सच्चाई, निर्भीकता व साहस के पर्याय, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के नैतिक बल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनायें।
सत्य और अहिंसा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता अनूठी है। आपके नेतृत्व में एक ब��र फिर से लोकतंत्र मजबूत होगा।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@RahulGandhi
छिंदवाड़ा की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजीव भवन छिंदवाड़ा में जबरन घुसने का प्रयास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिलाओं के साथ बदसलूकी, अभद्रता और मारपीट की कोशिश लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह सिर्फ एक पार्टी पर ��क्रमण नहीं, बल्कि संविधान और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडागर्दी यह साबित करती है कि प्रशासन निष्पक्ष नहीं, बल्कि सत्ता के इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रहा है। अधिकारियों को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि सत्ता स्थायी है, सरकारें बदलती हैं, लेकिन जनता सब देखती और हिसाब रखती है।
छिंदवाड़ा हमेशा से शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक रहा है। कुछ दिनों से जिस तरह की निम्न स्तरीय और उकसाने वाली राजनीति हो रही है, वह जिले के शांतिपूर्ण माहौल को जानबूझकर बिगाड़ने की साज़िश है। हम शांति चाहते हैं, लेकिन कायरता नहीं। अगर हमें इनकी भाषा में जवाब देने पर मजबूर किया गया, तो जवाब उसी भाषा में मिलेगा।
स्पष्ट चेतावनी है यदि दोषियों की तत्का�� गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सड़कों पर उतरकर उग्र जनआंदोलन करेंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हर संवैधानिक लड़ाई लड़ी जाएगी, और गुंडागर्दी करने वालों को कानून के कटघरे तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।
इस लड़ाई में, मैं और आदरणीय कमलनाथ जी कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ है ।
छिंदवाड़ा शहर के नरसिंहपुर नाके पर कल हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक, दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है। यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा में व्याप्त बेलगाम भ्रष्टाचार, बदहाल यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रत्यक्ष प���िणाम है।
शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बढ़ती सड़क दुर्घटनाएँ किसी तकनीकी समस्या के कारण नहीं, बल्कि खुलेआम हो रहे और संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचार का नतीजा हैं। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्ग पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं। कहीं सड़कें महीनों से खुदी पड़ी हैं, तो कहीं इतनी घटिया गुणवत्ता की सड़कें बनाई जा रही हैं कि निर्माण के कुछ ही दिनों में उखड़कर भ्रष्टाचार की पोल खोल देती है���।
न तो समय पर मरम्मत करवाई जा रही है और न ही नई सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस, जिम्मेदार और दूरदर्शी योजना दिखाई देती है। स्थिति ��ह है कि हर दिन छिंदवाड़ा का नागरिक जान हथेली पर रखकर सड़कों पर निकलने को मजबूर है। सड़कों पर उड़ती धूल ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, और दुर्घटनाओं का खतरा हर पल मंडरा रहा है।
ऐसे हालातों में होने वाले सड़क हादसे अब “दुर्घटना” नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र द्वारा की जा रही सुनियोजित हत्याएँ बन चुके हैं। सबसे पीड़ादायक सच्चाई यह है कि रोज़ कोई न कोई मासूम नागरिक चाहे वह ब���्चा हो, युवा, महिला या बुज़ुर्ग, सरकारी उदासीनता और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है, जबकि जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे लोग अब भी आंखें मूंदे बैठे हैं।
यदि ये हालात यूँ ही बने रहे, तो आने वाले समय में छिंदवाड़ा की सड़कें विकास की पहचान नहीं, बल्कि लाशों की गवाह बन जाएँगी।
अब सवाल यह नहीं है कि अगला हादसा कब होगा सवाल यह है कि अगला शिकार कौन होगा?
यदि सरकार और प्रशासन ने अब भी नींद से जागकर तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए, तो मैं अपनी टीम और आम नागरिकों के साथ सड़कों पर उतरकर इस भ्रष्ट और संवेदनहीन व्यवस्था के खिलाफ विशाल जनआंदोलन करूँगा ।
अब चुप्पी नहीं, अब जवाबदेही तय होगी!!
🇮🇳 भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतन�� पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🏆💐
आज आप सबने सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं जीती बल्कि देश के 140 करोड़ दिलों को जीत लिया है। ❤️
महिला वर्ल्ड कप जीतकर आपने यह साबित किया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई सपना अध���रा नहीं रहता। ✨
आप सबने हर उस बेटी को नई उड़ान दी है जो अपने सपनों को सच करने की हिम्मत रखती है।
आज देश का हर घर, हर माँ, हर बेटी आप पर गर्व महसूस कर रही है। 🙏🇮🇳
आपका यह संघर्ष, यह समर्पण और यह विजय हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। 🌟
जय हिंद! 🇮🇳
#WomenInBlue #WorldCupChampions #NaariShakti #ProudOfYou #TeamIndia
@BCCIWomen
@NakulKNath अत्यंत दुखद और शर्मनाक हादसा है ,मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लाचार है इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। अंधेर नगरी चौपट राजा,
@OfficeOfKNath अत्यंत दुखद घटना है, कभी सोचा नहीं था कि हमारे जिले में ऐसा दिन देखने को मिलेगा।अंधेर नगरी चौपट राजा, छिं���वाड़ा की जनता भाजपा को जिताकर भारी कीमत चुका रही है