टैक्स ऑडिट की अंतिम तिथि | प्रोफेशनल्स की परेशानियों को भी समझिए 🚨
यदि CBDT के मुख्य वकील के परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, तो क्या लाखों CA, अधिवक्ताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स के परिवार नहीं हैं? क्या उनकी भी व्यक्तिगत जिम्मेदारियां और पारिवारिक समस्याएं नहीं हैं?
आखिर CBDT टैक्स ऑडिट की तारीख बढ़ाने के फैसले को अंतिम समय तक क्यों टाल रहा है?
लाखों टैक्स प्रोफेशनल्स दिन-रात अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। वे भारी कार्यभार, मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
आखिर इन प्रोफेशनल्स के स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और उनके परिवारों की चिंता कौन करेगा?
प्रोफेशनल्स भी इंसान हैं, केवल समय-सीमा में काम पूरा करने वाली मशीनें नहीं। उनके समय, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का भी महत्व है।
CBDT से विनम्र अपील है कि संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय ले और लाखों टैक���स प्रोफेशनल्स को इस अनिश्चितता से राहत प्रदान करे।
#ExtendTaxAuditDueDate #TaxAudit #CBDT #ICAI #TaxProfessionals
@IncomeTaxIndia @FinMinIndia
हमारे देश में बैंकिंग सेक्टर वालों की गजब की नौटंकी चल रही हैं।
आज Sunday को बैंक खुला है तो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहे हैं, साथ ही 5 Day वार्किंग की मांग कर रहे हैं,
जबकि इनके आधे काम तो अब मिनी ब���रांच वाले कर रहे हैं, UPI की वजह से Cash की निकासी न के बराबर रह गई हैं,
अकाउंट तो लोग ऑनलाइन भी खोल रहे हैं।
इसलिए अब सरकार को 5 डे वर्किंग कर देना चाहिए क्योंकि दो शनिवार को बैंंक तो पहले से ही बंद रहता हैं, दो शनिवार और बंद हो जाएगा,
कम से कम कन्फ्यूजन तो दूर हो जाएगी कि चलो अब हर शनिवार बंद रहता हैं ।
नहीं तो आम आदमी इसी में परेशान रहता हैं कि कौन से शानिवार को खुला रहेगा और कौन से वाले शनिवार को बं���।
देश की आधी से ज्यादा आबादी 12 घंटे और 30 दिन काम करती हैं, तब जाकर देश में पैसा आता हैं और फिर बैंक चलता हैं।
लेकिन उस आधी आबादी के बारे में कोई भी नहीं सोच रहा हैं जो असल में देश का निर्माण कर रहे हैं।
न संडे की छुट्टी भी बड़ी मुश्किल से मिलती हैं, होली दीवाली के अलावा और कोई छुट्टी की तो वो सोच भी नहीं सकता हैं, फिर भी वो कोई शिकायत नहीं करता हैं।