Top Tweets for #AkBeR
#walkedelhi #akber #birbal
Birbal, the Buffaloes Supervisor
Alok Puranik
Things were very different during Akbar’s time. It was not as though Birbal spent the whole day entertaining Akbar with amusing stories. Akbar assigned all kinds of responsibilities to his officials. Birbal, too, was essentially one of Akbar’s officials.
Todar Mal was also one of Akbar’s officials, as was Abul Fazl. These were very important officials, and they were also among the celebrated Navratnas, the Nine Jewels of Akbar’s court. The Akbarnama mentions all these Navratnas.
So, friends, Akbar assigned a wide variety of tasks to his Navratnas. The Akbarnama records that once Akbar learned that traders in his empire were facing considerable difficulties and suffering losses. An investigation was launched, and the Navratnas were also assigned responsibilities in examining the situation.
Todar Mal was appointed supervisor of elephants and grain. Abul Fazl was put in charge of woollen goods. And Birbal was made supervisor of livestock and buffaloes.
Yes, Birbal was given responsibility for the business and trade of animals and buffaloes.
What Akbar did, and the many different responsibilities he assigned to his officials, would be called multitasking in today’s language.
There are more stories to tell, and more walks to take. To join our Heritage-Literature Walk, click on this link:
https://t.co/dvRfI7UWFP
And now, a sher on employment:
बर्बाद-ए-रोज़गार हमारा ही नाम है
आएँ तमाशा देखने वाले कहाँ गए
कलीम आजिज़
Fatehpur Sikri
Birbal

#walkedelhi #akber #birbal
भैंसों वाले बीरबल
आलोक पुराणिक
अकबर के वक्त हालात बहुत अलग थे। ऐसा नहीं था कि बीरबल दिन भर अकबर को मजेदार कहानियां सुनाया करते थे। अकबर अपने हाकिमों से तरह तरह के काम लेते थे। बीरबल भी एक तरह से अकबर के हाकिम ही थे। टोडरमल भी अकबर के हाकिम थे , अबुल फजल भी अकबर के हाकिम थे। ये बहुत महत्वपूर्ण हाकिम थे, और ये नवरत्न भी थे। खैर अकबरनामा में इन सब नवरत्नों का जिक्र है।
तो साहबो अकबर बहुत तरह तरह के काम देते थे, अपने नवरत्नों में। अकबरनामा में दर्ज है कि एक बार अकबर को पता लगा कि उनके राज में कारोबारियों को बहुत दिक्कत हो रही है, घाटा हो रहा है। हालात की जांच परख के नवरत्नों को भी लगाया। नवरत्न टोडरमल को हाथियों और अन्न का पर्यवेक्षक बनाया गया। अबुल फजल को ऊनी कपड़ों का पर्यवेक्षक बनाया गया और बीरबल को पशुओं और भैंसों का पर्यवेक्षक बनाया गया।
बीरबल को पशुओं और भैंसों के कारोबार का जिम्मा दिया गया।
अकबर जो करता था और जो अपने अफसरों से कई काम करवाता था, उसे अब की भाषा में मल्टी-टास्किंग कहते हैं।
बात और भी हैं और वाक और भी हैं। हमारी हेरिटेज-लिटरेचर वाक से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए-
https://t.co/dvRfI7UWFP
खैर रोजगार पर एक शेर देखिये-
बर्बाद-ए-रोज़गार हमारा ही नाम है
आएँ तमाशा देखने वाले कहाँ गए
कलीम आजिज
फतेहपुर सीकरी

#walkedelhi #akber #birbal
वेश्याओं ने कहा-नवरत्न आते हैं
आलोक पुराणिक
अकबर के एक नवरत्न अबुल फजल ने आईने-अकबरी में लिखा है कि राजधानी में इतनी नगरवधुएं थीं कि गिनती असंभव थी। उनके लिए चौथाई शहर अलग आवंटित था,जिसे शैतानपुरा कहा जाता था। वेश्यावृति का रिकार्ड रखने के लिए अलग दरोगा और लिपिक नियुक्त थे। ये वेश्यागामियों के नाम पते पंजीकृत करते थे। बिना आवश्यक मंजूरी के कोई भी व्यक्ति अपने घर पर नृत्यांगना को नहीं बुला सकता था। कुछ दरबारियों को छूट थी,जो गर्व से जाते थे या चुपके से या जैसे भी चाहें जाते थे।
एक बार सम्राट अकबर ने कुछ प्रमुख वेश्याओं को बुलाया और उनसे पूछा कि कौन कौन आता है। सम्राट को पता चला कि वेश्यागामियों में से एक बीरबल हैं, जो अकबर के धर्म दीन-ए-इलाही के सदस्य हैं। बीरबल को जब इस घटना का पता चला तो बीरबल ने सम्राट को अर्जी भेजी कि वह साधु होना चाहता है। इस पर अकबर ने कहा डरिये मत दरबार में आइये।
सच यह है कि किसी भी वक्त की वेश्याएं अगर सच में पूरा सच बोलने लग जायें तो समाज और राज्य की नींव हिल सकती हैं। वेश्या चुप और नेता बोलता भला राज्य और समाज के भले के लिए। अकबर के धर्म दीन-ए-इलाही के वरिष्ठ मेंबर बीरबल भी वेश्याओं के मुहल्ले को गरिमा प्रदान कर रहे हैं, यह बात अकबर के लिए खासे तनाव की हो सकती थी। खैर दीन-ए-इलाही का तो जो बनना था वह बना, पर यह साफ हुआ कि अबुल फजल को अपने इतिहास में लिखने के लिए एक बिंदु मिल गया। यह कलम की ताकत है कि अबुल फजल ने अपनी कलम चलाकर बीरबल का किस्सा हम तक पहुंचा दिया, बीरबल की कोई भी किताब होती, तो शायद हमारे पास अबुल फजल को लेकर भी कुछ जानकारी होती। कलम में बहुत ताकत होती है, किताब की शक्ल में कलम शताब्दियों के बाद भी असर छोड़ती है।
खैर एक शेर सुनिये मीना नकवी का -
ये औरतों में तवाइफ़ तो ढूँढ़ लेती हैं
तवाइफ़ों में इन्हें औरतें नहीं मिलतीं
बात और भी हैं, वाक और भी हैं, हमारी हेरिेटेज-लिटरेचर वाक से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये-
https://t.co/dvRfI7UWFP
फोटो अकबर की राजधानी फतेहपुर सीकरी
बीरबल

#walkedelhi #akber #abulfazal
अकबर का खतना और उच्चस्तरीय चमचागिरी
आलोक पुराणिक
पुराने इतिहास के मूल दस्तावेज पढ़ना बहुत मजे का काम है। बड़े बड़े विद्वान नवरत्नों ने जो लिखा है, उसे पढकर साहित्यिक समझ भी बेहतर होती है और समझ में आता है कि अतिश्योक्ति अलंकार क्या होता है। अबुल फजल अकबर के नवरत्नों में से एक थे। अकबरनामा लिखा है अबुल फजल ने, अबुल फजल अकबर के खतने पर लिखते हैं-
शुभ नक्षत्र संसारवालों पर आशीर्वाद के प्रकाश की वर्षा कर रहे थे, उस समय... हजरत शाहंशाह का सहस्त्रों खुशियों एवं आनंद मंगल सहित खतना हुआ। संसार वालों की सफलता के साधन एकत्र हो गये और लोगों के लिए सौभाग्य एवं प्रताप के द्वार खुल गये। ..संसार वालों के कष्ट आराम में परिवर्तित हो गये और संसार वालों की अशांति शांति में बदल गयी।
अकबर के खतने से संसार के कष्ट आराम में बदल गये, यह अतिश्योक्ति अलंकार का उदाहरण है। अतिश्योक्ति अलंकार का सहारा चमचे अकसर लेते हैं। अबुल फजल के किये गये काम का सम्मान अलग है, पर यह कहना पड़ेगा कि उसमें उच्च स्तरीय चमचागिरी के सूत्र मौजूद हैं। अब जो लोग चमचागिरी में श्रेष्ठ मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उन्हे अकबरनामा पूरा पढ़ जाना चाहिए।
खैर अब खतने पर एक कातिल शेर सुनिये -
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर
मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है
अकबर इलाहाबादी
बात और भी हैं, वाक और भी हैं।
हमारी हेरिटेज-लिटरेचर वाक से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये-
https://t.co/dvRfI7UWFP
अबुल फजल

#walkedelhi #akber #badayuni
जो कोई आवे है नज़दीक ही बैठे है तिरे
आलोक पुराणिक
ऐसे अश्लील दृश्य दिखायी देते हैं जिनमें किसी वीआईपी के करीब बैठने, खड़े होने के लिए मार हो जाती है। जैसे वीआईपी के साथ खड़े हो गये या बैठ गये, तो खुद भी वीआईपी हो जायेंगे, कुछ इस टाइप की गलतफहमी होती है और यह गलतफहमी अब की नहीं है, हमेशा की ही है।
मुगल बादशाह अकबर के समकालीन इतिहासकार अल बदायूंनी ने तारीख-ए-बदायूंनी में एक मजे का वाकया लिखा है, जिससे पता लगता कि इंसान की फितरत बदलती नहीं है। बदायूंनी ने जो लिखा है, उसके मुताबिक अकबर का नियम था कि हर जुम्मे को नमाज के बाद इबादतखाना में आकर सभा का आयोजन करना। इस सभा में बड़े उच्च और नामी विद्वान शेख और खास दोस्त शामिल होते थे। इसमें बादशाह के पास बैठने के लिए झगड़े हो जाया करते थे। लोग एक दूसरे से बदतमीजी करते थे। इसलिए बादशाह ने बाकायदा बैठने का निश्चित इंतजाम किया। एक रात इसी महफिल में विद्वानों में बड़ा हंगामा हो गया और वो चीख-चीख कर बहस करने लगे। उनके शोरगुल ने बादशाह परेशान हुआ और उसने बदायूंनी से कहा-इसके बाद जो शख्स भी असभ्य ढंग से बात करे, तो उसकी मुझे सूचना दें मैं उसे उठा दूंगा।
बदायूंनी ने चुपके से यह बात किसी से कही कि इस तरह तो सभी को उठवाना पड़ेगा।
अकबर ने बदायूंनी को यह कहते हुए देख लिया और बदायूंनी से पूछा-क्या कह रहे हो।
बदायूंनी ने बता दिया जो उसने कहा था, अकबर यह बात सुनकर खुश हुआ।
वीआईपी या कहें कि किसी दिलफरेब के नजदीक बैठने पर शेर सुनें-
जो कोई आवे है नज़दीक ही बैठे है तिरे
हम कहाँ तक तिरे पहलू से सरकते जावें
ग़ैर को राह हो घर में तिरे सुब्हान-अल्लाह
और हम दूर से दर को तिरे तकते जावें
-मीर हसन
बात और भी हैं, वाक और भी हैं।
हमारी हेरिटेज-लिटरेचर वाक से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये-
https://t.co/dvRfI7UWFP
बादशाह अकबर
आगरा का लाल किला

@oyehoye_ #rajattokas as #akber #chandraguptmourya #Prithvirajchouhan at peak of cast no one can beat even not films Of bollywood...

#akber #Nadirshah #NCERTcontroversy
What nadir shah did in delhi 1739 -general massacre or qatl e aam, akber did much earlier in Chittor, history tells.
Treating somebody as hero or not is a subjective issue. In democracy anybody may treat Aurangzeb or rapists of Hamas as hero

#akber #कत्लेआम #Nadirshah
अकबर ने चित्तौड़ में वही किया था -कत्ल ए आम ,जो नादिर शाह ने करीब 170 साल बाद दिल्ली में किया। औरंगजेब बहुतों के हीरो हैं, महमूद गजनवी भी। दाऊद इब्राहीम और हमास के बलात्कारियों को कोई हीरो माने, तो आप रोक लेंगे क्या,लोकतंत्र है।


@AllebasiGo I will miss this duo & #AkBer
I was really nice to have them
#BaranKarabey
#MehmetAkif
#BarışBaktaş
#BurakAydemir
I love Akif reaction when he knew that she os pregnant, as if it was the 1st time he is father. It seems that with Berfin he lived all things for the 1st time. From love to care
I'm happy that #AkBer got the happiness they deserve ♥️♥️♥️♥️



I cannot understand why to make this drama with Selin, a nonsense but this scene make me really cry.
#AkBer

Last Seen Hashtags on Sotwe
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.7M followers

Barack Obama 
@barackobama
119M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.6M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.9M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.2M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.4M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90.1M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.5M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.9M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.5M followers

Bill Gates 
@billgates
65.2M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.3M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

X 
@x
60.7M followers




















