"बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का दिया हुआ संविधान और लोकतंत्र को लगातार खतरा पैदा कर रही हैं कुछ ताकतें।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
‘हरदोई की बेटी’ के साथ हुए अन्याय के बारे में सोचकर जितना दुख होता था, उसके पीड़ित परिवार और परिजनों से मिलकर उससे भी अधिक हुआ।
सवाल ये है कि ग़रीब कब तक नाइंसाफ़ी का शिकार होता रहेगा। वर्चस्ववादियों की सत्ता क्या सिर्फ़ और सिर्फ़ कमज़ोर पर प्रहार या अत्याचार करने के लिए बनी है।
हमारा मानना है कि सकारात्मक शक्ति वही है जिसमें किसी के रक्षण-पोषण का भाव हो, किसी के उत्पीड़न-शोषण का नहीं।
संविधान की शक्ति और पीडीए की सक्रिय एकता में हम सबकी रक्षा करने की अपार शक्ति है।
पीडीए अब और भी जुड़ेगा, अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ेगा और जीतेगा भी। ‘सामाजिक न्याय का राज’ जब आएगा तब ही ये अत्याचार-अन्याय मिट पाएगा।
Hearty congratulations and best wishes to both of you revolutionary friends on being appointed to the Samajwadi Chhatra Sabha National Executive.
We are confident that you will fulfill your responsibilities with dedication and will continue to fight for the idea of India.
जाति धर्म के नाम पर कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किए, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन , धरतीपुत्र के योगदान का पूरा भारतवर्ष ऋणी रहेगा! @samajwadiparty@MediaCellSP@yadavakhilesh
जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है, अपने लाभ को कल्याण के लिए लगाया जाता है, ऐसे महान रतन टाटा जी का जाना इतिहास के एक पन्ने का पलट जाना है।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
जब भाजपा के लोग हर चुनाव में हर जगह गुंडागर्दी धांधली बेईमानी करेंगे तो अब जनता अपना चुनाव खुद लड़ना सीख गई है
होइहै वही जो राम रचि राखा
भाजपा विधायक को लखीमपुर में जनता ने ही कूट दिया पीट दिया ,दे लप्पड़ ,दे थप्पड़ ,दे जूता ,दे चप्पल
जब भाजपा अध���कारियों को दबाव में लेकर संविधान के विपरीत असंवैधानिक कार्य करवाएगी तो ऐसे ही विवाद और रिजल्ट सामने आना स्वाभाविक है #नहीं_चाहिए_भाजपा
भाजपा के विधायक योगेश वर्मा की पुलिस के सामने पिटाई हो गई, भाजपाइयों की कारतुत ह��� ऐसी होती है, ये जनता का प्रतिनिधित्व क्या करेंगे जो स्वयं कि रक्षा करने में सक्षम नहीं है!
उप्र की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी संभावित हार से बचने के लिए भाजपा एक तरफ़ मनचाहे तबादले करवा रही है, तो दूसरी तरफ़ जायज़ मतदाताओं के नाम कटवा रही है। चुनाव आयोग तत्काल इसका संज्ञान ले।
साज़िशें हार की निशानी ह��ती हैं।
#नहीं_चाहिए_भाजपा
सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं। किसी का भी फ़र्ज़ी एनकाउंटर नाइंसाफ़ी है।
हिंसा और रक्त से उप्र की छवि को घूमिल करना उप्र के भविष्य के विरूद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है। आजके सत्ताधारी जानते हैं कि वो भविष्य में फिर कभी वापस नहीं चुने जाएँगे। इसीलिए वो जाते-जाते उप्र में ऐसे हालत पैदा कर देना चाहते हैं कि उप्र में कोई प्रवेश-निवेश ही न करे। उप्र की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, भाजपाई उसीका बदला ले रहे हैं।
जिनका ख़ुद का कोई भविष्य नहीं होता, वही भविष्य बिगाड़ते हैं।
निंदनीय!
सुनो चिंटू जी, अनुज के पिता ने कहा कि उसको भी जाति देख कर मारा और संतुलन बिठाने को, इसको भी जाति देख कर मारा। जो यह ना समझे वह या तो मूर्ख है या फिर बिक चुका है।