नालंदा में बच्चों को मिड-डे मील में सर्फ़ खिलाए सप्ताह नहीं बीता और अरवल के 75 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में कीड़े परोसे गए!
शिक्षा मंत्री झाड़ फूंक से सब ठीक करवा देंगे! “कीड़ा” पनीर बन जाएगा और “सर्फ़” प्रोटीन!
गरीब बच्चों को कीड़ा समझ रखे है?
शर्म नहीं आती @mkrtiwari_bjp
बच्चों को अभिभावकों से नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में बैठे उन कलंकियों से बचाने की जरूरत है जिन पर बच्चों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है....
आज के अखबार में अलवर के सरकारी स्कूलों से सामने आई शर्मनाक घटनाएं बेहद गंभीर सवाल खड़े करती हैं। एक तरफ शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतों के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ छात्र की शर्ट में हाथ डालने जैसी शिकायत सामने आई है।
दुराचारी शिक्षकों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की बात करने वाले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अब मौन क्यों हैं..??
बच्चों की सुरक्षा भाषणों और बयानबाजी से नहीं बल्कि ऐसे मामलों में तुरंत निष्पक्ष जांच, कड़ी कानूनी कार्रवाई और जवाबदेही से सुनिश्चित होगी।
शिक्षा के मंदिर को बच्चों के भविष्य और सम्मान का स्थान बनाइए, किसी की हवस और दबंगई का अड्डा नहीं..... दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाना चाहिए
@madandilawar@BhajanlalBjp
स्कूल पिकनिक में प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
15 अगस्त... अलवर के एक स्कूल में तिरंगा फहराया गया, कार्यक्रम हुआ और फिर बच्चों को घूमने-फिरने के लिए बांध ले जाया गया. इसी दौरान स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध के पानी में नहाने उतर गया. वीडियो वायरल हुआ तो गांव में हंगामा मच गया, पुलिस ने जांच शुरू की और शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.
पूरी खबर : https://t.co/GGP8w5KIDx
#Alwar #Rajasthan #SchoolPrincipal #PrincipalSuspended @sharatjpr
लंबे समय से संविधान प्रदत्त हिस्सेदारी की व्यवस्था यानी आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। अब इसी मुहिम को “आरक्षण में सुधार” जैसे शब्दों की आड़ में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है।
कान खोलकर सुन लो—आरक्षण कोई खैरात नहीं है। यह सदियों से सामाजिक भेदभाव और वंचना झेलते समाज को संविधान द्वारा दिया गया प्रतिनिधित्व का अधिकार है।
भारत सरकार व लखनऊ दरबार में बैठे सत्ताधीशों, कान खोलकर सुन लो—आरक्षण व्यवस्था में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षण पर हमला यानी सामाजिक न्याय पर हमला है और सामाजिक न्याय से समझौता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी कीमत पर नहीं करेगी।
हम यह भी देख रहे हैं कि इस पूरे माहौल को बनाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। हमारे हितों के विपरीत विचार रखने वाले लोगों को बार-बार बुलाकर एकतरफा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन याद रखिए—हमारे सब्र का इतना इम्तिहान मत लीजिए। अगर हमारी आवाज को लगातार दबाने और नजरअंदाज करने की कोशिश की गई, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
हम जानते हैं कि मेनस्ट्रीम मीडिया में हमारा पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निष्पक्षता, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।
और आरक्षण का विरोध करने वालों को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) खुली बहस के लिए आमंत्रित करती है।
अगर आपके पास आरक्षण के खिलाफ तर्क और तथ्य हैं, तो सामने आइए। बहस हो—तर्क से, तथ्यों से और संविधान के दायरे में।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
जय संविधान! जय आरक्षण!
यूपी-राजस्थान के स्कूलों में वीडियोग्राफी बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सर्कुलर रद्द करने की मांग
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.
पूरी खबर : https://t.co/IGs9cL2Q4U
#SupremeCourt #SupremeCourtIndia #UttarPradesh #Rajasthan @sanjoomewati
दिल्ली : भलस्वा डेयरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे
◆ घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की थी
◆ जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर भी फेंका गया
#Delhi | Delhi | Delhi Police | #DelhiPolice
राजस्थान : अलवर में स्कूल प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध के पानी में बिना कपड़ों के नहाता दिखाई दिया
◆ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
◆ घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी
◆ शिक्षा विभाग द्वारा प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
◆ स्कूल 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद बच्चों को पिकनिक पर लेकर गया था
#Rajasthan | Rajasthan | #Alwar | Alwar
तबेले वाले स्कूल के चक्कर मे कही साहब का तबादला करके जिम्मेदारी तय नही कर दी जाए जिला शिक्षाधिकारी महोदय AC वाली गाडी मे बैठकर आए थे AC वाली गाडी मे ही बैठकर रवाना हो गए
राजस्थान
आज डांगावास के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जयपुर में।
राजस्थान के नागौर के डांगावास हत्याकांड में वर्ष 2015 की इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
11 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त 2026 को आए फैसले ने पीड़ित परिवारों को बेहद आहत किया है। उनका सवाल है कि यदि सभी 40 आरोपी बरी हो गए, तो उनके 5 परिजनों सहित कुल 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की?
वर्ष 2015 की इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इतने वर्षों बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय न मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
पुलिस की यह कार्रवाई हमारी आवाज़ नहीं रोक सकती। हम डांगावास के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाकर रहेंगे। न्याय की यह लड़ाई आख़िरी दम तक जारी रहेगी।
दलितो पर हाथ उठाना हलवा है क्या अविनाश पांडे 🔥🔥
अविनाश पांडे को मेरठ SSP के पद से हटा दिया गया है, साथ ही उच्च स्तरीय जांच बैठी है, आखिर क्यों शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दलितों को मारा पीटा,
भारत का संविधान लागू है महोदय मनुस्मति नहीं, संविधान की चक्की धीरे जरूर चलती लेकिन इतना महीन पिसती है कि आपका जीवन नर्क हो सकता है।
100-150 लोग आते है गाव वालो के हाथापाई करते है और खुद वीडियो बनाने के लिए खुद पत्थर फेकते है खुद की गाडिया खुद तोड लेते है चोरी और सीनाजोरी दोनो करने के बावजूद आप 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हो
- कैलाश वर्मा (स्थानिय BJP विधायक)
मगर वीडियो मे सबसे मजेदार बात ये है जो शख्स गाडियो के शीशे तोड रहा था वो तो स्वयं विधायक महोदय जी के पीछे खडा नजर आ रहा है😳🤭
किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
◆ मेरठ में BKU (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव ने SSP अविनाश पांडेय और थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर पिटाई करने का आरोप लगाया
◆ भाटी का आरोप है कि वे गैंग्सटर के एक मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए गए थे, जहां आरोप के मुताबिक खुद SSP ने उनकी पिटाई की
◆ घटना में उनकी आंख में भी गहरी चोट आई है
#Meerut | #DigvijayBhati | Meerut | Digvijay Bhati
रामपुरा- कंवरपुरा गांव में लगभग 200 परिवार रहते हैं, जिनमें से करीब सवा सौ ब्राह्मण परिवार हैं तथा शेष घर यादव, धानक और अन्य समुदाय के हैं।
जिस स्कूल की स्थिति दयनीय है, वहां कुल 18 बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें 12 बच्चे एससी समुदाय से और 6 बच्चे ओबीसी वर्ग से हैं, जनरल का कोई बच्चा नहीं पढ़ता हैं।
स्कूल में कुल दो शिक्षिकाएं तैनात हैं।
गांव के कुछ दबंग जातिगत बाहुल्य लोग स्कूल परिसर में अपनी गाय-भैंसें बांधते हैं, चारा रखते हैं और अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली भी वहीं खड़े करते हैं।
यह भी सामने आया कि वीडियो में मारपीट को सही ठहराने वाले जुगल शर्मा के दो बेटे हैं- बनवारी शर्मा और ताराचंद।
उसने अपने दोनों बच्चों को अच्छे निजी स्कूलों में पढ़ाया, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न मिले, इसके लिए अपनी संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शन किया।
भैंस के तबेले में सरकारी स्कूल चलाएंगे लेकिन किसी ने अगर सच दिखाया तो उस पर हमले करेंगे.
ABP न्यूज के हवाले से जयपुर के पास चल रहे सरकारी स्कूल का हाल देखिए