राम के चरणों में आशाराम... आशाराम अयोध्या पहुंचे हैं। कल राम मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा- भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं। जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें यूपी अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं और तीर्थ स्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है।
शास्त्रों में अयोध्या को पहला स्थान है। वहीं, मथुरा में रहने वाला व्यक्ति चाहे साधु के वेश में रहा हो, लेकिन साधु का दायित्व न निभाया हो। फिर भी वहां मृत्यु होने पर उसे नरक नहीं जाना पड़ता है।
यूपी ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था।
आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई। लांस नायक ने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। ATS ने आरोपी को आगरा में कागारौल से दबोचा है।
यूपी – गाजियाबाद में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला काटने वाले जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सलीम GTB हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती है। कल CM योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया था।