गिरिडीह के सदर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में सभी राजनैतिक दलों को दिवंगत मंत्री स्व० सुदीव्य सोनू जी के कार्यों को देखते हुए संभावित प्रत्याशी श्वेता शर्मा जी को समर्थन देना चाहिए!
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@kumarsudivya
मधुपुर शहर स्थित स्टोन बेरी होटल में गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद जनाब फुरकान अंसारी साहब की नतनी एवं मेरे मंत्रिमंडल के साथी जनाब डॉ @IrfanAnsariMLA जी की भगनी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
गिरिडीह के निमियाघाट निवासी भाजपा नेता फूलचंद कुमार के द्वारा भड़काऊ देकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश है मैं माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से अनुरोध करता हूं कि ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाय! @JharkhandPolice@IrfanAnsariMLA
साझी शहादत - साझी विरासत की ये ख़ूबसूरत शाम सिर्फ एक साहित्यिक शाम ही नहीं थी बल्कि गंगा जमुनी तहज़ीब का एक एैसा संगम थी जिसने दिलों को मिलाने का काम किया।
ढ़ेर सारे सियासी महारथियों की मौजूदगी और शायरी का शानदार दौर, कुछ विशिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान और मौलाना आज़ाद साहब और पंडित नेहरू पर लिखी गई डॉ मोहम्मद नौशाद की दो किताबों का विमोचन।
सम्पत सरल, चरन सिंह बशर, कुँअर जावेद, अमीर इमाम, तबरेज़ हाशमी, हिमांशी बाबरा, इब्राहिम ज़ीशान, मनिका दूबे, अब्बास क़मर की शायरी और मारूफ़ रायबरेलवी की निज़ामत ने शाम को यादगार बना दिया।
ये देश साझी शहादत से बना है और हम इसकी साझी विरासत को हमेशा बरकरार रखेंगे।
The Green Mic by JTDC | Episode 01
Tune in as Shri Sudivya Kumar, Hon’ble Minister, Govt. of Jharkhand, shares his vision for tourism, culture, sports, and youth empowerment.
📅 12 June 2026 | 🕚 11:00 AM
#TheGreenMic@HemantSorenJMM
A conversation on Jharkhand’s tourism, culture, sports, and youth aspirations.
Get a glimpse of #TheGreenMic Episode 01 featuring Shri Sudivya Kumar, Hon’ble Minister, Govt. of Jharkhand.
📅 12 June 2026 | 🕚 11:00 AM
#JharkhandTourism@HemantSorenJMM
झारखण्ड पर्यटन निदेशालय के निदेशक श्री नमन प्रियेश लकड़ा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप अपने समर्पित प्रयासों से झारखंड पर्यटन को नई पहचान और गति दिलाने में सहयोग करते रहे, यही मेरी शुभेच्छा है।
झारखंड की अनकही कहानियों, पर्यटन की अपार संभावनाओं और भविष्य की नई सोच पर आधारित The Green Mic का पहला एपिसोड अब आपके सामने है।
देखिए, सुनिए और बताइए कि आप झारखंड ��र्यटन को किस रूप में देखना चाहते हैं।
#TheGreenMic
Why The Green Mic?
Hon’ble Minister Shri Sudivya Kumar shares the vision behind Jharkhand Tourism’s new podcast initiative. @HemantSorenJMM@kumarsudivya
आज गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों तथा Special Intensive Revision (SIR) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य के किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनभागीदारी को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
@HemantSorenJMM
कल हुए राज्य सभा चुनाव में श्री बैद्यनाथ राम जी एवं श्री परिमल नथवानी जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार।
आशा है कि आप दोनों उच्च सदन में झारखण्ड के हितों, जनभावनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हु�� राज्य का गौरव बढ़ाएँगे।
झारखण्ड सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@DipikaPS
Rich in nature, tribal heritage, ancient temples, wildlife, and countless waterfalls, this is a land whose true treasure lies beyond its mines.
Come discover the untouched soul of Jharkhand.
#Jharkhand#JharkhandTourism#JoharJharkhand@HemantSorenJMM
आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया ��म्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्म���ता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया।
जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बने���; वहीं दूसरी ओर व�� सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे।
हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के द���लों में अपनी जगह बनाई।
आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है।
हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड!
@rashtrapatibhvn
कल का दिन मेरे जीवन के उन भावुक क्षणों में से एक था, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना आसान नहीं है क्यूँकि कल आदरणीय बाबा शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत ��द्म भूषण से सम्मानित किया गया
जिस व्यक्ति की उँगली पकड़कर मैंने राजनीति और जनसेवा की राह पर चलना सीखा, जिन्होंने मुझे यह समझाया कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाने का माध्यम है। यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उनके दशकों लंबे संघर्ष, त्याग और समर्पण को मिली राष्ट्रीय स्वीकृति है।
मुझे आज भी बाबा के साथ बिताए वे अनेक क्षण याद आते हैं, जब ���े झारखंड, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की बात पूरी दृढ़ता के साथ करते थे। उनके लिए राजनीति कभी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का साधन नहीं रही। उनका पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन, पहचान और सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा।
अलग झारखंड राज्य के निर्माण का सपना देखने और उसे साकार करने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। महाजनी व���यवस्था के खिलाफ उनकी आवाज़, नशामुक्ति को लेकर उनके प्रयास, आदिवासी समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए उनका समर्पण और गरीबों के हक़ की लड़ाई उनके ��्यक्तित्व की पहचान रहे हैं।
मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे बाबा के सान्निध्य में रहने, उनसे सीखने और उनके संघर्षों की यात्रा का एक छोटा-सा हिस्सा बनने का अवसर मिला। उनसे मैंने सीखा कि जनता का विश्वास ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होती है और जनता के बीच रहकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कल जब उनकी धर्मपत्नी आदरणीया रूपी सोरेन जी ने यह सम्मान ग्रहण कि���ा, तब वह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, आदिवासी समाज और उन करोड़ों लोगों का सम्मान था, जिनकी आवाज़ बनकर बाबा जीवनभर संघर्ष करते रहे।
बाबा आज हमारे बीच भले शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनके संघर्ष और उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। झारखंड की मिट्टी में उनका योगदान सदैव जीवित रहेगा और आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें एक ऐसे जननायक के रूप में याद ��रेंगी जिन्होंने अपने लोगों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
इस सम्मान के लिए मैं माननीय राष्ट्रपति ��होदया, भारत सरकार तथा देशवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान बाबा के संघर्षों, उनके विचारों और झारखंड की अस्मिता को समर्पित है।
जोहार बाबा।
आपका संघर्ष, आपका सपना और आपकी सीख हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी।
@HemantSorenJMM
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरि���्ठ नेता आदरणीय श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा में झारखण्ड की जनता की आकांक्षाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
आपके सफल एवं जनहितकारी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
@HemantSorenJMM