(2/2) 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीका���रण महाअभियान के तहत अब तक के आंकड़ों के अनुसार 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है तथा देश में बिहार प्रथम स्थान पर है। आशा है स्वास्थ्य विभाग इसी मनोयोग के साथ काम करता रहेगा।
आज सहयोगी मंत्रीगण ए��ं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इ��के विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ के लिये चल चुकी है। इसके जल्दी पहुंचने के लिये ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा चुका है।
राज्यों में ऑक्सीजन की तेजी से, एवं समुचित सप्लाई के लिये, रेलवे प्रतिबद्ध है, और निरंतर कार्य कर रही है।