Sarvdharm Sambhav......Sabhi Dharm Ek Saman Hain, Ye Desh Sabka Hai
Yahi #BharatJodaYatra ka mukhya sandesh aur saar hai............
Aaiye Hum Sab Mikar Bharat Ko Ek Jut Karne Ka Kaam Karein......statement by harsh tyagi(a congress party worker)
#BharatJodoYarta
देश की आजादी के इतिहास में 26 दिसंबर 1924 को ऐसे दिन के रूप में याद किया जाएगा, जहां से कांग्रेस ने ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने, लोगों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम का एक नया चरण शुरू किया था।
जब ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा देश की सारी संपत्ति चंद हाथों में सौंप दी गई थी, तब महात्मा गांधी जी ने बेलगावी की धरती से सत्याग्रह की शुरुआत की थी।
100 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक नए सत्याग्रह के लिए एकजुट होगी।
: कांग्रेस महासचिव श्री @rssurjewala
कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार क��ना पड़ता था।
दिल्ली में ऑक्सीजन, ICU की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं BJP सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी।
आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई।
दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है।
: कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री @ajaymaken
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
📍 संसद परिसर, नई दिल्ली
महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 'महामना' पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर सादर नमन।
The Congress family wishes you all a blessed & joyful Christmas!
May this festive season bring peace, unity, and prosperity to all.
May hope, compassion, and togetherness shape our shared journey ahead.
Merry Christmas🎄
राजस्थान में जंगलराज
भरतपुर में पुलिस थाने के सामने से 10वीं की एक छात्रा को सरेआम किडनैप किया गया। भरतपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला है।
ये घटना बताती है कि राजस्थान में अपराधियों को कानून का डर ही नहीं रहा है।
रोज दिनदहाड़े अपहरण एवं दरिंदगी की घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और गुंडाराज चल रहा है।
मुख्यमंत्री को यहां-वहां घूमने की बजाय सरकार राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
हमारी सरकार से मांग है कि बेटियों को सुरक्षा उपलब्ध कराए और आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने दिल्ली की एक सब्जी मंडी में पहुंच कर लोगों के साथ सब्जी के दुकानदारों से बातचीत की।
इस बातचीत के दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं, जो बढ़ती महंगाई से त्रस्त है।
आज देश में भीषण महंगाई के बीच लोग अपनी ज़रूरत की छोटी- छोटी चीजों पर समझ��ता करने को मजबूर हैं।
कभी 40 रु��ए किलो बिकने वाला लहसुन आज 400 रुपए किलो है।
बढ़ती महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। साग-सब्जी, तेल, आटा स�� महंगा है।
लेकिन मोदी सरकार को जनता की समस्याओं से कोई फर्क नहीं पड़ रहा- वो कुंभकर्णी नींद में मस्त है।
प्रसिद्ध फिल्ममेकर श्याम बेनेगल जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।
श्याम बेनेगल जी का इस दुनिया से जाना हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत है।
ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं से भर्ती फॉर्म पर भी टैक्स वसूल रही है।
यूपी के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन मांगा गया है, जिसमें युवाओं से फॉर्म फीस पर 18% GST की वसूली की बात कही गई है।
मोदी सरकार एक तरफ युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही, दूसरी तरफ परीक्षा फॉर्म पर GST वसूलकर, उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है।
देश के युवा पहले ही बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार का 'वसूली तंत्र' उनका जीवन और मुश्किल बनाने पर तुला है।
नरेंद्र मोदी का एक ही फंडा है-
जनता से वसूली करूंगा, दोस्त की तिजोरी भरूंगा।
गुजरात के अहमदाबाद में बाबा साहेब की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है।
ये घटना शर्मनाक है, इसकी जितना निंदा की जाए वो कम है।
ये घटना उसी घृणित सोच की परिचायक है, जो संसद में अमित शाह ने दिखाई थी।
अमित शाह जैसी सोच के लोग बाबा साहेब और उनके दिए संविधान से नफरत करते हैं और जानबूझकर बार-बार उनका अपमान करते हैं।
हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए।
देश के अन्नदाताओं की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की हालत गंभीर है।
डॉक्टरों ने कहा है कि ऐसी हालत में डल्लेवाल जी को हार्ट अटैक और ऑर्��न फेल्योर का खतरा और बढ़ गया है।
MSP की गारंटी, कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल जी खनौरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का 28वां दिन है।
यह पहली बार नहीं है, जब किसान अनशन पर हैं। इससे पहले भी 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए थे और मोदी सरकार सब देखकर भी अंजान बनी बैठी थी।
अगर किसान को अपनी ही जायज मांगों के लिए बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होना ��ड़े तो इससे ज्यादा शर्मनाक किसी सरकार के लिए कुछ नहीं हो सकता है।
आज किसान दिवस है, ऐसे में मोदी सरकार को खुद से पहल करते हुए किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी मांगों को मानना चाहिए।