ़ सकता है और बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
बच्चा आपकी जिम्मेदारी है—उसे कार में अकेला न छोड़ें। ❤️
🌿 स्वच्छ हवा, सुरक्षित जीवन!
वाहनों से निकलने वाले धुएँ को कम करें, अनावश्यक हॉर्न से बचें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
स्वच्छ हवा आज की जरूरत है, आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। 💚
🌃🚗 शहर में लो बीम, हाई बीम सिर्फ ज़रूरत पर!
रात में शहर की सड़कों पर लो बीम का इस्तेमाल करें। तेज़ हाई बीम सामने से आने वाले चालक की आँखों पर असर डाल सकती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ा सकती है।
रोशनी ऐसी रखें कि रास्ता दिखे, किसी की नज़र न छिने। 💛
🏍️🏠 ऑफिस से घर ही तो जा रहे हो, जल्दी किस बात की है?
दिनभर की थकान के बाद घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है। थोड़ा आराम से चलिए, ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए और सुरक्षित घर पहुँचिए।
देर से पहुँचना मंज़ूर है, पर सुरक्षित पहुँचना ज़रूरी है। ❤️
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा 09 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
उक्त अभियान के पंचम् दिवस पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण, उचित करियर का चयन करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
#MissionShakti6
@Uppolice
🚨 कमिश्नरेट गाजियाबाद में अवैध काली फिल्म और स्टंटबाजी पर कड़ा प्रहार!
#अतिरिक्त_पुलिस_आयुक्त महोदय (कानून व्यवस्था एवं यातायात) कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेशों के क्रम में आज #पुलिस_उपायुक्त_यातायात महोदय द्वारा राजनगर एक्सटेंशन व अन्य महत्वपूर्ण चेकिंग स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर वाहनों पर लगी #अवैध_काली_फिल्म_और_स्टंटबाजी के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान का कुशल नेतृत्व तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
🛡️ प्रमुख बिंदु:
👉 क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
👉अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित यातायात निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं पुलिस बल को स्थल पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कमिश्नरेट गाजियाबाद यातायात पुलिस की अपील:
यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा में सहयोग करें और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।
#Black_film
#Strict_action
#Traffic_Police_Ghaziabad
🚦🚌 यातायात अपडेट | 🚦
दिनाँक -15.10.2026 समय- शाम 04:30 बजे
यातायात व्यवस्था, प्रमुख मार्गों एवं सुगम आवागमन से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट हेतु आधिकारिक सूचना जारी की जा रही है।
यातायात संबंधी नवीनतम जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक अपडेट पर ध्यान दें।
#TrafficBulletin #TrafficUpdate #GhaziabadTraffic #यातायात_अपडेट
@Uppolice@uptrafficpolice@ghaziabadpolice@dgpup
🚨 यातायात अपडेट | गाजियाबाद
सेठ मुकंदलाल से हापुड़ तिराहा के मध्य सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित है। 🌳🚧
यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटवाने तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
☎️ यातायात हेल्पलाइन: 9643322904
#GhaziabadTrafficPolice #TrafficUpdate
@Uppolice@uptrafficpolice@ghaziabadpolice
🎖️ पदोन्नति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ! 💐
पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), तृतीय द्वारा उपनिरीक्षक यातायात से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर रैंक स्टार लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के कुशलतापूर्वक निर्वहन एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। 💐
#GhaziabadTrafficPolice #UPPolice #Promotion
@Uppolice@uptrafficpolice@dgpup@UPGovt@ghaziabadpolice
🚫 रॉन्ग साइड चलना, मौत को दावत देना है!
जल्दबाज़ी में गलत दिशा में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। हमेशा सही दिशा में चलें और यातायात नियमों का पालन करें।
कुछ मिनट की बचत के लिए किसी की ज़िंदगी दाँव पर न लगाएँ। ❤️