क्या ग़लत-फ़हमी में रह जाने का सदमा कुछ नहीं
वो मुझे समझा तो सकता था कि ऐसा कुछ नहीं!
इश्क़ से बच कर भी बंदा कुछ नहीं होता मगर
ये भी सच है इश्क़ में बंदे का बचता कुछ नहीं !!
~ तहजीब हाफी
मेरे आंख से, तेरा गम छलक तो नही गया,
तुझे ढूंढ कर , मैं भटक तो नहीं गया?
���े जो इतने प्यार से देखता है आजकल,
मेरे दोस्त, त�� मुझसे थक तो नहीं गया ।
~ तहज़ीब हाफ़ी
मेरे आंसू नहीं थम रहे की वो मुझसे जुदा हो गया,
और तुम कह रहे की छोड़ो ऐसा भी क्या हो गया ।
मैकदो में मेेरी लाइने पढ़ते फिरते हैं लोग,
मैंने पीकर जो कुछ भी कहा फलसफा हो गया ।।
-hafi
मुझसे मत पूछो की उस शख्स में क्या अच्छा है,
अच्छे अच्छों से मुझको मेरा बुरा अच्छा है।
किस तरह मुझसे मोहब्बत में कोई जीत गया,
ये ना कह देना की बिस्तर में बड़ा अच्छा है !!
- Hafi
जब कभी उस पार जाने का ख्याल आता था मुझे,
कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है!
आ��� सब कुछ लुटा कर लौट आये हो मेरे पास,
मैं तुम्हें कहता भी रहता था की दुनिया तेज है।
#तहज़ीब_हाफी