हर बार 'कुछ कम'
पड़ जाता हूं तुमको.
पिछली बार से
'कुछ ज्या���ा' ही होके
आता हूं..जबकि.
डरता हूँ कहीं खत्म न
हो जाऊं मैं कहीं.
अपनी सीमाएँ तो
तय करें..हम दोनों !
#हमतुम
"We are often so afraid of making mistakes. But maybe making mistakes was never the problem. Refusing to own them is. Owning a mistake, taking accountability doesn't make us smaller. It makes us more trustworthy. More relatable. And that's the 'Pratfall Effect'."
"The most important thing in life is to be in charge of your choices. To be in control of your decisions. To own your actions. To be in love with life. To have a good relationship with people you love. And to be grateful for all that's beautiful in your life"
ठहाकों भरी महफिल थी.
कई जाने पहचाने भी थे उसमें
नफरत परोसी जा रही थी,
गालियां चबाई जा रही थीं,
आग को घूंट बना के
पी रहे थे..सब के सब.
इसके पहले की पॉकेट में
मेरी उंगलियां मुठ्ठी बनें,
मैं उकता के बाहर आ गया,
अपने जूतों को वहीं रहने दिया..लेकिन.
#अरुणस्पर्श#Life
ग़ज़ल
आ तो गया मैं जान बचा कर किसी तरह़
जाता नहीं है दिल से मगर डर किसी तरह़
पूछा जो उसने ह़ाल तो आँखें बरस पड़ीं
रोका हुआ था हमने समुंदर किसी तरह़
इस दौर के ख़ुदाओं ने कोशिश हज़ार की
झुक जाये उनके दर पे मिरा सर किसी तरह़
- राजेश रेड्डी