इसके अलावा करकथल तथा आसपास के 4 से 5 गांवों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹2 करोड़ की लागत से सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
लगभग 8,000 की आबादी वाले करकथल गांव के लिए पहली बार इतनी बड़ी राशि के विकास कार्यों को मंजूरी मिलना गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रहे जखवाड़ा–करकथल मार्ग का ₹5 करोड़ की लागत से 5.50 मीटर चौड़ाई के साथ निर्माण किया जाएगा। साथ ही ₹6 करोड़ की लागत से करकथल–थोरी मुबारक मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
गांव के प्रवेश द्वार को सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से ₹40 लाख की लागत से RCC सड़क का कार्य भी किया जाएगा।
जल-समृद्ध गुजरात के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम!
कल्पसर परियोजना को गति देने हेतु भारत-नीदरलैंड्स के बीच महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय MoU हुआ है। यह परियोजना गुजरात को पेयजल, सिंचाई, भूजल पुनर्भरण, तटीय संरक्षण और बेहतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई शक्ति देगी।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं जल शक्ति मंत्रालय का हृदय से आभार।
#Kalpasar #JalSamruddhGujarat #ViksitGujarat
जल-समृद्ध गुजरात के संकल्प को साकार करने की दिशा में जुड़ा महत्वपूर्ण अध्याय...
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान विश्वप्रसिद्ध Afsluitdijk बांध के अध्ययन और गुजरात के कल्पसर प्रोजेक्ट के संबंध में दोनों देशों के बीच हुए प्रारंभिक समझौतों को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय MoU संपन्न हुआ है।
माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी की उपस्थिति में केंद्रीय जल आयोग, गुजरात सरकार तथा नीदरलैंड्स की विख्यात संस्थाओं - डेल्टारेस एवं टीयू डेल्फ्ट के बीच हुए इस करार से गुजरात की महत्वाकांक्ष��� 'कल्पसर परियोजना' के कार्यों को अभूतपूर्व गति और नई उड़ान मिलेगी।
मुझे खुशी है कि समुद्री बांध, आधुनिक हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग और टिकाऊ जल प्रबंधन में नीदरलैंड्स की सदियों पुरानी वैश्विक विशेषज्ञता और अत्याधुनिक तकनीकों का सीधा लाभ गुजरात की इस परियोजना को प्राप्त होगा।
खंभात की खाड़ी में मीठे पानी के इस विशाल जलाशय के निर्माण से न केवल गुजरात के विशाल भूभाग को पीने का शुद्ध जल और कृषि के लिए निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि यह परियोजना तटीय कटाव नियंत्रण, भूजल पुनर्भरण, स्वच्छ ऊर्जा और सौराष्ट्र एवं दक्षिण गुजरात के बीच कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।
इस MoU के लिए गुजरात की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस प्रक्रिया को तत्परता से आगे बढ़ाने के लिए जल शक्ति मंत्राल��� का भी आभार व्यक्त करता हूँ। गुजरात का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब साकार होने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
@narendramodi
@CRPaatil
#KalpasarProject
1026 ईसवी में जब गजनी द्वारा सोमनाथ विध्वंस हुआ था। उसी साल गुजरात के ही मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था, उसे तोड़ा गया था।यानि मोढेरा मंदिर विध्वंश को भी इस साल एक हजार साल हुए हैं, जबकि उस समय, इस मंदिर को बने सिर्फ एक ही साल हुआ था।
1025 में इस मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने कराया था। इसलिए, मोढेरा भी आज ना केवल सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता है, बल्कि गुजरात का ये गांव देश का प्रथम सूर्य ग्राम, सोलर विलेज बन चुका ह��।
- पीएम श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat
2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति हमारे विद्यार्थियों और युवाओं में है; उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और संकल्प को उचित अवसर मिले तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम…
आज विरमगाम शहर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 7 में आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान कर उनके सेवाभाव को नमन करने का अवसर मिला।
इसके पश्चात कन्या शाला क्रमांक 1 मे��� तहसील स्तरीय चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर ��ुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही, Sports Association of India द्वारा नेपाल में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता रहे वीरमगाम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वीरमगाम की धरती से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले हमारे खिलाड़ियों की उप��ब्धि पूरे वीरमगाम के लिए गर्व की बात है।
खेलों को प्रोत्साहन — युवाओं का सशक्तिकरण — वीरमगाम को फिट बनाने का संकल्प।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत FIT India, FIT Viramgam
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत FIT India, FIT Viramgam के तहत आज विरमगाम में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयो���न किया गया। युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महान राष्ट्र आराधक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्यो��य के प्रणेता एवं हमारे पथ-प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भारत की बेटियों ने फिर रचा इतिहास! 🇮🇳🏆
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक!
भारत के लिए इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड, बेटियों के नाम!
#AsianGames2026#TeamIndia#Cheer4India
तहसील ��े विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों से रूबरू संवाद कर उनकी समस्याओं एवं प्रश्नों को जाना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समस्याओं के उचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना — यही सच्ची जनसेवा और सेवा संकल्प का मुख्य उद्देश्य है।
जनसेवा ही मेरा संक��्प, जनकल्याण ही मेरी प्राथमिकता।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देत्रोज तहसील के बोस्का गांव में जनसेवा के संकल्प को और मजबूत किया।
आज देत्रोज तहसील के बोस्का गांव में स्वच्छता अभियान, सेवा योजना शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई एवं ग्रामसभा सहित विभिन्न सेवाभावी कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया।
दिनभर चले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गांव में स्वच्छता एवं सफाई का कार्य किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरत��ंद लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रयोगशाला के माध्यम से विरमगाम, मांडल और देत्रोज क्षेत्र के किसानों की भूमि की मिट्टी का वैज्ञानिक परीक्षण स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा। इससे किसानों को अपनी भूमि की गुणवत्ता एवं आवश्यकताओं के अनुसार उचित पोषक तत्वों तथा उर्वरकों के उपयोग के संबंध में अधिक वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।
किसान समृद्धि और कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज मेघमणी क्रॉप न्यूट्रिशन लिमिटेड, छारोडी में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण तथा नैनो DAP, नैनो NPK और नैनो जिंक के उत्पादन का शुभारंभ गुजरात सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी के करकमलों से किया गया।
विरमगाम में लगातार पांचवें वर्ष मेरी टीम द्वारा आयोजित भव्य गणेश महोत्सव के आठवें दिन पूज्य चैतन्य शंभु महाराज का ‘हिंदू एकता संदेश’ विषय पर प्रेरणादायी वक्तव्य आयोजित किया गया।
पूज्य चैतन्य शंभु महाराज ने अपने वक्तव्य में सनातन धर्म की परंपरा, संस्कृति, मूल्यों एवं जीवन-दृष्टि के बारे मे��� विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही समाज में एकता, संस्कार और आपसी सद्भाव बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विरमगाम शहर की हजारों माताएं एवं बहनें उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं और पूज्य महाराज के आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी विचारों का लाभ लिया।
“इस गणेश महोत्सव में उपस्थित किसी एक व्यक्ति के जीवन में भी यदि एक छोटा-सा सकारात्मक बदलाव आता है और उसे जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा मिलती है, तो मैं इस गणेश महोत्सव को सफल मानूंगा।”
भक्ति के साथ ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा क�� संदेश देने वाले इस गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।
मेरी युवा टीम द्वारा लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित भव्य गणेश महोत्सव के छठे दिन सुप्रसिद्ध वक्ता श्री संजयभाई रावल का ‘भयमुक्त जीवन’ विषय पर प्रेरणादायी वक्तव्य ��योजित किया गया।
इस अवसर पर विरमगाम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्री संजयभाई रावल के विचारपूर्ण एवं प्रेरणादायी वक्तव्य का लाभ लिया।
श्री संजयभाई रावल ने अपने वक्तव्य में जीवन में मौजूद भय को दूर कर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करने का संदेश दिया।
एक तरफ़ दिल्ली में Gen-Z आंदोलन के नाम पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणामों ने स्पष्ट संदेश दिया है।
हज़ारों युवा विद्यार्थियों ने ABVP के पक्ष में अपना समर्थन देकर केवल चुनावी जीत सुनिश्चित नहीं की, बल्कि विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़े होने का संदेश भी दिया है।
यह युवा शक्ति के राष्ट्रनिर्माण के प्रति विश्वास और भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता ह��। 🇮🇳
#DUSUElections #ABVP #YuvaShakti #ViksitBharat
दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहाँ देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यहाँ का जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है।
आज @ABVPVoice को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, ��ो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं।
देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।
युवा शक्ति, ज्ञान शक्ति और राष्ट्र शक्ति को उजागर करने वाली विश्वविद्यालय है गुजरात विश्वविद्यालय।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुजरात विश्वविद्यालय शहर ��िभाग के युवा महोत्सव का विरमगाम स्थित डी.सी.एम. कॉलेज में भव्य एवं मंगलमय शुभारंभ हुआ।
युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने वाले इस युवा महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रस्तुत करने के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त हुआ।