Top Tweets for #GSIN
एक रोज़ ऐसा लगता है
देने वाला सब वापस माँग रहा है
मैं सीख रही हूँ हृदय का विस्तार
और देना, जो भी वो चुनें
समझ आ रहा है मेरा कुछ नहीं है।
गति मंद है अभी।
फिर एक रोज़ सब जल्दी-जल्दी भी होगा ।
#gsin
हम झाँक लेंगे तुम्हारे मन की दुनिया के उस ओर भी
और वहीं से ले जाएँगे तुम्हें कहीं और
#gsin
जब मैंने बारिशें माँगी
तुमने तूफ़ान दे दिए
मैंने तूफ़ान माँगे
तुमने प्रलय ही दे दी मानो
जब मैंने प्रलय माँगी
तब तुम श्रृष्टि लिख रहे हो
जब मैंने माँगना छोड़ दिया
तब आसक्ति दे रहे हो
बंधन माँगू तो
मुक्त कर दोगे?
भीतर के भी भीतर की दुनिया की उत्थल-पुथल सुन रहे हो? #gsin
आसमान उसका
हवाएँ तुम्हारी
कैमरा मेरा
और, एक शाम के सहारे आज़ाद हो लिए हम …
#gsin
कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है।
ना जाने कितनी दूर हूँ मैं मुझसे!
#gsin
ख़ुद के भीतर भी गलियाँ-ही-गलियाँ हैं …
कौन सी राह पकड़ूँ जिस पर तुम मिलो मुझे ईश्वर?
इतने भ्रम हैं भीतर, ज्ञान ही दे जाओ ईश्वर 🙏🏼
#gsin

आपकी याद अपनी जगह
और चाय अपनी जगह …
.
.
और दोनों के बीच… मैं।
कोई मुझे ख़त्म कर रहा है,
और किसी को ख़त्म कर रही हूँ मैं
#gsin

बात कोई हो अब,
अब सोचना ही नहीं।
अब अपनी-अपनी जगह,
अपने-अपने ईमान अनुसार तुम सब सही।
पर, बात आत्म-सम्मान की सर्वोपरी
बस, अब उसके लिए भी लड़ने का मन नहीं।
अब ख़ुद के दायरे में किसी का प्रवेश नहीं,
अब भीतर-भीतर बातें ज्यादा होती हैं।
#gsin
समझ में बस इतना आया
कि याद आए तो याद कर लो,
पर जाने भी दो उसको जो नहीं आया
#gsin
कौन सच्चा है, कौन झूठा… ?
ये तो अब भीतर झाँककर भी पता नहीं चलता है!
#gsin
Even if you gaze to your heart's content, you still won't be satisfied.
देखकर तबियत से,
वहीं रुके रहे जाते हैं।
फिर लगता है,
मन अभी भी भरा नहीं और,
..और देखते रह जाते हैं!
#gsin
नज़रों में ऐब नहीं, फिर भी
चेहरे धुंधले पड़ जाते हैं।
#gsin
देखकर तबियत से,
वहीं रुके रहे जाते थे।
फिर लगता था
मन अभी भी भरा नहीं और,
..और देखते रह जाते थे
फिर जैसे
उस हक़ीक़त की तस्वीर
दिल में शिद्दत से बनाते
पकड़े जाते तो भी
दुनिया जहां के सपने बुन आते थे
जबकि मालूम था
कितना भी कर लो
ना कभी तबीयत भरेगी ना दिल
और ..और खो जाते थे
#gsin
दिल से आवाज़ ये ही आती है कि कुछ होगा नहीं !!
दिल को आवाज़ ये ही खाती है कि “कुछ होगा नहीं”
!!
#gsin
तमाम चीज़ों को देखकर आँखों पर पट्टी बाँध लेने के बाद…
हमें, कुछ ना कर पाते हुए स्वयं को बर्दाश्त करना है।
#gsin
तमाम काबिलियत होने के बावजूद भी, इंसान चुनता है चाटुकारिता, भेड़ चाल और बनकर रहना पिछलग्गू!
प्रजाति एक ही, फिर भी सभी इंसानों की रीढ़ होती है भिन्न,
देखने के नजरिये अलग।
चुभें ना उजाले औरों के, वे लगा लेते हैं आँखों पर पर्दे अँधेरों के!
(गॉगल्स)
#gsin
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.5M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.9M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.6M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.1M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.3M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.5M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.9M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.5M followers

Bill Gates 
@billgates
65.2M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.2M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

X 
@x
60.7M followers

